फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक की मौत पर छलका पिता का दर्द: बेटा कहता था- देश का नाम रोशन करना है, लोग कहेंगे ये हार्दिक के पापा हैं

Thu, 27 Nov 2025 06:10 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक

सार

पिता संदीप ने कहा, बेटा हार्दिक रोजाना 10 घंटे प्रैक्टिस करता था। वह बास्केटबॉल का शानदार खिलाड़ी था। बेटा देश के लिए खेलना चाहता था। कहता था अपने साथियों को भी आगे लेकर जाऊंगा।
विज्ञापन
1 of 10
बॉस्केटबाल खिलाड़ी हार्दिक के पिता संदीप - फोटो : अमर उजाला
नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक की मौत से पिता संदीप बुरी तरह टूट चुके हैं। बुधवार को बेटे की मौत पर सांत्वना देने जब लोग घर पहुंचे तो उनका दर्द छलक आया। बोले, बेटा कहता था जो कोई नहीं कर पाया वह करके दिखाऊंगा। आपका नाम रोशन करूंगा। ऐसी जगह लेकर जाऊंगा कि पूरा देश कहेगा ये हार्दिक के पापा हैं।
विज्ञापन

2 of 10
अभ्यास के दौरान राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी की पोल गिरने से मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाखनमाजरा निवासी संदीप ने कहा, बेटा हार्दिक रोजाना 10 घंटे प्रैक्टिस करता था। वह बास्केटबॉल का शानदार खिलाड़ी था। बेटा देश के लिए खेलना चाहता था। कहता था अपने साथियों को भी आगे लेकर जाऊंगा। बेटा नहीं, मेरी तो जिंदगी ही चली गई।
विज्ञापन

3 of 10
अभ्यास के दौरान राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी की पोल गिरने से मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्टेडियम में मरम्मत की मांग को लेकर सीएम से मिले थे खिलाड़ी
लाखनमाजरा स्थित स्टेडियम में 500 खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हैं। ये खिलाड़ी दो साल से खेल विभाग के अधिकारियों से मैदान व उपकरण ठीक करने की मांग कर रहे थे लेकिन किसी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। हार्दिक के कोच मोहित कुमार ने बताया कि तीन माह पहले स्टेडियम में मेंटेनेंस की मांग को लेकर सीएम नायब सैनी से भी मिले थे। करीब दो माह पहले जेई ने भी दौरा किया था लेकिन काम नहीं हुआ।

4 of 10
अभ्यास के दौरान राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी की पोल गिरने से मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़ में जिम्मेदार स्कूल प्रिंसिपल और शिक्षा विभाग ने झाड़ा पल्ला
श्रीरामा भारती पब्लिक स्कूल के 10वीं के छात्र व बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन की मौत के बाद खेल विभाग की नींद टूटी है। विभाग ने जांच के लिए आनन-फानन में कमेटी गठित कर दी है। 15 वर्षीय अमन रविवार की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे रेलवे रोड स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में अभ्यास के लिए गया था। बास्केटबॉल पोल टूटकर अमन के पेट पर गिरा था। अंदरूनी चोट लगने के कारण रोहतक पीजीआई में सोमवार को उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

5 of 10
शाहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में गिरा पोल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इधर, स्टेडियम की देख-रेख के लिए जिम्मेदार सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल मंजू रानी ने इतना बताया कि इस मामले में उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है लेकिन पत्र में क्या लिखा है यह जानकारी नहीं दी। बीईओ शेर सिंह ने भी कहा कि उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। वहीं, जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने कहा कि बास्केटबॉल पोल काफी पुराने हैं। इन्हें बदलने का समय काफी पहले निकल चुका था। अब पूरे मामले की जांच और खेल उपकरणों में सुधार के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। इसमें बास्केटबॉल कोच और स्टेडियम के इंचार्ज को भी शामिल किया गया है। सभी खराब और खतरनाक हो चुके उपकरण बदले जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 10
राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हार्दिक की मौत का भयावह मंजर देखने वाले साथी खिलाड़ी सदमे में
बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चमकते सितारे हार्दिक की मौत के मंजर को याद कर उसके साथी खिलाड़ी सिहर जा रहे हैं। मंगलवार को प्रैक्टिस करते वक्त हार्दिक के सीने पर पोल गिरा तो यही साथी उसे लेकर अस्पताल दौड़े थे। मगर, दोस्तों की बाहों में ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

7 of 10
अभ्यास के दौरान राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जब यह हादसा हुआ, मैं बास्केटबॉल मैदान से थोड़ी दूरी पर ही था। पोल गिरने की आवाज आते ही मैं भी दौड़ता हुआ दूसरे खिलाड़ियों के साथ पहुंचा। उस दर्दनाक घटना को याद कर मैं सिहर जा रहा हूं। - हर्ष, खिलाड़ी 

8 of 10
अभ्यास के दौरान राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हार्दिक अभ्यास कर रहा था कि पोल टूटकर उसके सीने पर आ गिरा। मेरी आंखों के सामने वह चंद मिनट में चला गया। अभी तक इसका यकीन नहीं हो पा रहा। मैं दुखद घटना से उबरने का प्रयास कर रहा हूं। - दीपक, खिलाड़ी 

9 of 10
अभ्यास के दौरान राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी की पोल गिरने से मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यही घटना बार-बार आंखों के सामने घूम जा रही है। मैं इस दर्दनाक घटना से बाहर नहीं निकल पा रहा हूं। देश ने एक अच्छा खिलाड़ी और  हमने एक अच्छा दोस्त खो दिया है। इसकी पूर्ति नहीं हो सकती। - लक्ष्य, खिलाड़ी 
विज्ञापन

10 of 10
National basketball player - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नेशनल बास्केटबॉल अकादमी के लिए देश के 24 खिलाड़ियों में नाम आने पर हार्दिक बहुत खुश था। वह बहुत मेहनती था। अक्सर कहता भी था कि मैं एक दिन गांव और देश का नाम रोशन करूंगा। - रोहित, खिलाड़ी 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें