फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जिगरी दोस्तों की मौत: खुशियों के आंगन में मातम की दस्तक से रुक गया डीजे, और रो पड़ा पूरा गांव; भीषण हादसा

Sat, 14 Feb 2026 11:32 AM IST
शाहरुख खान राजेश कुमार, अमर उजाला, गोहाना/रोहतक

सार

सोनीपत के गोहाना के भावड़-घड़वाल संपर्क मार्ग पर शुक्रवार की शाम सात बजे एक भीषण हादसे में कार सवार पांच युवकों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए युवक भावड़ गांव में शादी समारोह में भात भरने की रस्म निभाकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
1 of 8
road accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गोहाना के भावड़ गांव में जहां कुछ ही देर पहले डीजे की धुनों पर खुशियां झूम रही थीं, वहीं अचानक आई एक मनहूस खबर ने पूरे माहौल को सन्नाटे में बदल दिया। दो बेटियों की शादी का जश्न चल रहा था, एक की विदाई हो चुकी थी और दूसरी की बरात का इंतजार था। तभी सड़क हादसे में रोहतक के पांच जिगरी दोस्तों की मौत की सूचना पहुंची और देखते ही देखते शहनाइयों की आवाज चीखों में बदल गई। 

डीजे तुरंत बंद करवा दिया गया, सजे पंडाल में मातम छा गया और लोग रोते-बिलखते अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। खुशी का वो आंगन पलभर में आंसुओं से भर गया। पूरा गांव गहरे सदमे में डूब गया।
विज्ञापन

2 of 8
पेड़ से टकराई कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह मेमोरियल महिला मेडिकल कॉलेज में हादसे के शिकार युवकों के परिजनों और करीबियों ने बताया कि भावड़ गांव में जौहरी नंबरदार के बेटे सेवेंद्र की बेटी सोनिका और भाई बिजेंद्र की बिटिया मोनिका की शादी थी। 

 
विज्ञापन

3 of 8
पेड़ से टकराई कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनिका का रिश्ता जींद के गांव कालवा में गौरव संग हुआ था। वहीं, मोनिका की शादी झज्जर जिले के फतेहपुरी गांव के रोहित संग तय हुई थी। दोनों मौसेरी बहनों में से एक की विदाई हो चुकी थी जबकि दूसरी की बरात देर शाम आनी थी। हादसे की सूचना मिलते ही ढोल-डीजे तुरंत बंद करवा दिया गया। 
 

4 of 8
सड़क हादसे के शिकार बाएं से सागर (मृत), दीपक(मृत), साहिल(मृत), मोहित(खानपुर में भर्ती), अंकुर(मृत) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो माह पहले हुई थी गोलू की शादी
रोहतक गांव घुसकानी का रोहित उर्फ गोलू परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है जिनकी शादी हो चुकी है। दो माह पहले ही उनकी शादी हुई थी। परिवार में अब उसकी पत्नी और वृद्ध मां-बाप रह गए हैं।
 
विज्ञापन

5 of 8
सोनिका और मोनिका की शादी का कार्ड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना में भीषण हादसा, भात भरकर लौट रहे रोहतक के 5 युवकों की मौत
सोनीपत के गोहाना के भावड़-घड़वाल संपर्क मार्ग पर शुक्रवार की शाम सात बजे एक भीषण हादसे में कार सवार पांच युवकों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए युवक भावड़ गांव में शादी समारोह में भात भरने की रस्म निभाकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद राहगीरों और पुलिस ने घायलों को खानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। 
विज्ञापन

6 of 8
फूल सिंह मेमोरियल महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में परिजनों से बात करतीं डीसीपी भारती डबास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां डॉक्टरों ने रोहतक के घुसकानी निवासी सागर (22) पुत्र दयाकिशन, गोलू (24) पुत्र रामवीर, खिड़वाली, रोहतक निवासी दीपक पुत्र जगदीश, साहिल पुत्र सतवीर और अंकुश पुत्र जयपाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मारा गया गोलू शादीशुदा था जबकि अन्य चार युवक अविवाहित थे।

 
विज्ञापन

7 of 8
सड़क दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम स्कॉर्पियो कार रोहतक की तरफ जा रही थी। कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। तभी अचानक कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पीपल के पेड़ से जा टकराई। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने गाड़ी में फंसे युवकों को बाहर निकाला। 

 
विज्ञापन

8 of 8
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर बरोदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवकों को खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह मेमोरियल महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने पांच युवकों को मृत घोषित कर दिया। खिड़वाली, रोहतक निवासी अंकित पुत्र राजकिशन को गंभीर हालत के चलते रोहतक रेफर किया गया है। वहीं, मोहित पुत्र अशोक का खानपुर कॉलेज में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें