फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ASI Suicide: सिर के हिस्सों को चीरते हुए बाएं कान पीछे से निकली गोली...इस कारण हुई मौत; पोस्टमार्टम में खुलासा

Fri, 17 Oct 2025 10:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

एएसआई संदीप के सिर का तीन बार एक्सरे कराया, लेकिन फिर भी गोली नहीं मिली। गोली बाएं कान के पीछे से निकल गई। रोहतक पीजीआई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अब मेटल डिटेक्टर से घटनास्थल पर गोली की तलाश करेंगे। सिर से अधिक खून बहने के कारण संदीप की मौत हुई थी।
विज्ञापन
1 of 14
ASI Suicide Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एडीजीपी वाई पूरण कुमार को भ्रष्ट बताकर खुदकुशी करने वाले एएसआई संदीप कुमार लाठर का वीरवार को पैतृक गांव जींद के जुलाना में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आठ वर्षीय बेटे विहान ने मुखाग्नि दी। हरियाणा सरकार के चार मंत्री, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली समेत सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वीरवार दोपहर करीब एक बजे रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद सरकारी वादे के मुताबिक संदीप के शव को फूलों से सजे पुलिस वाहन से पैतृक गांव जुलाना लाया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 14
मीडिया से बात करती एएसआई संदीप का पत्नी और बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी को नौकरी और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार
वहीं, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को रोहतक पीजीआई में सुशील के परिजनों से मुलाकात की। उनसे कहा कि एएसआई की पत्नी को नौकरी और बच्चों की पढ़ाई का सरकार खर्च उठाएगी।

 
विज्ञापन

3 of 14
एएसआई संदीप का जुलाना में अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक साइबर सेल में तैनात संदीप ने मंगलवार दोपहर लाढ़ौत गांव में अपने मामा के खेत में आत्महत्या कर ली थी। दो बेटियों और एक बेटे के पिता संदीप ने आरोप लगाया था कि आईएएस अमनीत पी कुमार अपने पति के भ्रष्टाचार केस को छिपाने के लिए न्याय का ढोंग कर रही हैं। संदीप के शव के पास मिले सुसाइड नोट में भी यही आरोप दोहराए गए थे।
 

4 of 14
एएसआई संदीप लाठर को श्रद्धांजलि देते हुए मंत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी संतोष ने आईएएस अमनीत कुमार, उनके भाई आप विधायक अमित रतन, जेल में बंद पूरण के गनमैन सुशील कुमार और रोहतक आईजी कार्यालय में सिक्योरिटी इंचार्ज सुनील कुमार के खिलाफ सदर थाने में एफआईआर लिखाई है। बुधवार रात करीब 10 बजे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की सहमति दी थी।
विज्ञापन

5 of 14
एएसआई संदीप लाठर का शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डेढ़ घंटे चला संदीप का पोस्टमार्टम
रोहतक पुलिस के एएआई संदीप कुमार लाठर (42) के शव का वीरवार को पीजीआई में डेढ़ घंटे पोस्टमार्टम चला। फॉरेंसिक साइंस विभाग के तीन डॉक्टरों के पैनल ने सिर में लगी गोली का पता लगाने के लिए तीन बार एक्सरे किया लेकिन मिली नहीं। पुलिस अब घटनास्थल की मेटल डिटेक्टर से जांच करके गोली का पता लगाने का प्रयास करेगी।
 
विज्ञापन

6 of 14
रोहतक के एएसआई संदीप के शव को उतारते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉक्टरों के मुताबिक, संदीप ने दाईं कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारी थी। यह सिर के अंदरूनी हिस्सों को चीरते हुए बाईं तरफ कान के ऊपर से आर-पार निकल गई। संदीप की मौत की वजह सिर से अधिक खून बहना ही बनी।

 
विज्ञापन

7 of 14
रोहतक के एएसआई संदीप ने इसी कमरे में की आत्महत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डेढ़ घंटे में तीन बार सिर का एक्सरे
शुरू में डॉक्टरों को अंदेशा था कि सिर में मारी गई गोली कहीं अंदर ही हड्डियों के बीच न फंसी हो। इसका पता लगाने के लिए डॉ. लव की देखरेख में तीन सदस्यीय बोर्ड ने डेढ़ घंटे में तीन बार सिर का एक्सरे कराया। हालांकि, यह मिली नहीं।

8 of 14
पोस्टमार्टम हाउस से एएसआई संदीप के शव को गाड़ी में रखते परिजन व ग्रामीण - फोटो : संवाद
इसी वजह से पोस्टमार्टम की सुबह आठ बजे शुरू हुई प्रक्रिया तीन घंटे खिंच गई। इससे पहले, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने संदीप का शव पीजीआई के फॉरेंसिक विभाग को सौंपा था। बोर्ड ने 10 बजे पोस्टमार्टम शुरू किया जो दोपहर 1 बजे तक चला। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। डॉक्टरों ने विभिन्न अंगों का विसरा भी जांच के लिए भेजा है ताकि सुसाइड से पहले संदीप के कोई जहरीला पदार्थ खाने न खाने की पुष्टि की जा सके।

9 of 14
एएसआई संदीप लाठर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वार्ड चार में नहीं जले चूल्हे, परिजनों के सूखे आंसू
जुलाना के वार्ड नंबर चार में वीरवार को किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। परिजनों की आंखें भी रो-रोकर सूख गई। संदीप के सुसाइड की खबर से पूरे गांव में शोक था। वीरवार सुबह लोगों को जैसे ही शव आने की सूचना मिली तो वार्ड के लोग शोक संतप्त परिवार के घर पहुंच गए।
 

10 of 14
आठ साल के बेटे ने दी चिता को मुखाग्नि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव के लोगों ने कहा कि संदीप का गांव और आसपास के क्षेत्र में लोगों से दोस्ताना व्यवहार था। वह जब भी ड्यूटी से घर आते तो सबसे मिलकर जाते थे। युवाओं के संगठन से लेकर सामाजिक संगठनों के लोग अंतिम संस्कार होने तक उनके घर के बाहर ही जुटे रहे।


 

11 of 14
पिता संदीप को श्रद्धांजलि देता उनका बेटा - फोटो : प्रशासन
सीबीआई से करवाई जाए जांच हुड्डा खाप
हुड्डा खाप की वीरवार को बंसतपुर गांव के चबूतरे पर पंचायत हुई। इसमें प्रदेश सरकार से एडीजीपी वाई पूरण कुमार और एएसआई संदीप लाठर की खुदकुशी मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की। खाप प्रवक्ता कृष्णलाल हुड्डा ने बताया कि बसंतपुर गांव में हुड्डा खाप का चबूतरा है। खाप अध्यक्ष ओमप्रकाश हुड्डा ने कहा कि पहले एडीजीपी वाई पूरण कुमार व फिर एएसआई संदीप लाठर की ओर से आत्महत्या करना चिंतनीय है। दोनों मामलों की सीबीआई से जांच करवाई जाए।

12 of 14
विलाप करते एएसआई के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों मामलों की हो निष्पक्ष जांच : सुरेंद्र
भारत विकास मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र पांचाल ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार और एएसआई संदीप लाठर की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पांचाल ने कहा कि भारत विकास मोर्चा जल्द ही अपनी पार्टी की घोषणा के प्रधान अनिल भाटिया ने कहा कि आत्महत्या के मामले ने प्रदेश को हिला कर रख दिया है। पुलिस अधिकारियों की मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के पुलिस अधिकारी इस हद तक मानसिक और प्रशासनिक दबाव में हैं तो आम नागरिक की सुरक्षा का क्या कहें। 
 

13 of 14
इकलौते भाई के निधन पर विलाप करतीं बहन प्रोमिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सदमे में गांव
पड़ोसी राजेश दहिया ने कहा, संदीप मदद के लिए आगे रहते थे। उनकी मौत से पूरा गांव सदमे में है। उम्मीद की जानी चाहिए कि इस घटना के बाद हरियाणा पुलिस में सुधार आएगा। इस दौरान अमर शहीद संदीप कुमार अमर रहें... के नारे लगते रहे।
विज्ञापन

14 of 14
एएसआई संदीप लाठर की मौत के बाद उनकी बहनों व परिजनों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : सोशल मीडिया
एक साथ पहुंचे सभी दल के नेता
अंत्येष्टि में सत्ता से लेकर विपक्षी दल के बड़े नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे। संदीप की शहादत के बाद वार्ड चार के लोगों ने बताया कि उनके जीवन के 50 से 60 साल गुजर चुके हैं लेकिन पहली बार किसी की शहादत के बाद जुलाना में इतना जन मानस देखा है। यह संदीप के परिवार के प्रति लोगों की संवेदनाएं हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें