फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सम्मान पाकर मेधावियों के सपनों को लगे पंख, परिजन बोले-बच्चों के जीवन में नया उजाला

Sun, 25 Sep 2022 11:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

करीब 12.15 बजे डीसी और एसपी के पहुंचते ही अन्य विशिष्ट अतिथियों का आना शुरू हो गया। चंद मिनटों बाद ही सीएम के आने की उदघोषणा के साथ सभागार एकबार फिर तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन
1 of 8
मेडल के साथ सम्मानित हुए मेधावी। - फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में टॉपर बनने की खुशी के बाद मुख्यमंत्री से मेधावी सम्मान पाने की हसरत लिए हरियाणा के विभिन्न जिलों से रोहतक पहुंचे दो सौ से अधिक विद्यार्थियों को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया गया। एमडीयू के राधाकृष्णन सभागार में आयोजित समारोह के लिए सुबह से मेधावी विद्यार्थी पहुंचने लगे थे। कोई परिजन के साथ तो कोई अभिभावक और अध्यापक के साथ सम्मान समारोह का गवाह बनना चाहता था।

मन में उमंग उत्साह और कुछ बड़ा करने का सपना लिए दूर दराज से पहुंचे मेधावियों में उत्साह देखते ही बनता था। यही कारण था कि निर्धारित समय से पहले ही पंजीकरण के लिए सभागार के बाहर मेधावी छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों की कतार लगने लगी। 11 बजते-बजते सभागार हजारों की संख्या से खचाखच भर गया। अब सभी को इंतजार था मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का, जिनके हाथों से मेधावियों को सम्मानित होना था। 

मंच से जब टॉप सात विद्यार्थियों को आगे की पंक्ति में बुलाया गया जो अभिभावकों और उपस्थित लोगों ने तालियों से मेधावियों की हौसला आफजाई की। करीब 12.15 बजे डीसी और एसपी के पहुंचते ही अन्य विशिष्ट अतिथियों का आना शुरू हो गया। चंद मिनटों बाद ही सीएम के आने की उदघोषणा के साथ सभागार एकबार फिर तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन

2 of 8
सीएम मनोहर लाल ने साथ सम्मान पाने वाले मेधावी। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने मेधावियों की हौसला आजफाई के बाद मेडल वितरण शुरू किया तो हर विद्यार्थी की बेकरारी देखते ही बनती थी। हरियाणा के एक-एक जिले के टापरों को बारी-बारी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के हाथों मेडल और सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों के भी चेहरे खिल उठे। खुशी से झूमते विद्यार्थी कहीं सेल्फी लेते तो कही विक्ट्री साइन बनाते नजर आए।
विज्ञापन

3 of 8
सम्मानित होने के बाद अभिभावकों के साथ विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
वहीं सीएम के हाथों से बच्चों को पदक व प्रमाणपत्र मिलते देख कई अभिभावक भावुक हो उठे। सम्मानित मेधावी छात्र-छात्राएं जब पदक लेकर परिजनों के पास पहुंचे तो किसी ने सिर पुचकार कर तो किसी ने गले लगाकर भावनाएं व्यक्त की। उन्होंने भरोसा जताया कि यह सम्मान मेधावी बच्चों के जीवन में नया उजाला लाएगा। इससे पहले मंच से सीएम ने विद्यार्थियों की मेहनत और लगन को सराहते हुए उन्हें सपने पूरे करने के लिए प्रोत्साहित किया। 

4 of 8
मुख्यमंत्री ने खुद संभाला मंच । - फोटो : अमर उजाला
जब मुख्यमंत्री ने खुद संभाला मंच  
बच्चों को सम्मानित करने के बाद सभी 300  मेधावियों की सामूहिक फोटो करने की बारी आई तो सभी सोच में पड़ गए। ऐसे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आगे बढ़कर खुद माइक संभाला। फिर मेधावी बच्चों के अलावा सभी से पीछे जाने का अनुरोध किया। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं से आगे आने को कहा। इस दौरान सांसद, विधायक, डीसी और एसपी की कुर्सी भी खाली हो गई और उस पर छात्र-छात्राओं को बैठाया गया। सीएम ने मंच से खुद व्यवस्था बनाते हुए छात्र-छात्राओं को बैठाया। इसके बाद सीएम मंच से उतर कर विद्यार्थियों के बीच पहुंचे और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह, एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह के साथ सामूहिक फोटो करवाए। 
विज्ञापन

5 of 8
एमडीयू वीसी प्रोफेसर राजबीर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जीवन में ज्ञान की सफलता की कुंजी : प्रो. राजबीर 
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता की कुंजी ज्ञान है, यह सभी को जान लेना चाहिए। ज्ञान की ज्योति न केवल आपके जीवन को आलोकित करती है, बल्कि पूरे समाज को रोशनी देती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में न केवल किताबी ज्ञान लें, बल्कि तकनीकी एक्सपर्ट भी बनें, ताकि नौकरी मांगने मांगने वाले नहीं, बल्कि देने वाले बन सकें। कुलपति ने कहा कि उभरते सितारों को चमकने का मौका दें तो निश्चय ही देश व दुनिया से गरीबी का अंधेरा हटेगा और देश प्रगति के पद पर आगे बढ़ेगा। इससे पहले उन्होंने सीएम और विद्यार्थियों का विवि की तरफ से स्वागत किया। 
विज्ञापन

6 of 8
कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल का स्वागत करते अमर उजाला के समूह सलाहकार संपादक उदय कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौसम ने भी दिया मेधा का साथ
प्रदेश में तीन दिन के बाद रविवार को मौसम साफ हुआ। सुबह ही बादल छंट गए और सूर्य देवता के दर्शन हुए। मेधावी सम्मान समारोह में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भाग लेने आ रहे मेधावी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को चिंता थी कि कैसे सम्मान समारोह में पहुंचेंगे। क्योंकि बारिश के चलते मौसम बाधा बन गया था। सम्मान समारोह में शामिल होने को लेकर भी आशंका बनी थी, लेकिन इंद्र देव ने मेधावी छात्रों का साथ दिया। रविवार को बारिश का सिलसिला थम गया। पूरे प्रदेश से छात्र व छात्राएं अपने अभिभावकों व शिक्षकों के साथ मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पहुंचे। 
विज्ञापन

7 of 8
मंच पर सीएम मनोहर लाल से बात करते बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के प्रदेश भर से दसवीं और बारहवीं कक्षा के होनहार बच्चों को अमर उजाला ने सम्मानित किया है। इसके लिए मैं अमर उजाला समूह का आभार व्यक्त करता हूं। इस तरह के सकारात्मक कदम से बच्चों की हौसला अफजाई होती है। ऐसे प्रयास बच्चे के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। - डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन

8 of 8
एचबीएसई के टॉपर्स को सीएम मनोहर लाल ने किया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला
अभिभावक बोले, बच्चों ने बढ़ाया मान, छोटी बेटी ने पाया बड़ा सम्मान 
शिक्षा छोटी बेटी है। इसे मुख्यमंत्री ने बड़ा सम्मान दिया है। वह डॉक्टर बनना चाहती है। सीएम के प्रोत्साहन ने उसके सपनों को पंख दे दिए हैं। समारोह में आकर अच्छा लग रहा है। छोटी होकर बेटी ने बड़ा सम्मान प्राप्त किया है। यह हमारे लिए गौरवपूर्ण है। -बलवान सिंह, जींद। 

पोती ने पूरे परिवार का बढ़ाया मान 
मधू मेरी पोती है। दसवीं में भी इनसे 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। अब 12वीं में भी 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर खुद को साबित किया है। वह इंजीनियर बनना चाहती है। उसने अपनी मेहनत से पूरे परिवार का मान सम्मान बढ़ाया है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। -वेदप्रकाश, झज्जर। 

सोचा नहीं था सीएम सम्मानित करेंगे 
छोटी बेटी जसप्रीत कौर ने बड़ी खुशी दी है। मुख्यमंत्री के हाथों वह सम्मानित होगी, यह सोचा भी नहीं था। यह परिवार की पहली सदस्य है, जिसने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर सभी का मान बढ़ाया है। बेटी की इस उपलब्धि पर हमें नाज है। -जसबीर सिंह, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें