फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजीपी खुदकुशी केस में नया सवाल: गनमैन रोहतक से गिरफ्तार... आईपीएस के पास चंडीगढ़ कैसे पहुंच गई उसकी पिस्टल?

Thu, 16 Oct 2025 11:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

एडीजीपी खुदकुशी केस में नया सवाल उठा है। गनमैन रोहतक से गिरफ्तार हुआ तो एडीजीपी के पास चंडीगढ़ उसकी पिस्टल कैसे पहुंच गई? एएसआई ने भी सुसाइड से पहले वीडियो में गनमैन की गिरफ्तारी का जिक्र किया था। चंडीगढ़ एसआईटी को जवाब खोजना है।
विज्ञापन
1 of 18
ADGP suicide case - फोटो : अमर उजाला
एडीजीपी पूरण कुमार के गनमैन सुशील की गिरफ्तारी कहां से हुई, यह सवाल कई स्थानीय पुलिसकर्मियों की नींद उड़ाए हुए है। कारण चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी है। वह पता करेगी कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसे रोहतक से पकड़ा गया था तो उसकी पिस्टल वाई पूरण कुमार के पास चंडीगढ़ कैसे पहुंच गई? 

एडीजीपी ने गनमैन की ही सरकारी पिस्टल से सुसाइड किया था। मंगलवार को एएसआई संदीप लाठर ने भी सुसाइड से पहले पुलिस व परिजनों को भेजे वीडियो में कहा था कि गनमैन को गिरफ्तार करने वाली टीम में वह भी शामिल थे। बताते हैं कि लोकेशन संदीप ने ही ट्रेस की थी।
 
विज्ञापन

2 of 18
rohtak asi sandeep kumar - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संदीप की बात से ऐसा भी ध्वनित हुआ कि गिरफ्तारी कहीं और से हुई थी। हालांकि, वीडियो में जगह का जिक्र नहीं है। यह जरूर कहा कि सुशील की गिरफ्तारी के वक्त कार में ड्राइवर भी था। दावा किया था कि रास्ते में सुशील ने बताया था कि रिश्वत की रकम कार के डैशबोर्ड में छूट गई है। 


 
विज्ञापन

3 of 18
एएसआई संदीप का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
 रकम जब्त क्यों नहीं की?
अगर संदीप का यह दावा सही है तो सवाल उठता है कि रोहतक पुलिस ने कार को पकड़कर तलाशी क्यों नहीं ली? रकम जब्त क्यों नहीं की? कहीं ऐसा तो नहीं कि सुशील ने कार में ही पिस्टल छोड़ दी हो जिसे ड्राइवर ने चंडीगढ़ में एडीजीपी पूरण कुमार तक पहुंचा दी?
 

4 of 18
रोहतक के एएसआई संदीप ने खुदकुशी से पहले वीडियो भी बनाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहरहाल, संदीप की बातों, कयासों और आशंकाओं में कितनी सच्चाई है, इसका पता तो प्रकरण की जांच कर रहे डीएसपी गुलाब सिंह और चंडीगढ़ की एसआईटी ही बताएगी। 

 
विज्ञापन

5 of 18
15 अगस्त पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया एएसआई संदीप को सम्मानित किया था - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, संदीप के सुसाइड के बाद ऐसी चर्चा भी तेजी से फैली कि शराब कारोबारी संदीप बंसल से मंथली मांगने के आरोपी गनमैन पर एफआईआर व गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी ने पूछताछ के लिए संदीप को बुलाया था। 

 
विज्ञापन

6 of 18
संदीप की खुदकुशी के बाद मौके पर जमा लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी कारण पूरे महकमे की नींद उड़ी हुई है। इस बारे में पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न छापने के अनुरोध पर संदीप को पूछताछ के लिए बुलाए जाने की बात का खंडन किया। बाकी सवालों पर चुप्पी साध ली।


 
विज्ञापन

7 of 18
एडीजीपी वाई कुमार को उनकी दोनों बेटियों ने मुखाग्नि दी। - फोटो : अमर उजाला
घर पर पसरा रहा सन्नाटा
दिवंगत आईपीएस पूरण कुमार की आत्महत्या मामले में सेक्टर-24 स्थित सरकारी आवास के बाहर आठ दिन बाद बुधवार को पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। इसकी वजह सुबह से दोपहर तक पीजीआई में शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया और शाम के समय अंतिम संस्कार रहा है। संस्कार के बाद बाहर निकलते एक जत्थे ने हरियाणा सरकार और अफसरों के खिलाफ मुर्दाबाद शुरू करते हुए पूरण कुमार को जस्टिस देने की नारेबाजी शुरू कर दी।
 

8 of 18
घर पहुंचा एडीजीपी का शव - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ परिवार की ओर से गठित पूरण कुमार को न्याय दिलाओ कमेटी ने सरकार की कार्रवाई पर संतुष्टि दिखाते हुए न्याय की लड़ाई जारी रहने की बात की जबकि दूसरी ओर श्मशान से निकले एक जत्थे ने न्याय नहीं मिलने का बात कर गुस्सा भी व्यक्त किया गया। 

9 of 18
पीजीआई पहुंचे हुए आईजीपी पुष्पेंदर कुमार और एसएसपी कंवरदीप कौर पीजीआई मुर्दा घर से बाहर आते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सात अक्तूबर को पूरण कुमार की आत्महत्या के बाद जहां आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार के सेक्टर-24 स्थित सरकारी आवास राजनेताओं को पूरण के परिवार को सांत्वना देने का दौर शुरू हुआ और धीरे-धीरे आवास पर राष्ट्रीय व क्षेत्रीय राजनेताओं के आने-जाने का केंद्र बन गया। 
 

10 of 18
सामने आया एडीजीपी का आखिरी फोटो - फोटो : सीसीटीवी वीडियो ग्रैब
वहीं, सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों, मंत्रियों व नुमाइंदों की ओर से अमनीत पी कुमार को मान-मन्नौवल करने के चलते सरकार का भी पूरा ध्यान केंद्रीय हो चुका था। 31 सदस्यीय कमेटी के सदस्य रेशम सिंह ने मीडिया से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से परिवार को न्याय नहीं दिया गया लेकिन सामाजिक व मानवता के नाते पूरण कुमार के शव का पोस्टमार्टम व संस्कार का फैसला लिया गया। 

 

11 of 18
एडीजीपी के अंतिम संस्कार में पहुंची भीड़। - फोटो : संवाद
चंडीगढ़ पुलिस की ओर से मिलने वाले नोटिस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। बुधवार को सेक्टर-17 से आयोजित पैदल मार्च और चंडीगढ़ के प्रशासक को ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम को रद्द करके एक बैठक करने के बाद आगे की रणनीति बनाने का दावा किया।
 

12 of 18
एडीजीपी वाई पूरण कुमार का चंडीगढ़ में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार। - फोटो : संवाद
संस्कार में ये वरिष्ठ अफसर पहुंचे
मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, डीजीपी ओपी सिंह, आईएएस मोहम्मद साइन, विजय दहिया, पंकज अग्रवाल, राज नारायण कैशिक, अजीत बालाजी जोशी, गौरी पराशर जोशी, अरुण गुप्ता, सुधीर राजपाल, अंशज सिंह, डी सुरेश, संजीव वर्मा, आशिमा बराड़, विनय प्रताप, चंडीगढ़ के होम सेक्रेटरी मंदीप बराड़, डीसी निशांत यादव, डीजीपी ओपी सिंह, डीजी मोहम्मद अकील, एडीजीपी आलोक मित्तल, आईजी मनीष चौधरी, एजी हरियाणा परमिंदर चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।

13 of 18
एडीजीपी वाई पूरण कुमार की फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
एडीजीपी आत्महत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ
  • 6 अक्तूबर: रोहतक पुलिस ने वरिष्ठ आईपीएस पूरण कुमार के पीएसओ को शराब कारोबारी से प्रोटेक्शन मनी मांगने के आरोप में एडीजीपी की सरकारी गाड़ी में गिरफ्तार किया।
  • 7 अक्तूबर: चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित कोठी के निचले तल पर साउंड-प्रूफ कमरे में एडीजीपी पूरण कुमार ने दोपहर में खुद को गोलीमार आत्महत्या कर ली।

14 of 18
एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने अपने घर में गोली मार की खुदकुशी - फोटो : पीटीआई
  • 8 अक्तूबर: पूरण कुमार की पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार जापान से चंडीगढ़ वापस लाैटीं। उन्होंने पूरण के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए सेक्टर-11 थाना पुलिस में लिखित शिकायत दी। साथ ही सुसाइड नोट भी वायरल हुआ।
  • 9 अक्तूबर: सुसाइड नोट के आधार पर तत्कालीन डीजीपी और रोहतक के एसपी समेत 11 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
  • 10 अक्तूबर: अमनीत कुमार ने एफआईआर पर असंतुष्टि जताकर चंडीगढ़ पुलिस को पत्र लिखा। इसके बाद चंडीगढ़ के आईजी पुष्पेंद्र कुमार की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय कमेटी गठित की गई।

15 of 18
एडीजीपी वाई पूरण कुमार के शव को लेकर जाती पुलिस - फोटो : पीटीआई
  • 11 अक्तूबर: हरियाणा सरकार ने रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया का तबादला किया और चंडीगढ़ पुलिस ने देर शाम एफआईआर में संशोधित धारा भी जोड़ दी। साथ ही जीएमएसएच-16 से बिना सहमति के शव को पीजीआई शिफ्ट करने पर अमनीत कुमार की चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बात हुई। वहीं, हरियाणा सरकार की ओर से मंत्रियों व अधिकारियों द्वारा अमनीत को मनाने का दौर चला। इसी दिन परिवार ने 31 सदस्यों की कमेटी बनाई और कमेटी ने महापंचायत बुला ली।

16 of 18
चंडीगढ़ में आईपीएस अमनीत पी कुमार के निवास पर दुख प्रकट करने पहुंचे सीएम सैनी - फोटो : अमर उजाला
  • 12 अक्तूबर: सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिकारी और नेताओं ने अमनीत से मिलकर मामले का हल निकालने की पूरी कोशिश की। सेक्टर-20 में महापंचायत में सरकार को डीजीपी को पद से हटाकर कार्रवाई करने का 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया।
  • 13 अक्तूबर : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले परिवार को सांत्वना देने पहुंचे और मामले पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर बात की। वहीं, देर रात डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा गया।

17 of 18
राहुल गांधी ने एडीजीपी पूरण कुमार को श्रद्धांजलि दी - फोटो : अमर उजाला
  • 14 अक्तूबर : परिवार को सांत्वना देने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे। चंडीगढ़ पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने व लैपटॉप लेने के लिए कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने अमनीत कुमार को नोटिस किया। वहीं, रोहतक में एएसआई संदीप लाठर ने वाई पूरण कुमार व उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुद को गोलीमार आत्महत्या कर ली। देर रात तक पुलिस और परिवार के बीच पोस्टमार्टम पर सहमति बन गई।
विज्ञापन

18 of 18
एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने अपने घर में गोली मार की खुदकुशी - फोटो : पीटीआई
  • 15 अक्तूबर : पीजीआई में सुबह परिजनों की मौजूदगी में पूरण कुमार के शव का पोस्टमार्टम हुआ और देर शाम सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में शव का राजकीय सम्मान के साथ संस्कार किया गया। दोनों बेटियों ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें