फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ पर हमला: पानीपत का रहने वाला है अनिल पंडित, पहले दुबई, फिर वहां से डंकी रूट से गया था अमेरिका

Tue, 20 Oct 2026 02:37 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत

सार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी पानीपत के अनिल पंडित ने ली है। अनिल चार साल पहले नौकरी की तलाश में दुबई गया था। वहां से डंकी रूट से अमेरिका पहुंच गया। अनिल का पिता एक साल से जेल में बंद है, मां जमानत पर, छोटे भाई को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
1 of 9
Tiger Shroff Firing - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुंबई में फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार को हुई फायरिंग के बाद जिम्मेदारी लेने वाला अनिल पंडित पानीपत के रेरकलां गांव का रहने वाला है। वह चार साल पहले नौकरी की तलाश में दुबई गया था और फिर वहां से डंकी रूट से अमेरिका पहुंच गया। वहां वह अपराध की दुनिया के बड़े नेटवर्क से जुड़ गया। अनिल पंडित का परिवार करनाल में किराये के मकान में रह रहा है।

रेरकलां गांव के ग्रामीणों ने बताया कि अनिल पंडित के पिता कृष्ण लाल पुजारी और उसकी मां प्रवेश घरेलू महिला हैं। अनिल तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। उसकी मंझली बहन की शादी हो चुकी है। सबसे छोटा भाई अभिषेक है। अनिल के पिता करीब 10 साल पहले अपना पैतृक मकान भाइयों को बेचकर रेरकलां गांव से चले गए थे। अनिल के चाचा और ताऊ गांव में ही रहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
Anil Pandit - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अनिल के खिलाफ पहले एक भी प्राथमिकी दर्ज नहीं थी। वह 12वीं तक पढ़ा है। गांव छोड़ने के बाद वह अपराध के दलदल में धंसता चला गया। करीब साल भर पहले पुलिस ने उसके पिता और मां को गिरफ्तार किया था। पिता वर्तमान में रोहतक जेल में बंद हैं जबकि मां को कुछ समय पहले जमानत मिल चुकी है। छोटे भाई को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन

3 of 9
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : एक्स
दुबई से अमेरिका और फिर लॉरेंस गैंग तक का सफर
अनिल 2022 में दुबई गया था। वहां से 2024 में अमेरिका पहुंच गया। वह अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आया और गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के साथ जुड़ गया। वह सोशल मीडिया पर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने और उनकी जिम्मेदारी लेने लगा। उसके खिलाफ पानीपत में करीब 10 प्राथमिकी दर्ज हैं।
 

4 of 9
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : पीटीआई
पानीपत में हुई इन वारदातों से अनिल का सीधा जुड़ाव
-26 मार्च 2026 : भाजपा नेता एवं चिकित्सक डॉ. गौरव श्रीवास्तव से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।
-26 मार्च 2026 : फतेहपुरी चौक स्थित प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार मिट्ठन स्वीट्स के मालिकों से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।
-24 मार्च 2026 : इसराना निवासी सुक्रमपाल से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी, इसराना के हरेंद्र से भी रंगदारी मांगी।
-30 सितंबर 2026 : असंध रोड स्थित सुनील मेमोरियल अस्पताल के संचालक डॉ. संजय सेन से एक करोड़ की रंगदारी मांगी।
-14 मार्च 2026 : असंध रोड मनी एक्सचेंज कार्यालय पर बदमाशों के फायरिंग की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ली।

 
विज्ञापन

5 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
तीनों शूटरों को कोटा से दबोचा, नेपाल भागने की फिराक में थे
अभिनेता टाइगर श्राफ पर हमला करने वाले तीनों शूटरों को राजस्थान के कोटा में पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से दबोच लिया गया। तीनों जयपुर से बस के जरिये दिल्ली और फिर नेपाल भागने की फिराक में थे। मुंबई पुलिस के इनपुट पर कोटा पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर तीनों को जनरल कोच से गिरफ्तार किया।

 
विज्ञापन

6 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपियों में बिहार के बेगूसराय का ऋतिक उर्फ रोशन और हरियाणा के सोनीपत का रेहान है। तीसरा आरोपी भी सोनीपत का है, पर पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। पहले उसे नाबालिग बताया गया था, लेकिन मुंबई पुलिस ने कहा कि तीनों बालिग हैं और उनकी उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच है। 

 
विज्ञापन

7 of 9
टाइगर हमले केस की जांच करती मुंबई पुलिस - फोटो : ANI
आरोपियों के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। मुंबई पुलिस के डीसीपी राज तिलक ने कहा कि जिस तरह गोलियां बरसाई गईं, साफ है कि आरोपी अभिनेता की हत्या करने के इरादे से आए थे। 

 

8 of 9
टाइगर पर हमला करने वाले संदिग्ध - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई पुलिस ने आरोपियों का ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया है। रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने अभिनेता टाइगर की कार पर बेहद नजदीक से गोलियां चलाई थीं। हमले में अभिनेता सुरक्षित बच गए, जबकि चालक और राहगीर घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, 5-6 राउंड गोलियां चलाई गई थीं। हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

9 of 9
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल पंडित नाम के व्यक्ति के बारे में मुंबई पुलिस ने अभी कोई संपर्क नहीं किया है। यदि सहयोग मांगा जाता है तो पुलिस हरसंभव सहयोग करेगी।
-विकास कुमार, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें