फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: रेहान को लेकर पिता का खुलासा, जमानत पर था बाहर; नेपाल कनेक्शन भी आया सामने

Mon, 19 Oct 2026 04:28 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, पानीपत

सार

रेहान के पिता रईसुद्दीन ने बताया कि उनका बेटा 9वीं कक्षा की पढ़ाई बीच में ही छोड़ चुका है और वह पहले आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। दैनिक मजदूरी करने वाले रईसुद्दीन ने कहा कि वह पिछले करीब 10 साल से मेरे साथ नहीं रह रहा है। वह देवड़ू गांव में अपनी मां के साथ रह रहा है।
 
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर पर हमला करने वाले रेहान के बारे में पिता ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में राजस्थान में हिरासत में लिए गए तीन संदिग्धों में से एक के पिता ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पिता के मुताबिक, उनका बेटा पहले से ही आर्म्स एक्ट के एक मामले में जमानत पर बाहर था।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर पर हमला करने वाले संदिग्ध - फोटो : सोशल मीडिया
नेपाल भागने की फिराक में थे हमलावर
बता दें कि इन संदिग्धों (जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है) को सोमवार को राजस्थान के कोटा जंक्शन पर पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से हिरासत में लिया गया। कोटा पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि ये आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। पकड़े गए आरोपियों में से दो की पहचान बिहार के बेगूसराय निवासी ऋतिक और सोनीपत निवासी रेहान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग - फोटो : सोशल मीडिया
नौवीं तक पढ़ा है रेहान, मां के साथ रहता है
सोमवार को मीडिया से बातचीत में रेहान के पिता रईसुद्दीन ने बताया कि उनका बेटा 9वीं कक्षा की पढ़ाई बीच में ही छोड़ चुका है और वह पहले आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। दैनिक मजदूरी करने वाले रईसुद्दीन ने कहा कि वह पिछले करीब 10 साल से मेरे साथ नहीं रह रहा है। वह देवड़ू गांव में अपनी मां के साथ रह रहा है।

4 of 5
राजस्थान पुलिस के हिरासत में हमलावर - फोटो : पीटीआई
अनिल पंडित के संपर्क में था रेहान
कोटा पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि रेहान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी अनिल पंडित के संपर्क में था। इसी गैंग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रविवार को हुए हमले की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
टाइगर की कार पर की थी तीन राउंड फायरिंग
गौरतलब है कि रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में तीन हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इस हमले में अभिनेता बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को चोटें आईं। पुलिस के मुताबिक, अभिनेता की कार पर तीन राउंड फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें