फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Psycho Killer Poonam: क्यों अपनाया पानी में डुबोकर मारने का तरीका? सामने आई वजह; यह गलती उस पर पड़ी भारी

Fri, 05 Dec 2025 08:37 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

पूनम पहली दो हत्या के बाद पकड़ी नहीं गई। पूनम ने इसके बाद एक के बाद दो और वारदात इसी तरह से अंजाम दीं। पुलिस पूछताछ में पूनम ने खुद भी दो बार बयान बदले। पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
1 of 9
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
साइको किलर पूनम अपनी भांजी और बेटे की पानी के हौद में डुबो कर हत्या करने के बाद पकड़ में नहीं आई तो उसको सुंदर बच्चियों की हत्या करने का यह तरीका सबसे आसान लगा। उसने एक के बाद दो और वारदातों को अंजाम दिया। वह बच्चियों की हत्या करने के बाद अपने कपड़े तुरंत बदल लेती थी। उसने नौल्था गांव में अपनी भतीजी विधि की शादी समारोह में हत्या इसी तरीके से पानी के टब में डुबोकर दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
वह यहां भी अपने कपड़े तुरंत बदलकर दूसरी महिलाओं में शामिल हो गई थी। पूनम ने यहां एक बच्ची और एक महिला को कपड़े बदलने के अलग-अलग कारण बताए। पुलिस ने महिलाओं व शादी समारोह शामिल बच्चों से पूछताछ की तो शक की सुई पूनम की तरफ घूमती चली गई। पूनम ने पुलिस पूछताछ में भी दो बार अलग-अलग कहानी बताई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूनम ने सारी सच्चाई उगल दी।
विज्ञापन

3 of 9
जिस हौद में जिया का शव मिला था उसे दिखाती ताई पारूल - फोटो : अमर उजाला
सीआईए-वन के प्रभारी ने इशिका हत्याकांड को लेकर कहा यह
सोनीपत के भावड़ गांव की पूनम चार बच्चों की हत्या के बाद जेल में बंद है। उसके जेल में जाने के बाद भी परिवार के सदस्य और मायका के लोग उसकी हैवानियत के बारे में जानकर हैरान हैं। सीआईए-वन के प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि पूनम ने 13 जनवरी 2023 को अपनी भांजी इशिका की पानी के हौद में डुबोकर हत्या कर दी थी।

4 of 9
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
इशिका को मारने के बाद भी उसकी आग शांत नहीं हुई। उसने खुद के छह साल के बेटे शुभम की उसी तरह हत्या कर दी। उसने पकड़े जाने के डर से अपने कपड़े बदल लिए और मातम शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 9
मृतक बच्ची जिया की ताई, मां और ताऊ का बेटा - फोटो : अमर उजाला
परिवार के सदस्यों को भी हादसा लगा और दोनों बच्चों का संस्कार कर दिया। पूनम ने इस वारदात को अपने सीने में दबा लिया और अपने पति को भी कभी इसका अहसास नहीं होने दिया। पूनम ने दूसरे बेटे को जन्म दिया। उसने इसका नाम शुभम रखने की बात कही। परिवार के लोगों ने पहले बेटे शुभम की याद ताजा रखते हुए दूसरे बेटे का नाम शुभम रख दिया। पूनम ने इसके बाद बच्चियों की हत्या पानी के हौद में डुबो कर करना आसान लगा।
विज्ञापन

6 of 9
आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मायके में भतीजी जिया को अपने पास सुलाया था
पूनम ने अगस्त 2025 में अपने मायके आई थी। उसके चचेरे भाई दीपक की बेटी जिया सुंदर लगती थी। वह उससे जलन रखती थी और उसकी हत्या की साजिश तैयार कर ली थी। पूनम ने 18 अगस्त को जिया को अपने पास सुलाया। उसने रात करीब एक बजे उठकर जिया को पानी के हौद में डुबा दिया। उसने वापस आकर अपने कपड़े बदल लिए और सुबह परिवार के सदस्यों के साथ मातम में शामिल हो गई। परिवार के लोगों को भी हादसा लगा और इसकी शिकायत नहीं दी। 
विज्ञापन

7 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विधि की हत्या के बाद भी कहानी गढ़ी 
पूनम ने नौल्था गांव में अपनी भतीजी विधि की पानी के टब में डुबो कर हत्या कर दी। उसने ऊपर कमरे में वारदात को अंजाम दिया तो उसके कपड़े काफी भीग गए थे। उसने एक बच्ची को कपड़े बदलने का कारण मासिक धर्म बताया। जबकि एक अन्य महिला ने पूछा तो उसे कपड़े भीग जाने की बात कही।

8 of 9
विधि का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ की तो बच्ची और महिला ने पूनम के कपड़े बदलने की बात कही। पूनम से पूछताछ की तो वह काफी देर तक पुलिस के सवालों का जवाब देती रही। पुलिस को इस दौरान पूनम के चेहरे पर कई मासूमियत भी नजर आई। इन सबके बीच उनसे सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने हत्या कबूल ली।
विज्ञापन

9 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी पूनम ने पानीपत में दो वारदातों को अंजाम दिया था। दोनों में ही प्राथमिकी दर्ज की है। सोनीपत पुलिस को भी इस बारे में अवगत करा दिया था। पूनम ने चारों हत्या एक ही तरीके से अंजाम दी हैं। -भूपेंद्र सिंह, एसपी, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें