फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साइको किलर' पूनम: नया खुलासा, पहले बच्चों को डुबोकर मारती थी... फिर वापस आकर हर बार करती थी ये काम

Fri, 05 Dec 2025 10:50 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

चार बच्चों की हत्या के सनसनीखेज मामले में जो खुलासे हो रहे हैं, उससे हर कोई हैरान परेशान है। महिला ने अपनी भांजी, भतीजी और यहां तक की अपने बेटे तक की जान ले ली। पढ़ें पूरी खबर- 
विज्ञापन
1 of 12
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
चार बच्चों की हत्या से जुड़े साइको किलिंग के मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि हत्यारोपी पूनम ने अपनी ही भतीजी विधि की हत्या अत्यंत क्रूर तरीके से की। पूनम बच्चों की हत्या के बाद हर बार अपने कपड़े बदल लेती थी, जो इस जघन्य अपराध और साजिश को दर्शाता है।
विज्ञापन

2 of 12
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
पूनम विधि को मारने के बाद भी अपने कपड़े तुरंत बदलकर दूसरी महिलाओं में शामिल हो गई थी। पूनम ने यहां एक बच्ची और एक महिला को कपड़े बदलने के अलग-अलग कारण बताए। पुलिस ने महिलाओं व शादी समारोह शामिल बच्चों से पूछताछ की तो शक की सुई पूनम की तरफ घूमती चली गई। पूनम ने पुलिस पूछताछ में भी दो बार अलग-अलग कहानी बताई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूनम ने सारी सच्चाई उगल दी। 
विज्ञापन

3 of 12
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
पूनम के खिलाफ पति ने दर्ज कराया बेटे-भांजी की हत्या की केस
लेडी साइको किलर पूनम के खिलाफ उसके पति नवीन ने अपने बेटे शुभम और भांजी इशिका की हत्या का केस दर्ज करवाया है। नवीन ने दोनों के शव खुर्दबुर्द करने की शिकायत भी दी है। केस दर्ज होने के बाद शुक्रवार को पुलिस व फॉरेंसिक की टीम ने भावड़ गांव पहुंचकर मामले की पड़ताल की। जिस टैंक में शुभम और इशिका के शव मिले थे, टीम ने उसकी अलग-अलग एंगल से जांच की। 

4 of 12
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
शुभम का शव टैंक के अंदर मिला था
परिवार ने बताया कि शुभम का शव टैंक के अंदर मिला था जबकि इशिका का शव तैर रहा था। इशिका के शव को नानी और शुभम के शव को चाचा ने बाहर निकाला था। पति नवीन ने आरोप लगाया कि पुलिस पूछताछ में पूनम ने कबूल किया है कि उसने 12 जनवरी, 2023 को पहले भांजी इशिका की पानी में डुबोकर हत्या की। पकड़े जाने के डर से एक घंटे बाद बेटे शुभम को भी पानी में डुबोकर मार दिया। 
विज्ञापन

5 of 12
मृतक बच्ची जिया की ताई, मां और ताऊ का बेटा - फोटो : अमर उजाला
नवीन का आरोप है कि पूनम ने हत्या के बाद शवों को खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की ताकि सच सामने न आ सके। गोहाना के एसीपी राहुल देव ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में अदालत से अनुमति मिलते ही पूनम से पूछताछ की जाएगी। पुलिस मनोचिकित्सक की उपस्थिति में पूछताछ करेगी ताकि उसकी मानसिक हालात और वारदात के पीछे की मंशा का सही आकलन हो सके।
विज्ञापन

6 of 12
जिस हौद में जिया का शव मिला था उसे दिखाती ताई पारूल - फोटो : अमर उजाला
इसलिए अपनाया पानी में डुबोकर मारने का तरीका
साइको किलर पूनम अपनी भांजी और बेटे की पानी के हौद में डूबो कर हत्या करने के बाद पकड़ में नहीं आई तो उसको सुंदर बच्चियों की हत्या करने का यह तरीका सबसे आसान लगा। उसने एक के बाद दो और वारदातों को अंजाम दिया। 

विज्ञापन

7 of 12
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
'इशिका को मारने के बाद भी उसकी आग शांत नहीं हुई'
सोनीपत के भावड़ गांव की पूनम चार बच्चों की हत्या के बाद जेल में बंद है। उसके जेल में जाने के बाद भी परिवार के सदस्य और मायका के लोग उसकी हैवानियत के बारे में जानकर हैरान हैं। सीआईए-वन के प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि पूनम ने 13 जनवरी 2023 को अपनी भांजी इशिका की पानी के हौद में डुबोकर हत्या कर दी थी। इशिका को मारने के बाद भी उसकी आग शांत नहीं हुई। उसने खुद के छह साल के बेटे शुभम की उसी तरह हत्या कर दी। उसने पकड़े जाने के डर से अपने कपड़े बदल लिए और मातम शुरू कर दिया। 

8 of 12
साइको किलर पूनम (दाएं) उसका बेटा और भांजी (बाएं) - फोटो : संवाद
पति को कभी इसका अहसास नहीं होने दिया
परिवार के सदस्यों को भी हादसा लगा और दोनों बच्चों का संस्कार कर दिया। पूनम ने इस वारदात को अपने सीने में दबा लिया और अपने पति को भी कभी इसका अहसास नहीं होने दिया। पूनम ने दूसरे बेटे को जन्म दिया। उसने इसका नाम शुभम रखने की बात कही। परिवार के लोगों ने पहले बेटे शुभम की याद ताजा रखते हुए दूसरे बेटे का नाम शुभम रख दिया। पूनम ने इसके बाद बच्चियों की हत्या पानी के हौद में डूबो कर करना आसान लगा। 
 

9 of 12
आरोपी पूनम और उसका पति नवीन - फोटो : संवाद
मायके में भतीजी जिया को अपने पास सुलाया था, हत्या के बदले थे कपड़े
पूनम ने अगस्त 2025 में अपने मायके आई थी। उसके चचेरे भाई दीपक की बेटी जिया सुंदर लगती थी। वह उससे जलन रखती थी और उसकी हत्या की साजिश तैयार कर ली थी। पूनम ने 18 अगस्त को जिया को अपने पास सुलाया। उसने रात करीब एक बजे उठकर जिया को पानी के हौद में डुबा दिया। उसने वापस आकर अपने कपड़े बदल लिए और सुबह परिवार के सदस्यों के साथ मातम में शामिल हो गई। परिवार के लोगों को भी हादसा लगा और इसकी शिकायत नहीं दी। 

10 of 12
साइको किलर पूनम - फोटो : संवाद
विधि की हत्या के बाद भी कहानी गढ़ी 
पूनम ने नौल्था गांव में अपनी भतीजी विधि की पानी के टब में डूबो कर हत्या कर दी। उसने ऊपर कमरे में वारदात को अंजाम दिया तो उसके कपड़े काफी भीग गए थे। उसने एक बच्ची को कपड़े बदलने का कारण मासिक धर्म बताया। जबकि एक अन्य महिला ने पूछा तो उसे कपड़े भीग जाने की बात कही। पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ की तो बच्ची और महिला ने पूनम के कपड़े बदलने की बात कही। पूनम से पूछताछ की तो वह काफी देर तक पुलिस के सवालों का जवाब देती रही। पुलिस को इस दौरान पूनम के चेहरे पर कई मासूमियत भी नजर आई। इन सबके बीच उनसे सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने हत्या कबूल ली।  

11 of 12
पति नवीन के साथ शादी के जोड़े में पूनम - फोटो : स्रोत परिजन
आरोपी पूनम ने पानीपत में दो वारदातों को अंजाम दिया था। दोनों में ही प्राथमिकी दर्ज की है। सोनीपत पुलिस को भी इस बारे में अवगत करा दिया था। पूनम ने चारों हत्या एक ही तरीके से अंजाम दी हैं। -भूपेंद्र सिंह, एसपी, पानीपत
विज्ञापन

12 of 12
panipat murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
साइको किलर पर तीसरी एफआईआर
पूनम के खिलाफ पहली एफआईआर विधि के दादा सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षक पाल सिंह ने एक दिसंबर को दर्ज कराई थी। साइको किलर का खुलासा होने के बाद दूसरी एफआईआर जिया के पिता दीपक ने पानीपत के सेक्टर-29 थाने में करवाई। अब तीसरी पूनम के पति ने कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें