फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistani Spy: दस साल की उम्र में ही इकबाल के संपर्क में आ गया था नोमान, पाकिस्तानी जासूस ने बताई पूरी कहानी

Thu, 22 May 2025 10:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत

सार

पाकिस्तानी जासूस नोमान इलाही दस साल की उम्र में ही इकबाल काना के संपर्क में आ गया था। आईएसआई एजेंट इकबाल काना का नोमान के पिता के पास आना-जाना था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद इकबाल काला ने उससे सेना के पाक बॉर्डर समेत अन्य कई जिलों की महत्वपूर्ण जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
1 of 7
नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपी नोमान इलाही से सात दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में कई मामलों का खुलासा हुआ है। वह पैसों के लिए भारत की अति महत्वपूर्ण सूचनाएं आईएसआई एजेंट इकबाल काना को पाकिस्तान भेजता था। वह करीब दस साल की उम्र में ही इकबाल काना के संपर्क में आ गया था। 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद इकबाल काला ने उससे सेना के पाक बॉर्डर समेत अन्य कई जिलों की महत्वपूर्ण जानकारी मांगी थी। उसने कुछ सूचनाएं इकबाल को भेजी भी थीं। उसे इनका पैसा भी मिला था। 
विज्ञापन

2 of 7
नोमान इलाही का साल 2015 में सोशल मीडिया पर डाला गया फोटो। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस नोमान से रिमांड के दौरान उसके मोबाइल फोन का रिकॉर्ड खंगाल रही है। ये जानकारी पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने पुलिस सभागार में मीडिया को दी।उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में पता चला है कि आईएसआई एजेंट इकबाल काना का उनके पिता के पास घर पर आना जाना था। वह उनको बचपन से ही अच्छी तरह से जानता था और दस साल की उम्र में पूरी तरह से उसके संपर्क में आ गया था। 

 
विज्ञापन

3 of 7
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
इकबाल काना 1995 में पाकिस्तान चला गया था। इसके बाद भी नोमान का उसके साथ संपर्क बना रहा। ऑपरेशन सिंदूर से पहले ही इकबाल ने उसके अधिक सक्रिय रहने को कहा था। दोनों की व्हाट्सएप कॉल पर लंबी बातचीत हुई थी। पुलिस ने मोबाइल फोन को अपने कब्जे में लेकर जांच की थी। इसमें से कुछ डाटा डिलीट मिला है। दो दिन पहले पुलिस को मोबाइल फोन की डिटेल भी मिल गई है। इससे उसके लिंक तलाश किए जा रहे हैं। 

4 of 7
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
पुलिस का दावा-नोमान पर आरोप साबित करने के लिए मिले पर्याप्त सबूत
जासूसी के आरोप में गिरफ्तार नोमान इलाही के खिलाफ पानीपत पुलिस को पर्याप्त सबूत मिल गए हैं। इसमें ज्यादातर सबूत डिजिटल से संबंधित हैं। नोमान के संपर्क में रहे कुछ संदिग्धों से अभी पूछताछ की जानी है। जल्द ही इस मामले में आरोपपत्र भी दाखिल किया जाएगा।
 
विज्ञापन

5 of 7
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 16 मई को पुलिस टीम नोमान को लेकर कैराना स्थित उसके घर पहुंची थी। नोमान ने बताया था कि वह 2017 में पाकिस्तान गया था, लेकिन अभी तक नोमान के दूसरा पासपोर्ट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस नोमान के संपर्क में आए 60 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
अभी कुछ अन्य संदिग्धों से पूछताछ होनी है, जो लंबे समय से नोमान के संपर्क में हैं। पुलिस ने नोमान का मोबाइल फोन भी जांच के लिए लैब भेजा था। 19 मई को लैब से मोबाइल का कुछ डाटा मिल था लेकिन उसमें उसकी कॉल हिस्ट्री, वीडियो और फोटो की जानकारी नहीं थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पाकिस्तानी जासूस नोमान इलाही। - फोटो : अमर उजाला
जल्द ही नोमान के मोबाइल का बाकी डाटा भी मिल जाएगा। इसके बाद बाकी संदिग्धों से पूछताछ होगी। एसपी का कहना है कि उन्हें अब तक की जांच में इतने सबूत मिले गए हैं, जिससे उस पर आरोप साबित हो सके। जल्द ही उसके खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra: दानिश से मिलकर बदल गई ज्योति की दुनिया... पाकिस्तान के वीडियो बनाकर बनी फेमस; ये हैं बड़े सपने

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें