पानीपत की लेडी साइको किलर पूनम शातिर दिमाग है। खुद को बचाने के लिए उसने साया आने की कहानी बनाई। हालांकि जांच में इस बात का सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने कहा-कैराना के तांत्रिक को भी पूछताछ के लिए पानीपत बुलाया है। मामला साफ तौर पर साइको किलिंग का है।
क्या लेडी साइको किलर पूनम ने चार बच्चों की हत्या तंत्र-मंत्र के चक्कर में की? क्या बह किसी तांत्रिक के संपर्क में थी?। इन सवालों से पुलिस को भी जूझना पड़ा है। खुद पूनम ने कहा कि उसके सिर पर एक मर चुके युवक का साया आता था। साया आने पर ही वह अजीब हरकतें करती है। युवक के साये ने ही उससे अपराध कराया है।
पुलिस ने इस बिंदु की गहराई से जांच पड़ताल की। इसके बाद निष्कर्ष निकाला कि पुलिस अधिकारी पूनम को जितना तेज समझ रहे थे वह उससे भी कहीं ज्यादा शातिर है।
विज्ञापन
2 of 16
साइको किलर पूनम
- फोटो : अमर उजाला
डीएसपी नवीन सिंधु ने बताया कि इस मामले का तंत्र-मंत्र से कोई ताल्लुक नहीं है। यह साफ तौर पर साइको किलिंग का मामला है। पूनम ने खुद को बचाने के लिए तंत्र-मंत्र की कहानी गढ़ी है। वह जब भी हत्या करती थी तो शक उसी पर जाता था लेकिन जैसे तैसे बचती रही।
विज्ञापन
3 of 16
साइको किलर पूनम
- फोटो : अमर उजाला
'उसने सोच रखा था कि साये को कहानी बनाएगी'
उसे मालूम था कि एक न एक दिन पकड़ी जरूर जाएगी। ऐसी स्थिति के लिए उसने सोच रखा था कि साये को कहानी बनाएगी। साइको किलर खुद को बेकसूर साबित करने के लिए ऐसा भी करते हैं।
4 of 16
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूनम ने बच्चों की हत्या सिर्फ इसलिए की क्योंकि वह उनकी सुंदरता से जलती थी। उनकी तुलना अपने बेटे से करती थी। वह अक्सर कहती थी कि उस पर साया है तांत्रिक को दिखा दो। इस पर ससुराल के लोग उसे उत्तर प्रदेश के कैराना में एक तांत्रिक के पास ले गए थे।
विज्ञापन
5 of 16
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूनम सिर्फ एक बार तांत्रिक के पास गई
पुलिस ने तांत्रिक को भी बुलाया। तांत्रिक ने बताया कि पूनम को लेकर ससुरालीजन एक ही बार लेकर आए थे। जिन लोगों को लगता है कि उन पर किसी का साया है, वे तीन से चार बार आते हैं, लेकिन पूनम सिर्फ एक बार आई।
विज्ञापन
6 of 16
आरोपी साइको किलर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बचने के लिए गढ़ी कहानी
डीएसपी ने बताया कि विधि बेकसूर की हत्या के मामले में पूनम पहले खुद को बेकसूर बता रही थी। जब वीडियो में वह बरात की विदाई के समय वापस जाती नजर आई तो उसके पास बचने का रास्ता नहीं बचा। इसके बाद उसने हत्या करना स्वीकार किया। फिर उसने बचने के लिए तंत्र-मंत्र की कहानी बनाई।
विज्ञापन
7 of 16
इसी कमरे में हुई थी विधि की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अभी तक की जांच में पुलिस ने जुटाए ये साक्ष्य
शादी का वीडियो जिसमें से पूनम गायब हुई थी।
पुलिस के सामने दिए गए पूनम के बयान
बच्ची के कपड़े, चप्पल और टब के पानी के नमूने
शादी में शामिल हुई महिलाओं की ओर से दर्ज कराए गए बयान।
फॉरेंसिक टीम की ओर से जुटाए गए पूनम के फिंगरप्रिंट व अन्य साइंटिफिक साक्ष्य।
8 of 16
आरोपी पूनम और उसका पति नवीन
- फोटो : संवाद
पति नवीन का फूटा दर्द, बोले-जैसे मासूम बच्चों को तड़पा कर मारा, वैसी ही उसे भी सजा मिले
तीन साल के मासूम बेटे शुभम समेत चार बच्चों को पानी में डुबोकर मौत के घाट उतारने वाली पूनम के पति नवीन ने पत्नी के लिए भयानक सजा की मांग की है। पत्नी के इकबालिया जुर्म के बाद वीरवार को नवीन का दर्द फूट पड़ा। कहा, पूनम ने जैसे हमारे बच्चों को पानी में तड़प-तड़पा कर मारा, उसे भी वैसी ही सजा मिलनी चाहिए। कहा कि पूनम कभी भी मानसिक रोगी नहीं लगी।
9 of 16
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पूनम
- फोटो : संवाद
पूनम महिला नहीं डायन, फांसी मिले
पूनम की असलियत जानने के बाद से सुसराल वाले हैरान है। परिवार का कहना है कि चार-चार मासूमों की जिंदगी लेने वाली कोई महिला नहीं हो सकती। यह डायन है और उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। देवर प्रवीण को विश्वास नहीं हो रहा है कि पूनम सइको किलर हो सकती है। उसने कहा, भाभी ने तो चौतरफा नाश कर दिया। अपने बेटे को भी नहीं छोड़ा।
10 of 16
विधि का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
पानीपत पुलिस ने बुधवार को एक साइको किलर को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर पानी में डुबोकर बच्चों को मार देती थी। आरोप है कि उसने बीते एक दिसंबर को अपने जेठ की छह साल की बच्ची को टब में डुबोकर मार डाला। उस पर दो साल 11 माह में चार बच्चों की हत्या का आरोप है जिनमें एक उसका अपना बेटा भी है, बाकी तीन उसकी भतीजियां हैं। उसे सुंदर दिखने वाली बच्चियों से बेइंतहा नफरत थी। इसी नफरत में उसने हत्याएं कीं।
11 of 16
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी समारोह में आया था परिवार
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला गोहाना के भावड़ गांव के किसान नवीन की पत्नी पूनम है। उसकी उम्र 32 साल है। वह राजनीति शास्त्र में एमए है। पूनम व उसका परिवार एक दिसंबर को पानीपत के गांव नैल्था में सतपाल के बेटे अमन के शादी समारोह में आया था। सतपाल रिश्ते में नवीन का मामा है।
12 of 16
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूनम और विधि अचानक हुए लापता
शादी में नवीन के दूर के रिश्तेदार संदीप अपनी छह साल की बेटी विधि और पिता पाल सिंह के साथ आए थे। शादी में जब बाकी सभी महिलाएं बरात को विदा करने गईं तो पूनम कहीं चली गई थी। उसी समय विधि भी अचानक लापता हो गई।
13 of 16
मृतक बच्ची विधि का पिता संदीप
- फोटो : संवाद
स्टोर में पानी के टब में मिला शव
महिलाएं बरात विदा करके आई तो विधि नहीं मिली। ढूंढा गया तो उसका शव घर के ऊपर की मंजिल पर स्टोर में पानी के टब में मिला। इससे शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। विधि के दादा सेवानिवृत्त उप निरीक्षक पाल सिंह ने पोती की मौत को हादसा नहीं मानकर हत्या की आशंका जाहिर की।
14 of 16
मृतक बच्ची विधि के दादा पाल सिंह
- फोटो : संवाद
टब से बाहर थे बच्ची के हाथ और पांव
वजह थी कि टब एक फीट का ही था। इतने छोटे टब में बच्ची डूबकर नहीं मर सकती। बच्ची के हाथ और पांव भी टब से बाहर थे और फर्श पर दूर तक पानी बिखरा था। जिस कमरे में टब था, उसकी कुंडी भी बाहर से लगी थी। पाल सिंह ने तुंरत पुलिस को बुलाया।
15 of 16
साइको किलर पूनम का बेटा और उसकी भांजी
- फोटो : संवाद
एक ही समय में गायब हुई विधि और पूनम
पुलिस के बाद फॉरेंसिक टीम भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने वहां पूरी तहकीकात की और शादी में शामिल महिलाओं से भी बात की। शादी के वीडियो देखे। पुलिस को पता चला कि विधि और पूनम एक ही समय में गायब हुई।
पूनम ने कबूल किया जुर्म
पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि पूनम जब लौटी तो उसकी साड़ी भीगी हुई थी। इससे उस पर शक हुआ। पुलिस ने पूनम से पूछताछ की तो उसने दो अलग-अलग बयान दिए। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गई और वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।