फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी साइको किलर: शादी समारोह की वीडियो और सीसीटीवी फुटेज; महिला मेहमानों के बयान के साथ ये साक्ष्य होंगे अहम

Tue, 09 Dec 2025 12:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत

सार

पानीपत पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसके साथ ही गवाहों के बयान दर्ज भी किए जा रहे हैं। नौल्था गांव में शादी में शामिल हुई महिलाओं को भी गवाह बनाया जा रहा है। वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 13
panipat murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पानीपत पुलिस ने लेडी साइको किलर पूनम के खिलाफ पुलिस ने अपनी तफ्तीश को तेज कर दिया है। आरोपी के खिलाफ एक-एक बिंदु पर गहनता से पड़ताल की जा रही है। इसराना में हुई विधि की हत्या के मामले में गवाहों के बयान भी दर्ज कर रही है। साथ ही वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र कर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। एसपी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

एक दिसंबर को नौल्था में शादी समारोह में विधि की हत्या की गई थी। पुलिस ने बच्ची के दादा सेवानिवृत एसआई पाल सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की थी। एसपी ने मामले की जांच सीआईए-1 की टीम को सौंपी थी। 
विज्ञापन

2 of 13
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद चार बच्चों की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ था। विधि की हत्या के साथ-साथ आरोपी महिला पूनम ने सिवाह में चचेरे भाई दीपक की नौ साल की बेटी जिया और सोनीपत के भावड़ गांव में अपनी ननद की बेटी इशिका और खुद के बेटे शुभम की हत्या करना स्वीकार किया था। 
 
विज्ञापन

3 of 13
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के हाथ में सबसे मजबूत मामला विधि की हत्या का है। इसमें विधि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शादी की फुटेज और फॉरेंसिक साक्ष्य हैं। पुलिस ने विधि की हत्या के मामले में ही आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
 

4 of 13
लेडी साइको किलर पूनम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी समारोह की वीडियो, सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। शादी में आई महिलाओं को भी मुकदमे में गवाह बनाया जा रहा है। पुलिस अब तक 10 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज कर चुकी है। 
 
विज्ञापन

5 of 13
सिवाह गांव में आरोपी पूनम और मृतक जिया के घर आमने सामने - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, सेक्टर-29 थाना पुलिस भी आरोपी महिला को प्रोडक्शन रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने रिमांड से पहले आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाए हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी महिला के खिलाफ जल्द ही से जल्द साक्ष्य एकत्र कर चालान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। हर बिंदु पर गहनता से जांच करने सबूत तैयार करने को कहा गया है।-भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।
 
विज्ञापन

7 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
पानीपत पुलिस ने बुधवार (3 दिसंबर) को एक लेडी साइको किलर को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर पानी में डुबोकर बच्चों को मार देती थी। आरोप है कि उसने बीते एक दिसंबर को अपने जेठ की छह साल की बच्ची को टब में डुबोकर मार डाला था। उस पर दो साल 11 माह में चार बच्चों की हत्या का आरोप है जिनमें एक उसका अपना बेटा भी है, बाकी तीन उसकी भतीजियां हैं। उसे सुंदर दिखने वाली बच्चियों से बेइंतहा नफरत थी। इसी नफरत में उसने हत्याएं कीं।
 

8 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी समारोह में आया था परिवार
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला गोहाना के भावड़ गांव के किसान नवीन की पत्नी पूनम है। उसकी उम्र 32 साल है। वह राजनीति शास्त्र में एमए है। पूनम व उसका परिवार एक दिसंबर को पानीपत के गांव नैल्था में सतपाल के बेटे अमन के शादी समारोह में आया था। सतपाल रिश्ते में नवीन का मामा है।
 

9 of 13
विधि का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूनम और विधि अचानक हुए लापता
शादी में नवीन के दूर के रिश्तेदार संदीप अपनी छह साल की बेटी विधि और पिता पाल सिंह के साथ आए थे। शादी में जब बाकी सभी महिलाएं बरात को विदा करने गईं तो पूनम कहीं चली गई थी। उसी समय विधि भी अचानक लापता हो गई।
 

10 of 13
इसी कमरे में हुई थी विधि की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्टोर में पानी के टब में मिला शव
महिलाएं बरात विदा करके आई तो विधि नहीं मिली। ढूंढा गया तो उसका शव घर के ऊपर की मंजिल पर स्टोर में पानी के टब में मिला। कमरे की कुंडी बाहर से लगी थी। इससे शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। विधि के दादा सेवानिवृत्त उप निरीक्षक पाल सिंह ने पोती की मौत को हादसा नहीं मानकर हत्या की आशंका जाहिर की। 

 

11 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टब से बाहर थे बच्ची के हाथ और पांव
वजह थी कि टब एक फीट का ही था। इतने छोटे टब में बच्ची डूबकर नहीं मर सकती। बच्ची के हाथ और पांव भी टब से बाहर थे और फर्श पर दूर तक पानी बिखरा था। जिस कमरे में टब था, उसकी कुंडी भी बाहर से लगी थी। पाल सिंह ने तुंरत पुलिस को बुलाया। 
 

12 of 13
आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक ही समय में गायब हुई विधि और पूनम
पुलिस के बाद फॉरेंसिक टीम भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने वहां पूरी तहकीकात की और शादी में शामिल महिलाओं से भी बात की। शादी के वीडियो देखे। पुलिस को पता चला कि विधि और पूनम एक ही समय में गायब हुई। 
 
विज्ञापन

13 of 13
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पूनम - फोटो : संवाद
पूनम ने कबूल किया जुर्म
पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि पूनम जब लौटी तो उसकी साड़ी भीगी हुई थी। इससे उस पर शक हुआ। पुलिस ने पूनम से पूछताछ की तो उसने दो अलग-अलग बयान दिए। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गई और वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें