फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी किलर: पूनम से आधी-अधूरी पूछताछ... साइको बनने की कहानी तक न पहुंच पाई पुलिस; अब पति ने खोला एक और बड़ा राज

Sun, 07 Dec 2025 08:06 AM IST
शाहरुख खान जगमहेंद्र सरोहा, अमर उजाला, पानीपत

सार

सोनीपत और पानीपत में चार बच्चों की हत्या करने वाली पूनम के साइको किलर बनने की कहानी तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। पुलिस ने पूनम से आधी-अधूरी पूछताछ की है। पुलिस ने पूनम को रिमांड पर लेने का प्रयास भी नहीं किया। 
विज्ञापन
1 of 18
panipat murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पानीपत और सोनीपत में चार बच्चों की हत्यारोपी पूनम से पूछताछ में पुलिस की बड़ी चूक सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर अन्य मामलों की तह तक जाने के बजाय कोर्ट में वारदात के सभी साक्ष्य पूरे होने की बात कह दी।

आधी-अधूरी पूछताछ के चलते पूनम का साइको बनने का कारण भी पुलिस नहीं जान पाई है। यही कारण है कि पुलिस के सामने अब तक आसान दिखने वाले मामले में एक नहीं कई पेंच फंसते नजर आ रहे हैं। पुलिस के पास इन सवालों के जवाब नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 18
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
पूनम ने पहली हत्या 13 जनवरी 2023 को अपनी भांजी इशिका और बेटे शुभम की सोनीपत के भावड़ गांव में अपने घर में पानी के हौद में डुबोकर की थी। 18 अगस्त 2025 में सिवाह स्थित अपने मायका में चचेरे भाई दीपक की बेटी जिया की हत्या कर दी थी। एक दिसंबर को नौल्था में अपने जेठ की बेटी विधि की शादी समारोह में हत्या कर दी थी।
 
विज्ञापन

3 of 18
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पूनम - फोटो : संवाद
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने विधि और बाकी तीन बच्चों की हत्या का खुलासा तीन दिसंबर को किया था। उन्होंने पूनम को साइको बताया था और सुंदर बच्चियों से चिढ़ होने की बात कही थी। पुलिस को इतना कुछ पता होने के बाद उसके साइको होने के कारण तक नहीं पहुंच पाई। 
 

4 of 18
सिवाह गांव में आरोपी पूनम और मृतक जिया के घर आमने सामने - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस वारदात के खुलासे के बाद मनोचिकित्सक से उनकी जांच कराना भी उचित नहीं समझा और पूनम को सीधे कोर्ट में पेश कर दिया। पुलिस ने कोर्ट में भी बताया कि पुलिस ने विधि की हत्या में सभी साक्ष्य होने की बात कही। पूनम अब सिवाह स्थित जेल में बंद है।
विज्ञापन

5 of 18
साइको किलर पूनम - फोटो : संवाद
पूनम ने अपने कपड़े बदलने के बताए अलग-अलग कारण
पूनम ने नौल्था में विधि की पानी के टब में डुबोकर हत्या कर दी। उसने ऊपर कमरे में वारदात को अंजाम दिया, इस दौरान उसके कपड़े काफी भीग गए थे। उसने एक बच्ची को कपड़े बदलने का कारण मासिक धर्म बताया जबकि एक अन्य महिला ने पूछा तो उससे कपड़े भीग जाने की बात कही। 
 
विज्ञापन

6 of 18
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ की तो बच्ची और महिला ने पूनम के कपड़े बदलने की बात कही। सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल ली।
विज्ञापन

7 of 18
आरोपी पूनम और उसका पति नवीन - फोटो : संवाद
पति की जुबानी और पुलिस की कहानी
नवीन ने बताया कि पत्नी पूनम अपने मां से लंबे समय तक बात करती रहती थी। वह योजना बनाकर बच्चों की हत्या को अंजाम देती थी। शातिर अंदाज में खुद को बचा लेती थी। इशिका और शुभम की हत्या के महीनों तक अंदर कुछ और होने का नाटक करती रही। 

8 of 18
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उस समय उनको भी कुछ होने का अंदेशा लगा। अब पता चला कि यह सब कहानी थी और हत्या छिपाने के लिए करती थी। उसने इशिका के साथ खुद के बेटे की भी हत्या कर दी। उसे चंडीगढ़ व जींद में चिकित्सकों के पास भी लेकर गया। चिकित्सकों ने भी बेटे की मौत सदमा होना ही बताया।
 

9 of 18
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूनम को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी सोनीपत पुलिस
चार मासूमों की हत्या की आरोपी पूनम अब गांव भावड़ में हुए दोहरे हत्याकांड में भी कानून के शिकंजे में आने वाली है। बरोदा थाना पुलिस 16 दिसंबर को अदालत में प्रोडक्शन वारंट के लिए अर्जी दाखिल करेगी। अदालत से अनुमति मिलते ही पूनम को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। 
 

10 of 18
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भावड़ में 12 जनवरी 2023 में अपने बेटे शुभम और भांजी इशिका की हत्या के मामले में पूनम पर अब पूरा शिकंजा कसने की तैयारी है। एसीपी गोहाना राहुल देव का कहना है कि वारंट मंजूर होते ही पूछताछ होगी। 
 

11 of 18
हरियाणा की साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
पूनम से पूछताछ में विधि की हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया था। नौल्था गांव में विधि के मामले में सभी साक्ष्य जुटा लिए हैं। सिवाह गांव में जिया की हत्या के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा। भूपेंद्र सिंह, एसपी, पानीपत।
 

12 of 18
पानीपत मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला
पानीपत पुलिस ने बुधवार को एक लेडी साइको किलर को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर पानी में डुबोकर बच्चों को मार देती थी। आरोप है कि उसने बीते एक दिसंबर को अपने जेठ की छह साल की बच्ची को टब में डुबोकर मार डाला था। उस पर दो साल 11 माह में चार बच्चों की हत्या का आरोप है जिनमें एक उसका अपना बेटा भी है, बाकी तीन उसकी भतीजियां हैं। उसे सुंदर दिखने वाली बच्चियों से बेइंतहा नफरत थी। इसी नफरत में उसने हत्याएं कीं।

13 of 18
साइको किलर पूनम का बेटा और उसकी भांजी - फोटो : संवाद
शादी समारोह में आया था परिवार
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला गोहाना के भावड़ गांव के किसान नवीन की पत्नी पूनम है। उसकी उम्र 32 साल है। वह राजनीति शास्त्र में एमए है। पूनम व उसका परिवार एक दिसंबर को पानीपत के गांव नैल्था में सतपाल के बेटे अमन के शादी समारोह में आया था। सतपाल रिश्ते में नवीन का मामा है।

14 of 18
विधि का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूनम और विधि अचानक हुए लापता
शादी में नवीन के दूर के रिश्तेदार संदीप अपनी छह साल की बेटी विधि और पिता पाल सिंह के साथ आए थे। शादी में जब बाकी सभी महिलाएं बरात को विदा करने गईं तो पूनम कहीं चली गई थी। उसी समय विधि भी अचानक लापता हो गई।

 

15 of 18
इसी कमरे में हुई थी विधि की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्टोर में पानी के टब में मिला शव
महिलाएं बरात विदा करके आई तो विधि नहीं मिली। ढूंढा गया तो उसका शव घर के ऊपर की मंजिल पर स्टोर में पानी के टब में मिला। कमरे की कुंडी बाहर से लगी थी। इससे शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। विधि के दादा सेवानिवृत्त उप निरीक्षक पाल सिंह ने पोती की मौत को हादसा नहीं मानकर हत्या की आशंका जाहिर की। 
 

16 of 18
मृतक बच्ची विधि के दादा पाल सिंह - फोटो : संवाद
टब से बाहर थे बच्ची के हाथ और पांव
वजह थी कि टब एक फीट का ही था। इतने छोटे टब में बच्ची डूबकर नहीं मर सकती। बच्ची के हाथ और पांव भी टब से बाहर थे और फर्श पर दूर तक पानी बिखरा था। जिस कमरे में टब था, उसकी कुंडी भी बाहर से लगी थी। पाल सिंह ने तुंरत पुलिस को बुलाया। 
 

17 of 18
मृतक बच्ची विधि का पिता संदीप - फोटो : संवाद
एक ही समय में गायब हुई विधि और पूनम
पुलिस के बाद फॉरेंसिक टीम भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने वहां पूरी तहकीकात की और शादी में शामिल महिलाओं से भी बात की। शादी के वीडियो देखे। पुलिस को पता चला कि विधि और पूनम एक ही समय में गायब हुई। 
विज्ञापन

18 of 18
पति नवीन के साथ शादी के जोड़े में पूनम - फोटो : स्रोत परिजन
पूनम ने कबूल किया जुर्म
पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि पूनम जब लौटी तो उसकी साड़ी भीगी हुई थी। इससे उस पर शक हुआ। पुलिस ने पूनम से पूछताछ की तो उसने दो अलग-अलग बयान दिए। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गई और वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें