फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में क्रूरता: 'बच्चों को कभी खुद पीटती तो कभी दूसरों से पिटवाती', चालक ने बताई क्रूर प्रिंसिपल की कहानी

Tue, 30 Sep 2025 09:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत

सार

पानीपत में स्कूल में बच्चे को उल्टा लटकाकर पीटने वाला चालक और प्रिंसिपल गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वैन ड्राइवर अजय ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि स्कूल की संचालक और प्रिंसिपल रेनू बच्चों के साथ बहुत सख्ती से पेश आती थी। वह कभी खुद पिटाई करती थी तो कभी औरों से करवाती थी।
विज्ञापन
1 of 10
child beat up at school - फोटो : अमर उजाला
पानीपत के सृजन पब्लिक स्कूल में होमवर्क नहीं करने पर कक्षा दो के छात्र को उल्टा लटका दिए जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को स्कूल के वैन चालक अजय (24) और प्रिंसिपल रेनू (44) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। 

मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है। अजय ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने बच्चे को रेनू के कहने पर लटकाया व बर्बरता से पीटा था। बगैर मान्यता के चल रहे इस स्कूल की मालिक भी रेनू ही है।

उधर, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पूरे मामले की रिपोर्ट शिक्षा विभाग से तलब कर ली। इसके तत्काल बाद जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने टीम के साथ जाकर स्कूल को सील कर दिया। बूरा ने बताया कि स्कूल बगैर मान्यता के चल रहा था। यह पहले गांव ददलाना में था। 
 
विज्ञापन

2 of 10
स्कूल में बच्चे को उल्टा लटकाकर पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'इसे उल्टा लटकाकर ऐसा सबक सिखाओ जो कभी होमवर्क करना न भूले'
एक साल पहले जाटल रोड पर खुला। एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस अजय के खिलाफ ही दर्ज किया था। सोमवार की सुबह उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 13 अगस्त को प्रिंसिपल ने उसे बुलाकर कहा कि इस बच्चे को ले जाओ। यह होमवर्क करके नहीं लाया है। इसे उल्टा लटकाकर ऐसा सबक सिखाओ जो कभी होमवर्क करना न भूले। इस पर वह बच्चे को दूसरे कमरे में ले गया और प्रिंसिपल ने जैसा कहा, वैसा ही किया।

 
विज्ञापन

3 of 10
आरोपी प्रिंसिपल रेनू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने पुलिस को बताया कि उसने बच्चे को उल्टा लटकाने का वीडियो बना लिया था। प्रिंसिपल को जब लगा कि वह इस मामले में फंस सकती है तो उसने खुद को बचाने के लिए उसे नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद उसने खुन्नस में आकर वीडियो इंस्टाग्राम पर डाल दिया। इसी वीडियो को देखकर बच्चे की मां ने शिकायत की थी। उसने और भी वीडियो बनाए थे।

4 of 10
स्कूल के बाहर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मानवाधिकार आयोग सख्त
बच्चे से क्रूरता की घटना पर हरियाणा मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन ललित बत्रा पानीपत पहुंचे। उन्होंने इस मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा है कि बगैर मान्यता से चल रहे स्कूलों को बंद कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि इस घटना को पुनरावृत्ति न होने पाए।
विज्ञापन

5 of 10
पुलिस ने आरोपी वैन चालक और स्कूल की प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
19 जुवेनाइल एक्ट समेत तीन धाराओं में केस दर्ज... 
पुलिस ने यह मामला किसी को चोट पहुंचाने की बीएनएस की धारा 115, गलत तरीके से बंद रखने की धारा 127(2), धमकी देना की धारा 351(2) और 19 जुवेनाइल एक्ट के तहत दर्ज किया। इनमें दोष सिद्ध होने पर तीन साल तक की सजा का प्रावधान है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार की शाम कोर्ट में पेश किया। पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने दो दिन की रिमांड दे दी। अब एसआईटी दोनों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

6 of 10
स्कूल के बाहर बच्चे और अभिभावकों से पूछताछ करते अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चों से कचरा भी उठवाती, मना करने पर मारती... दो और अभिभावकों ने दी तहरीर
वैन ड्राइवर अजय ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि स्कूल की संचालक और प्रिंसिपल रेनू बच्चों के साथ बहुत सख्ती से पेश आती थी। वह कभी खुद पिटाई करती थी तो कभी औरों से करवाती थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि रेनू बच्चों से कचरा भी उठवाती थी। जो बच्चा मना करता, उसकी पिटाई करती। पिटाई के शिकार दो और बच्चों के परिजनों ने रेनू के खिलाफ तहरीर दे दी है।
 
विज्ञापन

7 of 10
पुलिस ने आरोपी वैन चालक और स्कूल की प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को इसके संबंध में एक वीडियो में स्कूल की वैन चालक अजय बच्चे को उल्टा लटकाए हुए है। दूसरे वीडियो में रेनू बच्चों को पीट रही है। इसके अलावा अजय से की गई पूछताछ में भी पुलिस को इसकी जानकारी मिली है। अजय ने बताया है कि एक बार रेनू बच्चों को पीट रही थी। उसी समय उसने मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बारे में रेनू को बताया नहीं था।

 

8 of 10
स्कूल के बाहर बच्चे और अभिभावकों से पूछताछ करते अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने बताया कि जब रेनू ने 20 अगस्त को उसे बुलाकर कहा था कि इस बच्चे को सबक सिखाओ। उसने बच्चे को उल्टा लटकाया। इसका भी वीडियो बना लिया था। उधर, कई अभिभावकों ने भी पुलिस से शिकायत की है। इसमें बताया गया कि बच्चों के साथ स्कूल में क्रूरता की जा रही थी। सोमवार को बच्चों के परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद वे मॉडल टाउन थाने पहुंचे। जहां पर उन्होंने स्कूल संचालिका और प्रधानाचार्य रेनू गुप्ता पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। 
 

9 of 10
child beat up at school - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिटाई के बाद धमकाया जाता, किसी को बताया तो अंजाम बहुत बुरा होगा इसलिए उल्टा लटकने वाला बच्चा डेढ़ माह चुप रहा
अभिभावकों ने पुलिस को बताया कि बच्चे को उल्टा लटकाए जाने के मामले की खबर मीडिया में आने पर इसका पता चला है। पिटाई करने के बाद बच्चों को धमकी भी दी जाती थी कि अगर किसी को बताया या घर जाकर शिकायत की तो अंजाम बहुत बुरा होगा। इस डर से बच्चे चुप थे। अभिभावकों ने पुलिस से कहा कि बच्चे बता रहे हैं कि रेनू ने उन्हें खुद पीटा। जरा जरा सी बात पर पीटती थी। माना जा रहा है कि इसी कारण 13 अगस्त को उल्टा लटकाए जाने के बाद बच्चे ने घर जाकर किसी को नहीं बताया।

 
विज्ञापन

10 of 10
child beat up at school - फोटो : अमर उजाला
जो भी शिकायतें आएंगी या साक्ष्य मिलेंगे, सभी को जांच में शामिल किया जाएगा। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स की अगुवाई में एसआईटी पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देगी।- भूपेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, पानीपत।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें