टीवी पर मैच देखते पानीपत के उपायुक्त सुशील सारवान , नीरज के पिता सतीश व गांव के अन्य लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोते ने मेडल जीता है, नाच लेन दो
नीरज की जीत के बाद मां सरोज देवी, चाची और गांव की महिलाएं जमकर झूमीं। गांव की दादियों ने नृत्य करते हुए कहा कि पोते ने मेडल जीता है, नच लेन दो। इसी के साथ बैठक में गांव के युवा भी जमकर थिरके। जीत के बाद पूरे गांव में खुशी की लहर है।
जिले के एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने मिठाई खिलाकर मनाई खुुशी
नीरज चोपड़ा के मेडल जीतने के बाद जिले के एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने नीरज के प्रथम कोच जितेंद्र जागलान को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। जिले के एथलेटिक्स सन्नी सरदार, नवीन, गोविंद्र और शुभम ने कहा कि नीरज चोपड़ा देश की शान है।