पंचकूला में ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने प्रेमी को पिंजौर बुलाया और मामा के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को जंगल में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। शनिवार सुबह पुलिस ने जेसीबी से खोदाई कर शव को निकलवाया।
पंचकूला में इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले राजीव गुप्ता की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर प्रेमिका ने अपने मामा और उसके दोस्त के साथ मिलकर पिंजौर में हत्या कर दी। पुलिस ने पिंजौर के सुखो माजरी बाईपास के पास जंगल से राजीव का शव बरामद किया है।
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। हालांकि, पुलिस अभी आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से बच रही है। एसीपी पंचकूला अरविंद को सूचना मिली कि दो लोगों ने कहीं हत्या की है।
विज्ञापन
2 of 9
जेसीबी से खोदाई कर शव को बाहर निकालती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी मंदीप डांढा के नेतृत्व में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो जुर्म कबूल करते हुए बताया कि राजीव गुप्ता की हत्या कर शव जंगल में दफना दिया था। शनिवार सुबह पुलिस ने जेसीबी की मदद से खुदाई कर शव को बरामद किया। मृतक के जूते देखकर उसके परिजनों ने उसकी पहचान की।
विज्ञापन
3 of 9
जेसीबी से खोदाई कर शव को बाहर निकालती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
ब्लैकमेलिंग से तंग आकर मनीमाजरा की रहने वाली युवती (प्रेमिका) ने राजीव को मामला सुलझाने के बहाने 9 अगस्त को पिंजौर के सुखो माजरी बाईपास पर बुलाया। वहां युवती का मामा और एक अन्य व्यक्ति पहले से ही छिपकर मौजूद थे। जब राजीव मौके पर पहुंचा तो उसकी युवती से फिर बहस हुई और उसने लड़की को थप्पड़ मार दिया।
4 of 9
शव की तलाश में खोदाई करते मजदूर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह देखकर घात लगाकर बैठे युवती के मामा और उसके साथी ने राजीव पर सूए से कई वार किए। मौके पर ही राजीव की मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने पास के जंगल में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया।
विज्ञापन
5 of 9
जेसीबी से खोदाई के बाद मिला राजीव का शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी के बाद युवती के साथ भाग गया था राजीव
सूत्रों के मुताबिक, राजीव गुप्ता की हत्या की वजह ब्लैकमेलिंग थी। राजीव की हाल ही में जुलाई महीने में शादी हुई थी लेकिन वह मनीमाजरा की रहने वाली अपनी प्रेमिका के साथ घर से भाग गया था।
विज्ञापन
6 of 9
chandigarh murder
- फोटो : अमर उजाला
वे जीरकपुर, करनाल और पिंजौर सहित अलग-अलग जगहों पर रहे। दोनों लगभग 20-25 दिन तक साथ रहे लेकिन बाद में उनके बीच अनबन हो गई।
विज्ञापन
7 of 9
जेसीबी से खोदाई कर शव को बाहर निकाला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजीव ने युवती को उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। राजीव से परेशान होकर युवती वापस अपने घर लौट आई और उसने अपने परिजनों को सब कुछ बता दिया।
8 of 9
यहीं मिला राजीव का शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तकनीक ने सुलझाई गुत्थी
युवक के लापता होने की शिकायत के बाद आईटी पार्क थाना प्रभारी ने युवती को थाने बुलाया था। पूछताछ में युवती ने बताया था कि राजीव एक्टिवा पर उसे मिलने पहुंचा था। राजीव की पत्नी ने उसके मोबाइल की आईडी चला रखी थी।
राजीव के मोबाइल पर युवती की मां के फोन से भेजी गई लोकेशन देखकर उसकी पत्नी ने युवती के भाई को फोन किया था लेकिन भाई ने अनभिज्ञता जताई थी। पुलिस की जांच में यह लोकेशन एक अहम सुराग बनी। राजीव आईटी पार्क में नौकरी करता था।