मृतक
- फोटो : अमर उजाला
शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम राजस्थान के जिला भरतपुर स्थित गांव सहेडा निवासी विवेक ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका परिवार सोहना की पहाड़ कॉलोनी में रहता है। 30 दिसंबर की रात वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ ईको कार में सवार होकर अपने गांव सहेड़ा से सोहना लौट रहे थे। कार में उसके साथ परिजन डिब्बन, उनका बेटा कुंवर सिंह, पुत्र वधु लता, पौत्र प्रिंस सवार थे। कार को कुंवर सिंह चला रहा था। जैसे ही कार सोहना रोड पर स्थित गांव घुघेरा में हनुमान मंदिर के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो कार ने ओवरटेक करते हुए उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी।