तीनों भाइयों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अयान, अहसान और अरजान तीनों छुट्टी के बाद लौट रहे थे घर
घटना के संबंध में मृतक बच्चों के पिता शाहबुद्दीन ने बताया कि उनके तीन बेटे अयान (11), अहसान (9) और अरजान (7) उटावड़ के गरीबा पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करते थे। सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद तीनों बच्चे सड़क पार कर रहे थे कि अचानक नूंह की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अयान और अहसान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अरजान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज नूंह से रेफर कर पीजीआई रोहतक भेजा गया है।