फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक खुदकुशी: 'मां, तुम सही कहती थी, मैं जान कर तुमसे...', दंपती ने मौत से पहले लिखा 10 पेज का सुसाइड नोट

Tue, 21 Apr 2026 10:25 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र

सार

कुरुक्षेत्र के प्रेम नगर इलाके में सोमवार को दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी तीन साल की बेटी की बीमारी से परेशान होकर एक पति-पत्नी ने पहले उसे फंदे पर लटकाकर मार डाला। इसके बाद दोनों ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
1 of 10
Kurukshetra Mass Suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कुरुक्षेत्र के प्रेम नगर में रविवार देर रात अपनी बेटी के साथ फंदा लगाने वाले दंपती ने करीब 10 पेज का सुसाइड नोट लिखा। इसमें अपनी संपत्ति से लेकर अपने पास की हर छोटी वस्तु पर कई लोगों के अधिकार तय करके गए। नोट में मृतक ने सबसे पहले लिखा कि सब कुछ मिला लेकिन बस एक चीज की कमी रह गई। जो कभी मिल नहीं सकती।

जीतू मेरे लैपटॉप में तुम लास्ट मेरे राजस्थान टूर की वीडियो देखना। जो मरने चला है क्या वो जीना नहीं चाह रहा होगा। क्या वो जीने नहीं चला लेकिन कुछ ठीक नहीं हुआ। मैंने बहुत कोशिश की सब कुछ ठीक हो जाए बहुत इंतजार किया। आखिर में ये कदम उठा रहा हूं। 
 
विज्ञापन

2 of 10
सामूहिक खुदकुशी के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अगले पेज पर अपनी मां से माफी मांगी और लिखा कि मां, तुम सही कहती थीं कि मैं तुमसे जानबूझकर गलत तरह से बोल रहा हूं। मैं चाहता था कि तुम मुझसे मोह कम कर दो क्योंकि मैं जानता हूं कि तुम मुझसे सबसे ज्यादा प्यार करती हो।

 
विज्ञापन

3 of 10
घर के बाहर खड़े परिजन और रिश्तेदार, जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नोट में उसने अपनी बहन को बचपन में दिलाए खिलौनों के लिए धन्यवाद दिया और एक अलग पेज पर एयरपॉड्स समेत छोटी-छोटी वस्तुओं का वारिस भी घोषित कर दिया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि उसने अपनी पत्नी को पूरी तरह दोषमुक्त किया और लिखा कि इसमें मेरी पत्नी का कोई कसूर नहीं है। वो बहुत अच्छी है। मैं ही इसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर कर रहा हूं।
 

4 of 10
बेटी को फंदे पर लटकाने के बाद दंपती ने खुदकुशी की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुसाइड नोट में जीतू नाम का जिक्र, पुलिस कर रही जांच
मृतकों के कमरे से मिले सुसाइड नोट में जीतू के नाम का जिक्र किया गया है। उसे संबोधित करते हुए कहा गया है कि वह मां का ख्याल रखे। जीतू कौन है, अब पुलिस यह जांच करने में लगी है। वहीं परिवार की ओर से कोई इस नाम पर कुछ नहीं बताया जा रहा। एसएचओ बलजीत सिंह का कहना है कि अभी सुसाइड नोट की जांच कराई जा रही है, जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

 
विज्ञापन

5 of 10
इसी घर में बेटी को फंदे पर लटकाने के बाद दंपती ने खुदकुशी की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दंपती ने कई दिनों की सावधानीपूर्वक तैयारी के बाद दी जान, सुसाइड नोट में छिपी पीड़ा
कुरुक्षेत्र के प्रेम नगर के एक घर में जहां कभी हंसी की गूंज होती थी, वहां अब सन्नाटा छा गया है। बेटी का तीसरा जन्मदिन मनाने की जगह, बेटी के साथ माता-पिता ने फंदा लगा जीवन लीला ही समाप्त कर ली। दंपती कई दिनों से इस कदम की तैयारी में थे लेकिन दोनों ने इसकी भनक परिवार और पड़ोसियों तक को नहीं लगने दी। 
विज्ञापन

6 of 10
इसी घर में बेटी को फंदे पर लटकाने के बाद दंपती ने खुदकुशी की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, जतिंद्र कुमार और उनकी पत्नी युकता पिछले कई दिनों से आत्महत्या का पूरा प्लान तैयार कर रहे थे। परिजनों ने कहा कि हम कभी नहीं सोच सकते थे कि वे इतना कुछ छिपा रहे होंगे। 

 
विज्ञापन

7 of 10
इसी घर में बेटी को फंदे पर लटकाने के बाद दंपती ने खुदकुशी की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसियों ने बताया कि दंपती के चेहरे पर कभी किसी प्रकार का कोई ऐसा भाव नहीं देखा जिससे यह लगे की वह यह कदम उठा सकते हैं। पड़ोसियों ने बताया कि वह हाल ही में अपनी नई थार से राजस्थान पर टूर पर गए थे और लौटकर वे मुस्कुराते हुए मिलते थे। मानो सब कुछ ठीक हो। 
 

8 of 10
इसी घर में बेटी को फंदे पर लटकाने के बाद दंपती ने खुदकुशी की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएसपी सुनील कुमार व थाना कृष्णा गेट के प्रभारी बलजीत सिंह ने सुसाइड नोट की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के पास से बरामद 10 पेज के लंबे सुसाइड नोट में उसने अपनी सारी भावनाएं, परिवार के प्रति प्यार और अंतिम इच्छाएं दर्ज की हैं। 

 

9 of 10
बेटी को फंदे पर लटकाने के बाद दंपती ने खुदकुशी की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुसाइड नोट देखकर लग रहा है कि यह दो दिन तक लिखा गया हो। क्योंकि लिखावट में बदलाव साफ दिख रहा है। नोट में मृतक की और उसकी पत्नी दोनों की लिखाई मिली है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। नोट में मृतक ने अपनी सारी संपत्ति अपने भाई प्रतीक के नाम कर दी। नोट डायनिंग टेबल पर एक डायरी में रखा मिला।
 
विज्ञापन

10 of 10
शवों को लेकर जाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र में सामूहिक खुदकुशी
कुरुक्षेत्र के प्रेम नगर इलाके में सोमवार को दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी तीन साल की बेटी की बीमारी से परेशान होकर एक पति-पत्नी ने पहले उसे फंदे पर लटकाकर मार डाला। इसके बाद दोनों ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान जतिंद्र कुमार (30) और युक्ता (28) व तीन साल की मासूम अद्विका के रूप में हुई। सोमवार को ही अद्विका का जन्मदिन था। उसे सेरेब्रल हाइपोक्सिया बीमारी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें