फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में बैठी किसान महापंचायत, बैलगाड़ी-कार से पहुंचे किसान, राकेश टिकैत को देखने उमड़े लोग

Tue, 09 Feb 2021 01:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
कुरुक्षेत्र में किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
कुरुक्षेत्र के गांव गुमथलागढू में मंगलवार को किसान महापंचायत हो रही है। इसमें प्रदेश भर से किसान जुट रहे हैं। किसान कार, ट्रैक्टर-ट्राली व बैलगाड़ी से पहुंच रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। पुलिस की तरफ से पांच नाके लगाए गए है। सभी को किसान नेता राकेश टिकैत का इंतजार है। 


 
विज्ञापन

2 of 5
किसान महापंचायत में जुटे किसान। - फोटो : अमर उजाला
महापंचायत को लेकर किसानों में काफी उत्साह और जोश है। सभी की नजर किसान नेता राकेश टिकैत पर टिकी हुई है। सुबह धुंध के कारण कार्यक्रम देरी से चल रहा है। टिकैत पहले थाना टोल प्लाजा पर धरनारत किसानों से मुलाकात करेंगे। उसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। अभी तक तीन हजार से ज्यादा किसान कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चके हैं और कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
पानीपत टोल पहुंचे राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के तहत पानीपत टोल पर किसानों का धरना जारी है। मंगलवार को कुरुक्षेत्र में पिहोवा में आयोजित महापंचायत के लिए जाते वक्त भाकियू नेता राकेश टिकैत पानीपत टोल पर रुके। 
 

4 of 5
पानीपत टोल पर पहुंचे राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कार से उतर कर किसानों से कुछ देर बातचीत की और फिर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर राकेश टिकैत ने टोल पर मौजूद किसानों से कहा कि तीन कृषि कानून वापस लिए जाने और एमएसपी गारंटी का कानून बनने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुरुक्षेत्र में किसान महापंचायत में पहुंचे किसान। - फोटो : अमर उजाला
किसानों ने टिकैत को टोल पर चल रहे लंगर में भोजन करने का निमंत्रण दिया। इस पर राकेश टिकैत ने कहा कि वह महापंचायत में भाग लेने के लिए कुरुक्षेत्र जा रहे हैं, अभी वक्त नहीं है, अगली बार आऊंगा तो प्रसाद खाकर जाऊंगा। इस मौके पर किसान संगठनों और मजदूर संगठनों के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोग भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें