फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: जिस आंगन से मंढा बांध निकली थी बरात, वहीं से 7वें दिन उठी अर्थी; सूनीं हुईं दुल्हन की कलाइयां

Thu, 24 Apr 2025 02:48 PM IST
शाहरुख खान गगन तलवार, अमर उजाला, करनाल

सार

Lieutenant Vinay Narwal Death: पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए विनय नरवाल का बुधवार को करनाल में अंतिम संस्कार हुआ। बहन सृष्टि, पिता राजेंद्र और चचेरे भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। हरियाणा के लाल को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। सभी ने नम आंखों से विदाई दी।
विज्ञापन
1 of 11
विनय नरवाल का अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद
Pahalgam Attack: अप्रैल माह की 16 तारीख और सेक्टर-7 में खुद बनाए अपने सपनों के घर का आंगन। जहां मंढा बांधने के बाद नई जिंदगी की शुरुआत के लिए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बरात निकली थी लेकिन ठीक सातवें दिन बुधवार को उसी जगह से विनय की अर्थी उठी। जिस जगह पर मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां अब चीख पुकार मची है। सप्ताह भर में ही घर की खुशियां मातम में बदल गईं और माता-पिता के अलावा दादा-दादी को भी जिंदगी भर का दर्द दे गई। वहीं, सबसे बड़ा दर्द पत्नी हिमांशी के लिए है, जिसने अभी ससुराल के माहौल को भी ठीक से समझा नहीं था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
विनय नरवाल का अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद
पति के साथ उनकी शादी के बाद होने वाली कईं रस्में भी शेष थीं। जिस मंढे को खुशियों के साथ बांधा गया था, उसे भी खोलना अभी बाकी था। कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने महज छह दिनों में सात जन्मों के लिए बंधन में बंधे विनय और हिमांशी के रिश्ते को खत्म कर दिया। मंढा एक रस्म होती है, जिसे लड़के की शादी से पूर्व पितृ पूजन करके घर के आंगन में मटके के ढक्कन आदि को सुतली में पिरोकर बांधा जाता है और शादी संपन्न होने के बाद उसे खोलते हैं।
विज्ञापन

3 of 11
मॉडल टाऊन शिवुपरी में अपने पति विनय नरवाल के अंतिम दर्शन करती पत्नी हिमांशी - फोटो : संवाद
शौक से पहना सुहाग चूड़ा अब सूनीं हो गईं कलाइयां 
शादी से पहले हिमांशी ने शौक से सुहाग का चूड़ा पहना था। अब पति के जाते ही चूड़ा उतरने पर कलाइयां सूनी पड़ गईं। अब बेसुध हिमांशी को समझ नहीं आ रहा कि उसकी खुशियों भरी जिंदगी की शुरुआत में ही ये कैसे हो गया। साथ जीने-मरने की खाई कसम को आतंकियों ने तोड़ दिया। हाथों में सजा सुहाग का चूड़ा भी उतरा गया। वहीं, इकलौते बेटे की शादी का दादा और पिता ने सेक्टर-7 स्थित घर में जश्न मनाया था। मंगलवार रात तक मिठाइयां थीं लेकिन अचानक गम का माहौल बन गया।

4 of 11
Pahalgam Terror Attack - फोटो : संवाद
हम भेलपुरी खा रही थे, एक आदमी आया.. मार दी गोली 
घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हिमांशी कह रही हैं, मैं अपने पति के साथ भेलपुरी खा रही थी। एक आदमी आया और कहा ये मुस्लिम नहीं है, फिर गोली मार दी। दिल्ली में उनके पार्थिव शरीर पर हिमांशी रोती रहीं और उन्हें सैल्यूट किया। कहा-मुझे तुम पर गर्व है। 
विज्ञापन

5 of 11
विनय नरवाल का अंतिम संस्कार करती बहन - फोटो : संवाद
चाचा बोले-सेना में जवान कम हैं तो हम विनय का बदला लेने को तैयार 
विनय नरवाल के चाचा सुरजीत नरवाल ने सरकार से आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि सेना में जवान कम हैं तो सरकार मुझे मौका दे, मैं अपनी नौकरी छोड़कर विनय और अन्य लोगों की मौत का बदला लेने को तैयार हूं। सुरजीत नरवाल ने कहा कि विनय बहादुर था। कॉल पर उसकी पत्नी ने बताया था कि विनय ने एक-दो आतंकियों को तो अकेले ही पकड़ लिया था, इस दौरान एक आतंकी ने उसे गोली मार दी। उन्होंने प्रधानमंत्री से आतंकवाद पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

6 of 11
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि देतीं पत्नी हिमांशी - फोटो : ANI
पत्नी और मां को भेंट किया तिरंगा
इससे पहले हवाई मार्ग से लेफ्टिनेंट विनय के पार्थिव शरीर को कश्मीर से दिल्ली लाया गया। जहां दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दिल्ली से नौसेना की एंबुलेंस से पार्थिव शरीर करनाल लाया गया। शिवपुरी में अंतिम संस्कार से पहले नौसेना ने उन्हें सैन्य सम्मान भी दिया। पार्थिव शरीर से हटाकर तिरंगा मां आशा और पत्नी हिमांशी को भेंट किया गया।

 
विज्ञापन

7 of 11
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि देतीं पत्नी हिमांशी - फोटो : पीटीआई
पत्नी बोली, मेरा तो सब कुछ खत्म हो गया
शिवपुरी में अंतिम दर्शन स्थल पर जिस समय सभी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। वहां अंतिम दर्शन के लिए विनय के मुंह से कपड़ा हटाया गया था। इस दौरान पत्नी ने उसके माथे को चूमा और बेसुध होते हुए बोली- तुम क्यों चले गए, मेरा तो सब कुछ खत्म हो गया। पिता, मां और दादा का भी रो-रोकर बुरा हाल था। बहन सृष्टि भी अंतिम संस्कार के समय खुद को संभाल नहीं पाई। वो भी यही कहती रही भैया तुम हमें छोड़कर क्यों चले गए।
 

8 of 11
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि देतीं पत्नी हिमांशी - फोटो : ANI
पार्थिव शरीर से लिपटकर रोईं पत्नी
विनय की अंतिम यात्रा शुरू होने से पहले पत्नी हिमांशी उनके पार्थिव शरीर से लिपटकर रोईं। उनकी आंखों के सामने ही आतंकियों ने उनका सुहाग छीना था। पार्थिव शरीर से लिपटकर वह एक ही बात कहे जा रही थीं, मैं अब किसके सहारे जीऊंगी। मेरा सब कुछ छिन गया। रोते-रोते उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। महिलाएं उनके आंसू पौंछ रही थीं, जबकि उनकी आंखे भी भीगी हुई थीं।

 

9 of 11
विनय नरवाल के परिजन - फोटो : संवाद
गम के साथ लोगों में दिखा गुस्सा
अंतिम संस्कार के दौरान लोगों में गम के साथ गुस्सा भी दिखा। हर जुबां पर एक ही बात थी, आतंकियों को सबक सिखाया जाए। भुस्ली गांव से शहर के सेक्टर सात तक यही स्थिति थी।सिसकियां थमने का नाम ही नहीं ले रहीं। आंखों से आंसुओं की धारा विराम ले भी तो कैसे, बुजदिल आतंकियों की कायराना हरकत ने हर दिल को पहाड़ सा गम जो दिया है।
 

10 of 11
विनय नरवाल का शव देख बिलखती हुई बहन - फोटो : संवाद
बेसुध हुई मां... बहन ने दी विनय को मुखाग्नि नम आंखों से दी लाल को अंतिम विदाई
लेफ्टिनेंट विनय को आतंकियों की गोलियां लगी थीं। ताबूत में आए लाडले का चेहरा देख मां की छाती गम से फट पड़ी, बिलखते हुए अपने विनय की तस्वीर को गले से लगाकर बेसुध हो गईं। 26 साल के इकलौते बेटे की मौत का पहाड़ सा दुख सीने में दबाकर पिता राजेश नरवाल ने खुद को संभालने की बहुत कोशिश की लेकिन, जैसे ही कफन हटाकर सेना के अधिकारियों ने लाडले का चेहरा दिखाया, वैसे ही उनकी आंखों से झर-झर आंसू बहने लगे। वह भी कुछ देर के लिए बेसुध हो गए। होश आने पर बोले, हमारी दुनिया उजड़ गई, कुछ नहीं बचा, ऐसा किसी के साथ न हो।

 
विज्ञापन

11 of 11
Pahalgam Terror Attack - फोटो : अमर उजाला
बहन सृष्टि का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने बिलखते हुए भाई की चिता को मुखाग्नि दी। पिता ने उनका साथ दिया। यह दृश्य देख हर किसी की आंखें आंसुओं से भीग गईं। दृश्य हृदय को झकझोर देने वाला था। जिस विनय को छह दिन पहले ही शादी का सेहरा पहने देखा था, वह कफन पहने चिता पर लेटा था। बेटे का शव देखते दादा-दादी दहाड़ मारकर रोने लगे। इन दोनों को विनय की मौत की खबरे बुधवार को ही दी गई। मंगलवार को सिर्फ गोली लगने की जानकारी दी थी। तभी से दोनों पोते की सलामती की प्रार्थना कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack: 'ये दो टके के आतंकी, मेरी बहू से कहा मोदी से कह देना', शुभम के पिता का दिल दहलाने वाला वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें