फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदरत की मार: फतेहाबाद, हिसार में ड्रेनें और सिरसा में तटबंध टूटा, बहादुरगढ़ में पलायन; 15 जिलों में जलभराव

Tue, 09 Sep 2025 12:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, करनाल/हिसार/रोहतक

सार

हरियाणा में मौसम की मार जारी है। फतेहाबाद, हिसार में ड्रेन और सिरसा में तटबंध टूट गया है। बहादुरगढ़ में जलभराव से लोग पलायन करने लगे हैं। भूना में 600 घरों में अभी भी पानी भरा है।
विज्ञापन
1 of 14
गांव पनिहारी के पास कटाव को पाटते हुए ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरत की मार से हरियाणा में किसानों और आम लोगों की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। हिसार, फतेहाबाद में ड्रेनें और सिरसा में कच्चा तटबंध टूटने से फसलें जलमग्न हो गईं। इसके अलावा फतेहाबाद, भिवानी, अंबाला, यमुनानगर, कैथल समेत करीब 15 जिलों में जलभराव से दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। 

हिसार के गांव कैमरी के पास सोमवार को घग्गर ड्रेन टूट गई जिससे फसलें जलमग्न हो गईं। जिले में अभी भी 71 स्कूल परिसर में जलभराव है। वहीं, रामगढ़ बस्ती, गंगवा में जलभराव के कारण 100 से अधिक परिवार सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 14
ड्रेन टूटने के बाद आस-पास के क्षेत्रों में भरा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद के गांव जांडवाला में शाहपुरिया रोड पर रविवार रात हिसार-घग्गर ड्रेन टूट गई। ड्रेन टूटने के बाद करीब 35-40 फीट की दरार हो गई। पानी के बहाव से 800 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीण और डेरा सच्चा सौदा के सेवादार ड्रेन को बांधने में जुटे रहे। वहीं, भूना में जलभराव के कारण करीब 600 घर डूबे हुए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 14
गांव कैमरी की ड्रेन टूटने के बाद काम में लगे मजदूर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा के गांव पनिहारी में रविवार रात कच्चा बांध फिर टूट गया। चार गांवों की करीब 4000 एकड़ फसलें डूृब गईं। बाबा भूमणशाह डेरे से पहुंची संगत ने बांध के मरम्मत कार्य में सहयोग किया। 

 

4 of 14
हिसार कैमरी रोड स्थित अमरदीप कॉलोनी में भरा बरसात का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, बहादुरगढ़ में हफ्ते भर से छोटूराम नगर, विवेकानंद नगर, धर्म विहार, परनाला गांव के साथ आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-बी में मुंगेशपुर ड्रेन का पानी भरा हुआ है। अब छोटूराम नगर से प्रवासियों का पलायन शुरू हो गया है। 

 
विज्ञापन

5 of 14
हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-52 पर भरे पानी से गुजरते वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा में घग्गर खतरे के निशान के पार
सिरसा में घग्गर नदी ओटू हेड पर खतरे के निशान को पार कर गई है। ओटू हेड की क्षमता करीब 22000 क्यूसेक है। इस समय जलस्तर 29000 क्यूसेक है। 
 
विज्ञापन

6 of 14
गगवा से कैमरी रोड को जाने वाली नहर में आए पानी पर मिट्टी डालते मनरेगा मजदूर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद में घग्गर नदी खतरे के निशान से अभी नीचे है। वहीं, फतेहाबाद जिले के जाखल से होकर गुजर रही घग्गर का जलस्तर स्थिर है। रविवार की तरह सोमवार को जलस्तर 15400 क्यूसेक रहा। वहीं, घग्गर ड्रेन में 375 से 500 क्यूसेक क्षमता के मुकाबले करीब 800 क्यूसेक पानी चल रहा है।
विज्ञापन

7 of 14
बहादुरगढ़ में जलभराव क्षेत्रों से मोटर बोट की सहायता से लोगों का रेस्क्यू करती एसडीआरएफ - फोटो : सूचना विभाग
जींद में 8 और रोहतक में 20 मकानों में आई दरारें
जींद में जलभराव से उचाना, नरवाना, जुलाना व जींद में सड़कों पर जलभराव से सड़कें पूरी तरह से टूट गई हैं। नरवाना की चोपड़ा पट्टी में बारिश के कारण 8 मकानों में दरारें आ गईं। 

 

8 of 14
अंबाला कैंट के औद्योगिक क्षेत्र में जमा पानी से निकलकर आता फैक्टरी कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक के महम, सांपला व कलानौर में गांव की गलियों व तालाबों से पानी उतरने लगा है लेकिन खेतों में पहले की तरह दो से चार फीट तक पानी भरा हुआ है। महम के मुल्तानी चौक वार्ड 11 में बारिश के कारण 20 से ज्यादा मकानों में दरारें आ गईं।

9 of 14
गांव कुलाना में भरा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला : फैक्टरियों में अब भी भरा है चार चार फीट तक पानी, काम प्रभावित
अंबाला औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरियों में चौथे दिन भी टांगरी का पानी चार-चार फीट तक भरा हुआ है, जिससे काम बंद है। रविवार रात को विकासपुरी सहित अन्य कॉलोनियों के लोगों द्वारा लगाए गए जाम के बाद सोमवार को ओमला नदी में डालने जा रहे पानी के तीन पंप बंद रहे। केवल तीन अन्य पंप की मदद से टांगरी नदी में पानी को गिराया गया। दिनभर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक के बाद ओमला नदी में जाने वाले तीनों पाइप को विकासपुरी की मुख्य रोड से नीचे से अंडर ग्राउंड करने के बाद रात के समय चलाया गया।

 

10 of 14
राजकीय स्कूल जहाजगढ़ के गेट पर जमा बारिश का पानी - फोटो : सूचना विभाग
माइनर का ताला तोड़ कर पानी छोड़ने के केस में किसान नेता काबू
लघु सचिवालय में एडीसी सी जयश्रद्धा से मिलने पहुंचे जिला पार्षद प्रतिनिधि एवं किसान नेता संदीप धीरनवास को आजाद नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। किसान नेता को आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत दर्ज केस में गिरफ्तार किया गया है। संदीप ने छह सितंबर को गांव भेरिया माइनर का ताला तोड़कर सरसाना माइनर से पानी इसमें छोड़ दिया था।

 

11 of 14
राजकीय प्राइमरी स्कूल मातनहेल में भरे पानी से गुजरता शिक्षक - फोटो : सूचना विभाग
कुरुक्षेत्र में तटों की मरम्मत पूरी नहीं
कुरुक्षेत्र में फिलहाल नैसी गांव में टूटे मारकंडा व राक्षी के तटबंधों का मरम्मत कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। दोनों नदियों के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। मारकंडा नदी में पानी का बहाव 10,871 क्यूसेक दर्ज किया गया है। खेतों में पानी धीरे-धीरे उतर रहा है।

12 of 14
अंबाला कैंट के औद्योगिक क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली के जरिये मदद लेकर जाते हुए कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसानों ने घेरा नग्गल थाना
अंबाला सिटी के नग्गल हसनपुर गांव में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने के दौरान हुए किसानों व पुलिस से टकराव मामले में किसानों ने सोमवार सुबह नग्गल थाने का घेराव किया। छह घंटे चले घेराव के बाद महिला पुलिस अधिकारी ने यूनियन पदाधिकारियों से माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हो गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, उन्होंने सिर्फ अपनी ड्यूटी की थी। इसके बाद भी अगर लगता है कि उनसे कोई गलती हुई है तो वह माफी मांगती हैं। किसानों ने पुलिस अधिकारी पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे।

13 of 14
सिरसा के गांव मीरपुर के पास बाढ़ के पानी के बहाव के कारण झुके बिजली के पोल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा ने आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश को 5 करोड़ रुपये की मदद की
हरियाणा सरकार ने आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश की मदद की है। सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान को देखते हुए पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी है।
 
विज्ञापन

14 of 14
सिरसा के गांव मीरपुर के पास बाढ़ के पानी के बहाव के कारण झुके बिजली के पोल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक की 10 पंचायतें पंजाब भेजेंगी राशन
पंजाब के किसानों की मदद करने के लिए रोहतक की 10 पंचायत आगे आई हैं। सोमवार को टिटौली गांव में कुंडू खाप के प्रधान जयबीर कुंडू की अध्यक्षता में पंचायत हुई। इसमें तय हुआ कि 15 सितंबर तक हर गांव में पंजाब भेजने के लिए अनाज व दूसरा सामान और पैसे एकत्रित कर लिए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें