फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Elections : पांच साल में दुष्यंत की बढ़ी करोड़ों की संपत्ति, जानिए अब कितनी दौलत है चौटाला के पास

Fri, 06 Sep 2024 12:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अचल संपत्ति घटी है तो चल संपत्ति में इजाफा हुआ है। दुष्यंत चौटाला की आय तीन करोड़ 98 लाख 36 हजार रुपये है। उनके पास ढाई किलो सोना है। 
विज्ञापन
1 of 5
दुष्यंत चौटाला। - फोटो : X @Dchautala
हरियाणा के जींद के उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से जननायक जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की पांच साल में लगभग 11 करोड़ रुपये की संपत्ति बढ़ गई है। दुष्यंत चौटाला ने गुरुवार को अपने नामांकन के समय जो शपथ पत्र दिया है, उसके अनुसार उनकी कुल संपत्ति 28 करोड़ 86 लाख रुपये दिखाई है। इसमें चल संपत्ति 26 करोड़ 45 लाख 35 हजार 260 रुपये दिखाई गई है जबकि अचल संपत्ति दो करोड़ 40 लाख 72 हजार 285 रुपये है। 2019 में उनकी कुल संपत्ति 17 करोड़ 36 लाख 17 हजार 898 थी।
विज्ञापन

2 of 5
दुष्यंत चौटाला। - फोटो : X @Dchautala
इसमें चल सम्पत्ति 14 करोड़ 80 लाख 41 हजार 898 तथा अचल सम्पत्ति दो करोड़ 55 लाख 76 हजार रुपये थी। उनकी पत्नी मेघना अहलावत के पास भी 12 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। दुष्यंत चौटाला के पास एक लाख 90 हजार रुपये की नकदी है। उनकी पत्नी के पास एक लाख 14 हजार 241 रुपये नकदी है।
विज्ञापन

3 of 5
दुष्यंत चौटाला। - फोटो : X @Dchautala
दुष्यंत चौटाला के बैंक खातों में 47 लाख 61 हजार 485 रुपये हैं जबकि उनकी पत्नी के बैंक खातों में 19 लाख 93 हजार 488 रुपये हैं। दुष्यंत चौटाला ने छह करोड़ 71 लाख 97 हजार 220 रुपये के अलग-अलग कंपनियों के शेयर खरीदे हुए हैं जबकि उनकी पत्नी मेघना अहलावत ने भी तीन करोड़ रुपये से ज्यादा का इन्वेस्ट किया हुआ है।

4 of 5
नामांकन पत्र जमा कराते दुष्यंत चौटाला। - फोटो : संवाद
दुष्यंत चौटाला ने 11 करोड़ 96 लाख 44 हजार 903 रुपये का ऋण लिया हुआ है। उनके पास एक फॉरच्यूनर गाड़ी है, जिसकी कीमत दस लाख रुपये है। दुष्यंत चौटाला के पास 2500 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत एक करोड़ 85 लाख रुपये है। इसके अलावा 62 लाख 90 हजार के अन्य जेवरात हैं। उनकी पत्नी के पास 3100 ग्राम सोना है। इसकी कीमत दो करोड़ 30 लाख रुपये के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुष्यंत चौटाला। - फोटो : संवाद
दुष्यंत चौटाला के नाम 21 एकड़, चार कनाल तथा दस मरले जमीन है। इसके अलावा दुष्यंत चौटाला के पास अलग-अलग स्थानों पर 38 करोड़ रुपये से अधिक की जमीन है, जो उन्होंने खरीदी हुई है। लगभग पांच करोड़ रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें