फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का कातिल निकला CA: गला काट दी दर्दनाक मौत, बचने के लिए पुलिस को सुनाई लूट की झूठी कहानी

Mon, 16 Feb 2026 04:10 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बादली (झज्जर)

सार

हरियाणा के बादली में पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। दोनों की शादी को अभी महज चार माह ही हुए थे। महिला डेढ़ माह की गर्भवती थी। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
1 of 7
महक और उसका पति अंशुल - फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा के झज्जर जिले में बादली के पास एक दिल दहला देने वाली घटना में पति ने अपनी पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी। महिला हांसी की रहने वाली थी और उसकी शादी हिसार के सेक्टर-33 निवासी अंशुल के साथ हुई थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
महक, मृतका - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुग्राम जा रहे थे पति-पत्नी

महक अपने पति अंशुल के साथ रात को गाड़ी से गुरुग्राम जा रही थी। बादली के पास अंशुल ने महक की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति अंशुल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतक महक के भाई अक्षय की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

3 of 7
इस गाड़ी में पति-पत्नी जा रहे थे गुरुग्राम - फोटो : संवाद
पति ने कबूला जुर्म
घटनास्थल से पुलिस को ग्लव्स मिले हैं। प्राथमिक पूछताछ में अंशुल ने ग्लव्स पहनकर हत्या करने की वारदात कबूल की है। जिस गाड़ी में दोनों-पति पत्नी जा रहे थे उसका डैशबोर्ड भी टूटा मिला है। पुलिस के अनुसार महक की हत्या गाड़ी से उतारकर की गई है। 

4 of 7
महक का भाई, मां और बहन विलाप करते हुए - फोटो : संवाद
पहले बनाई मनगढ़ंत कहानी
पति ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद झूठी कहानी बनाकर पुलिस को सूचना में लूट और हत्या की बात कही। अंशुल ने पुलिस को बताया कि लूटेरों ने गाड़ी का पीछा किया और वह डर से सड़क से कच्चे रास्ते पर गाड़ी उतार ले गए। वहीं, पर लुटेरों ने गाड़ी खोलकर उनकी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद लुटेरे भाग गए। इसी पर पुलिस को अंशुल पर शक हुआ और गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर डैशबोर्ड नहीं मिला जबकि कुछ ही दूरी पर ग्लव्स मिले। पुलिस ने सख्ती के साथ अंशुल से पूछताछ की तो अंशुल ने हत्या की वारदात को कबूल कर लिया और बताया कि उसने ही ग्लव्स पहनकर महक की हत्या की है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
महक की बहन श्रुति - फोटो : संवाद
दोनों गुरुग्राम में करते थे जॉब
अंशुल गुरुग्राम में सीए का काम करता है जबकि उनकी पत्नी महक गुरुग्राम में ही एचडीएफसी बैंक में कार्यरत थी। दोनों हिसार से गुरुग्राम में जॉब करने जाते थे। शनिवार और रविवार को छुट्टी मनाने के बाद रविवार देर रात दोनों गुरुग्राम जा रहे थे।

विज्ञापन

6 of 7
महक का भाई अक्षय - फोटो : संवाद
डेढ़ माह से थी गर्भवती
महक की बहन श्रुति ने बताया कि कुछ दिन पहले ही महक ने उन्हें गर्भवती होने की सूचना दी थी। वह बहुत खुश थी। अचानक उसकी हत्या की खबर सुन पूरा परिवार टूट चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
न्याय की गुहार लगाते परिजन - फोटो : संवाद
पुलिस कर रही मामले की जांच

परिजनों ने कहा पांच माह पहले ही महक और अंशुल की शादी हुई थी। दोनों के बीच कभी मनमुटाव की बातें भी सामने नहीं आई। रविवार को भी उनके बीच बातचीत हुई थी। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर अंशुल ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की?
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें