शव बाहर निकला लोगों के होश फाख्ता हो गए। पूरे दिन ये मामला गांव में चर्चा का विषय बना रहा। हर कोई हैरान था। पुलिस ने रुडियावास गांव में दिल्ली की महिला के साथ दुष्कर्म, अपहरण व हत्या के मामले की जानकारी किसी भी ग्रामीण को नहीं थी।
विज्ञापन
1 of 7
अपहरण व हत्या के मामले में पकड़ा गया आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार की रात को रुडियावास गांव में लोग अपने घरों में सोए हुए थे। मध्यरात्रि को अचानक सायरन बजाती पुलिस के वाहन गांव की गलियों से गुजरे तो लोगों की आंख खुल गई। कुछ बाहर निकले लोग नहीं समझ सके कि आखिर इतनी रात को गांव में क्या हो गया है जो इतनी पुलिस आई है। एक दूसरे से जानकारी लेनी शुरू कर दी। कुछ ग्रामीण हिम्मत करके पहुंच गए। पुलिस ने गांव से कस्ती मंगवाकर खुदाई शुरु कराई तो लोगों की सांसे अटक गई।
जैसे ही शव बाहर निकला लोगों के होश फाख्ता हो गए। पूरे दिन ये मामला गांव में चर्चा का विषय बना रहा। हर कोई हैरान था। पुलिस ने रुडियावास गांव में दिल्ली की महिला के साथ दुष्कर्म, अपहरण व हत्या के मामले की जानकारी किसी भी ग्रामीण को नहीं थी। मंगलवार की रात को जब गांव में पुलिस के वाहन पहुंचे तो इसे बाद कुछ लोगों को इस मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन
2 of 7
मुआयना करते हुए पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जब ग्रामीणों ने मामले का पता चला तो काफी संख्या में ग्रामीण वहां पर पहुंच गए। ग्रामीणो के अनुसार पुलिस आरोपी को साथ लेकर गांव में पहुंची थी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गांव से कस्ती मंगवाई। पुलिस के साथ आए एक बुजुर्ग के बताए स्थान पर पुलिस ने खुदाई शुरू कराई। ग्रामीणों ने बताया कि उस समय सांसे मानो थम सी गई थी।
विज्ञापन
3 of 7
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही शव बाहर निकला लोगों की रुह कांप गई। गांव व आस पास क्षेत्र में दिन भर यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। चौक चौराहों पर इसी की चर्चा थी। पुलिस के अनुसार आरोपी पूरे 36 दिन तक मामले को दबाए रहा। गांव में अंजान बनकर घूमता रहा। जब पुलिस वहां पहुंची तो उसे पता चला की पुलिस मामले का पूरी तरह से पता लगा चुकी थी।
4 of 7
महिला की हत्या
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, फरवरी में रुपये देने का लालच देकर दिल्ली निवासी एक महिला को गांव रूड़ियावास बुलाकर अपहरण और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। सबूत मिटाने की नीयत से उसके शव को सरसों के खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। 36 दिन बाद मोबाइल फोन की लोकशन ने हत्या का राज खोल दिया। महिला से अंतिम बार हुई बात के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
5 of 7
crime scene (demo pic)
खुदाई की कराई वीडियोग्राफी
मामला बेहद संगीन था। लिहाजा पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी। इस कारण पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान पर खुदाई की पूरी वीडियोग्राफी कराई। खुदाई से लेकर शव निकालने और सीज करने तक की पूरी वीडियोग्राफी कराई गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां से शव की हालत गली-सड़ी होने क कारण उसे पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
6 of 7
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
बंद चल रहा है महिला का फोन
पुलिस ने बताया कि आरोपी राज सिंह उर्फ सरदार 55 साल का है। वह निवासी रूडियावास का रहने वाला है। उसे काबू कर सीडीआर में मिले अन्य नंबरों से पूछताछ की गई तो रेवाड़ी जिले के महेंद्र ने अपना बयान देकर इस बात की पुष्टि कर दी कि आखिरी बार महिला को रूडियावास में देखा गया था। उसके बाद से ही महिला का फोन बंद आ रहा था।
एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत
एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटना स्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने जीरो एफआईआर के आधार पर 28 फरवरी को साल्हावास पुलिस ने मामला दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है।
शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले में और कौन आरोपी शामिल हैं इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। - जयभगवान, थाना प्रभारी, साल्हावास।