फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी बॉर्डर केस: किसान नेता जसबीर कौर का नया खुलासा, मौत से पहले पीड़िता ने बताया था सच

Thu, 13 May 2021 10:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बहादुरगढ़
विज्ञापन
1 of 5
tikri border case - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के बहादुरगढ़ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाली किसान आंदोलनकारी पश्चिम बंगाल की युवती से दुष्कर्म के केस की जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार को किसान नेता जसबीर कौर और राजेंद्र सिंह दीपवाला से महिला थाना बहादुरगढ़ में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान जसबीर कौर ने बताया कि मैं 26 को इलाज के लिए भर्ती करवाने के साथ ही अस्पताल में युवती को संभालने के लिए पहुंच गई थी और 30 अप्रैल तक युवती के इलाज में मदद की।

इस बीच मैंने युवती से पूछा तो उसने बताया कि अनिल मलिक ने गाड़ी में उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने जसबीर कौर से पूछा कि केस के छह आरोपियों में से योगिता ने आपको क्या-क्या बताया। इस पर जसबीर ने कहा कि योगिता ने 19 या 20 अप्रैल को उन्हें बताया था कि किसान सोशल आर्मी वालों ने बंगाल की एक युवती के साथ ट्रेन में छेड़छाड़ की है। दुष्कर्म की बातों से योगिता ने इनकार किया। युवती की ओर से शिकायत दिलाने की बात पर योगिता ने कहा कि वह शिकायत देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
जसबीर कौर, किसान नेता - फोटो : अमर उजाला
युवती की मृत्यु के बाद भी आपने उसके साथ हुई छेड़खानी आदि की शिकायत पुलिस को क्यों नहीं की। इस पर जसबीर कौर ने कहा कि शुरुआत में युवती ने छेड़छाड़ की बात नहीं बताई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने छेड़छाड़ की बात बताई, लेकिन उस वक्त हमारी प्राथमिकता युवती को बचाने की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
राजेंद्र सिंह दीपवाला, किसान नेता - फोटो : अमर उजाला
किसान नेता राजेंद्र सिंह दीपवाला से भी पुलिस ने कई सवाल किए। राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह कई दिन के बाद पंजाब से 25 अप्रैल को यहां आए थे। पता लगा कि बंगाल से आई युवती बीमार है। 30 को युवती की मौत हो गई तो अस्पताल गए। युवती के पिता से बात हुई। पोस्टमार्टम के लिए उन्होंने इनकार कर दिया। अंत्येष्टि हो गई। 
 

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिता ने बताया कि उनकी बेटी आंदोलन में आई थी और उन लोगों ने बेटी से बदतमीजी की है। कार्रवाई के लिए कहने पर उन्होंने कहा कि उनकी बेटी चाहती थी कि आंदोलन की छवि को कोई नुकसान न पहुंचे। पुलिस ने जब एक आरोपी योगिता से पूछताछ की तो उसने बताया कि मैंने 17 अप्रैल को राजेंद्र सिंह को फोन कर युवती के बारे में बताया था। राजेंद्र सिंह ने कहा कि उस वक्त मैं पंजाब में था और मैंने योगिता को मेट्रो पिलर 775 के पास हमारे कैंप में मंगा सिंह को सारी बात बताने के लिए कहा, लेकिन योगिता उनके कैंप में नहीं गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला।
एसआईटी के सदस्य शहर थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि जसबीर कौर और राजेंद्र सिंह दीपवाला से हुई पूछताछ में मिले जवाबों से केस की जांच में मदद मिलेगी। चार आरोपियों की अभी तलाश की जा रही है। जांच में सहयोग के लिए वांछित कविता अभी पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें