फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी मैनेजर हत्याकांड की भयावह कहानी: महक ने खाई थी मां के हाथों से बनीं सेवइयां, हंसते हुए घर से निकली थी

Tue, 17 Feb 2026 02:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हांसी

सार

गुरुग्राम के बैंक में डिप्टी मैनेजर महक रविवार शाम करीब छह बजे मायके आई थी। वह जल्द आने की बात कहकर निकली थी। 24 घंटे में उसका शव घर आ गया। सिसाय रोड स्थित स्वर्ग आश्रम में उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिजन यकीन नहीं कर रहे हैं कि दामाद ने बेटी को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
1 of 12
deputy manager murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हरियाणा के बहादुरगढ़। के बादली स्थित पाहसौर गांव में रविवार रात एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतक महिला गुरुग्राम की एचडीएफसी बैंक शाखा में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। हत्या के बाद आरोपी पति ने शव को रजबहे में फेंक दिया और लूटपाट व हत्या की झूठी कहानी गढ़ने का प्रयास किया। चरित्र पर संदेह के चलते आरोपी पति ने यह खौफनाक कदम उठाया। उसने अपनी पत्नी की हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। 

शव को रजबहे में फेंककर उसने लूटपाट और हत्या की एक झूठी कहानी रचने का प्रयास किया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी लगातार बयान बदलता रहा। पुलिस ने आरोपी सीए को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 12
महक कथूरिया की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरअसल, हांसी जिले में करीब 24 घंटे पहले बेटी के मायके आने पर तिकोना पार्क के समीप सेठी चौक स्थित कृष्ण कथूरिया का घर-आंगन खुशियों से महक रहा था। बेटी महक को सेवइयां पसंद थी तो मां ने पहले जी भर के हाथों से खिलाया और बाद में खाने के लिए आधा किलो सेवइयां उसे दे भी दीं। लेकिन, किसे पता था यह मुलाकात न भूलने वाली याद बन जाएगी।
विज्ञापन

3 of 12
महक कथूरिया की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'कैसे उनकी बेटी को दामाद अंशुल ने मौत के घाट उतार दिया?'
सोमवार शाम करीब पौने छह बजे जैसे ही उसका शव हांसी स्थित घर पहुंचा परिजन ही नहीं वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। सबके मन में यह सवाल था कि कैसे उनकी बेटी को दामाद अंशुल ने मौत के घाट उतार दिया। देर शाम सिसाय रोड स्थित स्वर्ग आश्रम में महक का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के घर पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।
 

4 of 12
पति के साथ महक कथूरिया की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों का कहना है कि महक रविवार शाम को मायके आई थी। वह जल्द फिर मिलने का वादा करके घर से निकली थी लेकिन ताउम्र साथ निभाने का वादा करने वाले ने अंशुल ने एक ही झटके में भरोसा और उनकी बेटी की जिंदगी की डोर तोड़ दी।

 
विज्ञापन

5 of 12
महक, मृतका - फोटो : सोशल मीडिया
25 सितंबर 2025 को हुई थी महक की शादी
महक की शादी 25 सितंबर 2025 को हिसार के सेक्टर 33 निवासी अंशुल धवन से हुई थी। अंशुल का परिवार भी मूल रूप से हांसी के रूप नगर कॉलोनी का रहने वाला है। परिजनों के अनुसार शादी के बाद दोनों खुशहाल थे। अनबन की पहले कभी कोई बात सामने नहीं आई थी। 
विज्ञापन

6 of 12
पति के साथ महक कथूरिया की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिछले महीने अंशुल ने नई कार भी खरीदी थी। रविवार को महक और अंशुल हिसार से गुरुग्राम जा रहे थे और हांसी में भी रुके। रात को अंशुल के पिता का फोन आया कि महक की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन

7 of 12
पति के साथ महक कथूरिया की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महक को शांत और मिलनसार बता रहे पड़ोसी
परिवार के अनुसार महक करीब साढ़े पांच वर्षों से एचडीएफसी बैंक में डिप्टी मैनेजर के रूप में कार्यरत थी और नरवाना में भी ड्यूटी कर चुकी थी। फिलहाल उसकी ड्यूटी गुरुग्राम में थी। वह दो माह की गर्भवती थी। आस-पड़ोस के लोग महक को शांत और मिलनसार बता रहे हैं। 

 

8 of 12
महक कथूरिया की हत्या के बाद विलाप करते परजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसके पिता कृष्ण कथूरिया सब्जी मंडी में सब्जी की दुकान चलाते हैं। माता डिंपल गृहिणी है। बड़ी बहन श्रुति विवाहित है। भाई अक्षय अविवाहित है और मेडिकल रिप्रजेंटेटिव का काम करता है।

9 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
चरित्र पर संदेह के चलते सनकी पति ने गुरुग्राम की एचडीएफसी बैंक शाखा में डिप्टी मैनेजर पत्नी महक कथूरिया (26) की गले में कैंची घोंप हत्या कर दी। वारदात रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बादली स्थित पाहसौर गांव के पास हुई। हत्या के बाद आरोपी पति पेशे से सीए हिसार निवासी अंशुल ने शव रजबहे में फेंक दिया और लूट व हत्या की झूठी कहानी रची। पुलिस ने संदेह के आधार पर अंशुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।

10 of 12
महक कथूरिया की हत्या के बाद विलाप करते परजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बादली थाने के एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि तिकोना पार्क हांसी निवासी महक कथूरिया अपने पति अंशुल धवन के साथ रविवार रात हिसार से गुरुग्राम के लिए निकली थीं। रास्ते में पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि अंशुल ने पहले महक को कार में पीटा, फिर बाहर निकलकर दो बार गले में कैंची घोंपकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
 

11 of 12
इस गाड़ी में पति-पत्नी जा रहे थे गुरुग्राम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने वारदात को लूट दिखाने के लिए महक के पहने गहने उतारकर घटनास्थल के पास रजबहे में फेंक दिए। फिर हाईवे से गुजर रहे कार चालकों से मदद मांगी। एक कार चालक ने पुलिस को वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन

12 of 12
महक कथूरिया की हत्या के बाद विलाप करते परजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महक के भाई अक्षय की शिकायत पर आरोपी पति अंशुल धवन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मौके पर सबूत जुटाने के लिए एफएसएल टीम की मदद ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।-सुरेश कुमार, एसएचओ, थाना बादली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें