फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत को नमन: कारगिल युद्ध के हीरो पिता ने हाथ में तिरंगा उठाकर किया शहीद बेटे निशांत को सेल्यूट

Sun, 14 Aug 2022 02:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)

सार

पिता बोले कि बेटा तुम पर हमेशा गर्व रहेगा। निशांत मलिक को श्रद्धांजलि देने में जनसैलाब उमड़ गया। चचेरे भाई दीक्षांत ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
1 of 7
शहीद बेटे को श्रद्धांजलि देते पिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के हिसार जिले के ढंढेरी गांव के बेटे शहीद निशांत मलिक को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को जन सैलाब उमड़ पड़ा। राजकीय सम्मान के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढंढेरी में अंतिम संस्कार किया गया। शहीद निशांत मलिक के चचेरे भाई दीक्षांत ने मुखाग्नि दी।

इससे पहले अंतिम दर्शन के दौरान शहीद निशांत के पिता जयबीर मलिक ने हाथ में तिरंगा उठाकर अपने बेटे को सेल्यूट कर श्रद्धांजलि दी। लोगों ने शहीद निशांत मलिक अमर रहे के नारे लगाए। बता दें जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में वीरवार की सुबह हुई आतंकी मुठभेड़ निशांत मलिक शहीद हो गया था।
विज्ञापन

2 of 7
गम में शहीद की बहनें । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इकलौते भाई के शव को देख फूट-फूट कर रोई बहनें
शहीद निशांत मलिक पार्थिव शरीर घर आते ही उनकी बहन किरण, ज्योति व नीरज फूट-फूट कर रोने लगी। बहनों को रोता देख पिता जयवीर मलिक, निशांत की मां भी अपने आंसू नहीं रोक सकी। वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखों से आंसू छलक रहे थे। तीनों बहनों ने कहा कि हमें अपने भाई पर गर्व है जिन्होंने देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी। हमें सिर्फ एक बात का मलाल है कि वह हमारी राखी अपनी कलाई पर नहीं बंधवा सके।
विज्ञापन

3 of 7
बेटे के अंतिम दर्शन करती मां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसी प्रियंका सोनी ने बंधाया ढांढस
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने शहीद निशांत के परिजनों का ढांढस बंधाया। डीसी ने निशांत की माता को पानी पिलाया। शहीद निशांत को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

4 of 7
ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने शव यात्रा को किया नमन
शहीद निशांत मलिक की अंतिम शव यात्रा सुबह 9 बजे उसके घर से चली। बड़ी संख्या में विद्यार्थी, युवा, ग्रामीण यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा हांसी, प्रेमनगर, देपल, रामायण व ढंढेरी गांव के बीचों होते हुए स्कूल में पहुंची। गांव के लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर निशांत को नमन किया। शहीद निशांत मलिक के पिता रिटायर्ड हवलदार जयवीर मलिक भी आर्मी वाहन में तिरंगा झंडा लेकर खड़े रहे। 
विज्ञापन

5 of 7
शहीद निशांत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छोटी बहन को शादी में गाड़ी गिफ्ट करना चाहता था निशांत
निशांत मलिक की रक्षा बंधन से एक दिन पहले ही अपने छोटी बहन से फोन पर बात हुई थी। राखी के दिन बहन ने निशांत को फोन किया तो निशांत का फोन स्विच ऑफ आ रहा था। निशांत के पिता आर्मी कैंट में हो रहे सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए गए हुए थे। निशांत की तीन बहनें किरण, ज्योति विवाहित हैं और तीसरी बहन नीरज की जनवरी 2022 में शादी होनी प्रस्तावित है। नीरज की शादी में निशांत ने गाड़ी गिफ्ट करने के लिए एफडी करवाई हुई थी। 
विज्ञापन

6 of 7
तिरंगा लेकर अपने बेटे को श्रद्धांजलि देते पिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन ने दी श्रद्धांजलि
इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेेशन के सदस्यों ने शनिवार को शहीद निशांत मलिक श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष चरण सिंह मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, वेटरन रामफल, वेटरन भरत सिंह, वेटरन दरिया सिंह लांबा, वेटरन अशोक कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शहीद को श्रद्धांजलि देते। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भावुक हुए विधायक भयाना
हांसी के विधायक विनोद भयाना मीडिया से बातचीत करते हुए भावुक हो गए। विनोद भयाना ने कहा कि शहीद हमारे पूजनीय है। शहीदों की शहादत से ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें