फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में जिंदा जले हरियाणा के छह युवक: टक्कर से पोल के हुए दो टुकड़े, डिवाइडर भी टूटा; कार में बचे सिर्फ कंकाल

Mon, 09 Nov 2026 02:30 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हिसार

सार

मुजफ्फरनगर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में छह लोग जिंदा जल गए। तड़के पांच बजे के करीब हादसा हुआ है। हादसे का शिकार हुए सभी युवक हरियाणा के रहने वाले थे। सभी हरिद्वार जा रहे थे।
विज्ञापन
1 of 7
Muzaffarnagar Accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार अल सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में हांसी जिले के नारनौंद इलाके के छह युवक जिंदा जल गए। मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर सुबह करीब पांच बजे कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इसके बाद कार में आग लग गई। आग में सभी छह युवक कार में जिंदा जल गए। 

यूपी पुलिस ने कार के नंबर से पहचान कर परिजनों से संपर्क किया। सूचना के बाद परिजन शवों को लेने के लिए यूपी के लिए रवाना हो गए हैं। गांव राखीगढ़ी के लोगों ने बताया कि गांव राखीगढ़ी निवासी साहिल की कार थी। उसने अपने भाई व दोस्तों के साथ मिल कर राखीगढ़ी से हरिद्वार जाने का प्लान बनाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
कार का हुआ ये हाल। - फोटो : अमर उजाला
सुबह के समय ही गंगा स्नान के लिए यह लोग रात करीब एक बजे ही गांव से रवाना हो गए। जिसमें उसके दोस्त गांव राखीगढ़ी निवासी दो सगे भाई 23 वर्षीय राहुल, 21 वर्षीय अंकित , राखीगढ़ी निवासी अंकित कुमार , मोठ करनैल निवासी अमन, अजय भी सवार थे। 
विज्ञापन

3 of 7
धू-धू कर जलती कार। - फोटो : अमर उजाला
यह सभी लोग ऑरा कार में सवार होकर निकले थे। सुबह करीब 5 बजे के आसपास इनकी गाड़ी पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी के पास कार डिवाइडर से टकरा गई। कार पलटते ही उसमें आग लग गई। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने कार में आग लगी देखी तो पुलिस को सूचित किया। गाड़ी पर हिसार का नंबर देखकर पुलिस ने यहां संपर्क किया।

 

4 of 7
अमन, अंकित पुत्र समुद्र व साहिल (ऊपर), अजय, अंकित और राहुल। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
यूपी पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली के पोल के दो टुकड़े हो गए। डिवाइडर का 10 मीटर हिस्सा चकनाचूर हो गया। कार धमाके के बाद आग का गोला बन गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गेट तोड़ा तो अंदर लोगों के सिर्फ कंकाल बचे थे।
विज्ञापन

5 of 7
कार में से शवों को निकलवाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कार पलटने की वजह से अंदर बैठे लोग ज्यादा घायल हो गए थे, इसलिए वो बाहर निकलने की कोशिश भी नहीं कर पाए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। भीड़ में से किसी ने डायल 112 पर फोन किया। पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ पहुंची।

 
विज्ञापन

6 of 7
हाईवे पर हादसा। - फोटो : अमर उजाला
मरने वालों में दो सगे भाई
साहिल ने अपने रिश्तेदार प्रवीण से कार उधार ली थी। साहिल ही कार चला रहा था। मरने वालों में साहिल (20), अमन (21), अजय (21), अंकित (21), अंकित (21) और राहुल (23) के रूप में हुई है। साहिल पुत्र सोम कुमार ड्राइविंग करता था। अमन पुत्र रामफल और अजय पुत्र शमशेर मोठ लुहारी गांव के रहने वाले थे और पढ़ाई कर रहे थे। अंकित पुत्र राजेश भी पढ़ाई करता था। अंकित पुत्र समुंदर राखीगढ़ी में एसी-फ्रिज रिपेयरिंग का काम करता था, जबकि राहुल गैस वेल्डिंग का मिस्त्री था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Muzaffarnagar Accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नाना के घर आया था अमन
दिवाली पर अमन अपने नाना के घर राखीगढ़ी आया हुआ था। उसके साथ उसके गांव का ही निवासी उसका दोस्त अजय भी आया था। अभी तक गांव राखीगढ़ी में परिवार को इस बारे में सूचना नहीं दी गई है। परिवार के बड़े बुजुर्ग ही शव लेने के लिए रवाना हुए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें