फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति की कहानी: 14 साल पहले रिसेप्शनिस्ट, फिर स्कूल में पढ़ाया...ये हैं शौक; शाही जीवन की चाहत ने बनाया जासूस

Sun, 18 May 2025 04:43 PM IST
शाहरुख खान मनोज कौशिक, अमर उजाला, हिसार

सार

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हिसार पुलिस ने यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। तीन बार पाकिस्तान जा चुकी है। देश की खुफिया सूचनाएं साझा करने का इनपुट मिलने के बाद से ज्योति के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट ट्रैस किए जा रहे थे। शाही जिंदगी की चाहत ने यूट्यूबर ज्योति को राह से भटका दिया, वह पाकिस्तानी की जासूस बन गई।
विज्ञापन
1 of 15
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हिसार की न्यू अग्रसेन कॉलोनी निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (33) आम घर की लड़की है। लेकिन लग्जरी लाइफ जीने के शौक ने उसे देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर कर दिया। 

पिता के साथ 58 गज के मकान में रहने वाली ज्योति को पैसे कमाने की चाह इतनी थी कि 12वीं पास करते ही नौकरी खोजनी शुरू कर दी थी। करीब 14 साल पहले कोचिंग इंस्टीट्यूट में बतौर रिसेप्शनिस्ट ज्वॉइन किया था। यह उसकी पहली नौकरी थी। 
 
विज्ञापन

2 of 15
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
सूत्रों ने बताया कि रिसेप्शनिस्ट की नौकरी छोड़ने के बाद हिसार से 20 किमी दूर एक निजी स्कूल में पढ़ाने लगी। वहां भी कुछ ही समय काम किया और हिसार में राजकीय कॉलेज के पास स्थित मार्केट में एक निजी ऑफिस में फिर से रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम शुरू कर दिया।

विज्ञापन

3 of 15
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
बड़ी गाड़ियों में घूमने, बड़े लोगों के साथ उठने-बैठने और मोटा बैंक बैलेंस रखने की चाह
नई नौकरी ढूंढ़ने और पुरानी छोड़ने के साथ-साथ ज्योति की जिंदगी ऐसे ही आगे बढ़ती गई। पर वह वो सब कुछ नहीं कर पा रही थी, जिसके ख्वाब उसने देखे थे। कोरोना काल में जब गुरुग्राम से आखिरी नौकरी छोड़कर हिसार पहुंची तो सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने लगी। 

4 of 15
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
यूट्यूब वीडियो और ट्रैवल ब्लॉगिंग से पैसे आने लगे तो ज्योति ने इसी राह पर आगे बढ़ने का फैसला किया। यहीं से जिंदगी की कहानी ने मोड़ लिया। बड़ी गाड़ियों में घूमने, बड़े लोगों के साथ उठने-बैठने, खाने-पीने और बैंक खाते में मोटी रकम रखने की चाह ने ज्योति को देश विरोधी गतिविधियों की राह पर धकेल दिया।
 
विज्ञापन

5 of 15
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
58 गज का मकान, वीडियो में दिखती है सेलिब्रिटी  
ज्योति अपने पिता हरीश कुमार मल्होत्रा के साथ न्यू अग्रसेन कॉलोनी में बने 58 गज के मकान में रहती है। यहीं से ज्योति को गिरफ्तार किया गया। घर के हालात ठीक नहीं है, लेकिन वीडियो देखने पर ज्योति सेलिब्रिटी लगती है। पिता ने बताया, बेटी पढ़ाई के साथ ही नौकरी भी करती रही। 

 
विज्ञापन

6 of 15
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
हिसार के ही एफसी वुमन कॉलेज से बीए किया। वह ज्यादातर दिल्ली में रहती है और हिसार कम ही आती है। ज्योति के पिता बिजली वितरण निगम से सेवानिवृत्त हैं। ज्योति उनकी इकलौती संतान है। पत्नी से उनका तलाक हो चुका है।
विज्ञापन

7 of 15
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
पाकिस्तान की सकारात्मक छवि दिखाने वाले बनाए वीडियो
ज्योति के ट्रैवल विद जो नामक चैनल पर पर 3.77 लाख और इंस्टाग्राम 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं। वह देश-विदेश के स्थानों की यात्रा से जुड़े संस्मरण और स्थान विशेष की जानकारियां साझा करती हैं। ज्योति के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अब व्यूज भी काफी आते हैं।

8 of 15
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
कई ऐसे वीडियो हैं, जिनमें पाकिस्तान की सकारात्मक छवि दिखाई गई है। उसने भारत में हुए बीते क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों पर भारतीय और पाकिस्तानी दर्शकों की प्रतिक्रिया वाले वीडियो भी अपलोड किए थे। इसके अलावा कश्मीर टूर पर भी वीडियो बनाए हैं, जिसमें सैनिकों को भी फिल्माया है।

9 of 15
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
ज्योति के पांच साथी भी गिरफ्तार
बता दें कि हिसार पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें यूटयूबर ज्योति मल्होत्रा तथा उसके पांच साथी शामिल हैं। ज्योति को हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया है। ज्योति ट्रैवल विद जो नाम से अपना यू ट्यूब चैनल चलाती है।

10 of 15
पुलिस की गिरफ्त में ज्योति - फोटो : Insta @TravelWithJo
ट्रैवल विद जो नाम से यूट्यूब चैनल 
ज्योति मल्होत्रा ने 22 अक्टूबर 2018 को अपना पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद भी वह जॉब करती रही। करीब तीन साल पहले ट्रैवल विद जो नाम से यूट्यूब चैनल बनाया और वीडियो बनाने लगी। शुरुआत में व्यूज ज्यादा नहीं आते थे। इसके चलते ट्रैवल ब्लॉगिंग करना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में वह दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में आई और जासूसी करने के जाल में फंस गई। 

11 of 15
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
उसने दानिश का मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों की बातें होने लगी। उसके बाद उसने दो बार पाकिस्तान की यात्रा की थी। आईबी के इनपुट के अनुसार, ज्योति दो बार दिल्ली से सिख जत्थे बंदी के साथ व एक बार अकेली करतारपुर साहिब गुरुद्वारा दर्शन करने पाकिस्तान जा चुकी है। दुबई, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल, भूटान, चीन, पाकिस्तान व बांग्लादेश की भी यात्रा कर चुकी है।

12 of 15
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार - फोटो : Insta @TravelWithJo
लाखों में हैं ज्योति के फॉलोवर्स
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हिसार निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब पर 3.77 लाख और इंस्टाग्राम पर 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं। इसमें देश-विदेश के स्थानों पर यात्रा से जुड़े संस्मरण और स्थान विशेष की जानकारियां साझा की गई हैं। 

 

13 of 15
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार - फोटो : Insta @TravelWithJo
ज्योति जिस भी देश में जाती है। वहां की खास जगहों और खाने और संस्कृति से जुड़ी वीडियो बनाती है और उन्हें अपलोड करती है। ज्योति की वीडियो में पाकिस्तान से जुड़े वीडियो भी हैं। इसके अलावा ज्योति ने हाल में ही हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों पर दर्शकों की प्रतिक्रिया वाले वीडियो भी बनाकर अपलोड किए थे।

 

14 of 15
ज्योति के पिता - फोटो : अमर उजाला
नहीं पता बेटी यूट्यूब से करती है कितनी कमाई
जब पिता से यूट्यूब से होने वाली कमाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता और न ही मैंने कभी पूछा। पहले जब ये दिल्ली में नौकरी करती थी तो 12 हजार रुपये तो किराया ही दे दिया करती थी। बाकी अब ये मकान मेरा खुद का है। 


यह भी पढ़ें: चेहरा मासूम, नीयत में गद्दारी: जासूस ज्योति ने जट रंधावा के नाम से सेव किया शाकिर का नंबर, केस में कई खुलासे

विज्ञापन

15 of 15
ज्योति - फोटो : Insta @TravelWithJo
पिता बोले-बेटी बेकसूर 
ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने कहा कि उनकी बेटी बेकसूर है। वह पाकिस्तान गई थी, लेकिन उसने कोई गलत काम नहीं किया। वह पाकिस्तान सरकार से वीजा लेकर गई थी। उनकी बेटी को फंसाया जा रहा है। उनके घर कभी कोई पाकिस्तानी नहीं आया। न ही कभी किसी पाकिस्तानी ने फोन किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें