फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyoti Malhotra: जिन नौ देशों में घूमने गई थी ज्योति...चार में नहीं वीजा की जरूरत, इस शहर में किया था आखिरी टूर

Thu, 22 May 2025 10:27 AM IST
शाहरुख खान मनोज कौशिक, अमर उजाला, हिसार

सार

जासूसी के शक में पकड़ी गई ज्योति ने जिन नौ देशों का टूर किया, उनमें से चार में वीजा की जरूरत नहीं है। पश्चिमी देशों की बजाय एशियाई देशों में टूर करने पर खर्च बेहद कम आता है। गिरफ्तारी से पहले इस शहर का आखिरी टूर किया था। 
विज्ञापन
1 of 13
Jyoti Malhotra - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा ने जिन नौ देशों की यात्रा की है, उनमें से चार देश ऐसे हैं जहां जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है। दो देश तो ऐसे हैं, जिसमें पासपोर्ट की आवश्यकता भी नहीं है। वहीं, ज्योति ने अभी तक किसी भी पश्चिमी देश की यात्रा नहीं की है। यात्रा वाले देशों में से ज्योति ने सबसे ज्यादा वक्त पाकिस्तान में बिताया है।

ज्योति ने इन एशियाई देशों की यात्रा खर्च और दूरी कम होने के चलते की है या किसी अन्य कारण से, इस बारे में जांच जारी है। दूसरी तरफ ज्योति के इतने देशों में घूमने की बातें सामने आने के बाद से ही उसके और उनके पिता के बैंक खातों की जानकारी को खंगाला जा रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 13
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
इसमें फंडिंग होने जैसे साक्ष्य मिलने या नहीं मिलने को लेकर अभी तक जांच एजेंसी या पुलिस की ओर से किसी तरह का बयान जारी नहीं किया गया है। अपने देश की बात करें तो ज्योति ने 2024 तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मेघालय, कर्नाटक, गोवा, असम, तमिलनाडु व पंजाब के 51 शहरों की यात्रा की है। 

 
विज्ञापन

3 of 13
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
इनमें सबसे ज्यादा आठ बार अकेले जम्मू कश्मीर गई है। मालूम हो कि कई ऐसे एशियाई देश हैं जिनमें भारतीय करंसी ज्यादा मजबूत है। इसके विपरीत कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड जैसे पश्चिमी देशों में घूमने जाने के लिए ज्यादा बजट खर्च करना पड़ता है। 
 

4 of 13
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
इन नौ देशों का किया टूर, पाकिस्तान में 60 से ज्यादा दिन रही
ज्योति ने दुबई, यूएई, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल, भूटान, चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश की यात्रा की है। वह पाकिस्तान तीन बार गई थी। 60 से भी ज्यादा दिन उसने पाकिस्तान में गुजारा है। नेपाल, भूटान, थाईलैंड और इंडोनेशिया जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है। इसमें से नेपाल और भूटान जाने के लिए तो पासपोर्ट की भी आवश्यकता नहीं है। दोनों ही भारत के पड़ोसी देश हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 13
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
भूटान सड़क और हवाई मार्ग दोनों से जुड़ा हुआ है। भूटान की यात्रा करने के लिए भारतीयों के पास या तो पासपोर्ट होना चाहिए, जिसकी वैधता कम से कम 6 महीने की हो। अगर पासपोर्ट नहीं है तो वोटर आईडी से यात्रा की जा सकती है। ज्योति ने गिरफ्तारी से पहले आखिरी टूर इंडोनेशिया के बाली शहर का किया था।
 
विज्ञापन

6 of 13
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
ज्योति ने कहा था- उसकी जिंदगी में नेगेटिव लोग अधिक
ज्योति ने जिन नौ देशों की यात्रा की उनमें चार मुस्लिम बाहुल्य देश हैं। इसी बात को लेकर उस पर पाकिस्तान को प्रमोट करने के आरोप भी व्यूवर लगाते रहे हैं और उसे ट्रोल भी करते रहे हैं। उसने पहलगाम हमले के बाद लाइव आकर खुद इस बारे में बताया था। ज्योति ने कहा था कि मैं पहलगाम आतंकी हमले के एक सप्ताह बाद लाइव आई हूं। 

 
विज्ञापन

7 of 13
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
पहले ही आ जाना चाहिए था, लेकिन मेरी जिंदगी में नेगेटिव लोग बहुत हैं जो मुझे ट्रोल करते हैं और मुझ पर मुस्लिमों को सपोर्ट करने का आरोप लगाते हैं। कश्मीर में हुआ आतंकी हमला बेहद निंदनीय था। आत्मा को झकझोर दिया। कश्मीर हिंदुस्तान का है और रहेगा। वहां जाने से डरना नहीं चाहिए। मैं आठ बार वहां गई हूं, हर बार बहुत प्यार मिला है।

8 of 13
पुलिस की गिरफ्त में ज्योति - फोटो : Insta @TravelWithJo
पीओआई के संपर्क में थी ज्योति, आतंकी घटनाओं में संलिप्तता का सबूत अभी नहीं मिला
केंद्रीय एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में गिरफ्तार यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ पूरी कर ली है। अब हरियाणा पुलिस पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपेगी। पांच दिन का रिमांड पूरा होने के बाद वीरवार दोपहर बाद ज्योति को अदालत में पेश किया जाएगा। 

 

9 of 13
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए), इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने पुलिस रिमांड के दौरान ज्योति मल्होत्रा से तीन दिन तक पूछताछ की है। इसमें सभी एजेंसियों ने अपने-अपने तरीके से तथ्य जुटाकर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। बुधवार को सिविल थाना पुलिस ने सेंट्रल जेल में ज्योति से सवाल पूछे। 

10 of 13
ज्योति - फोटो : Insta @TravelWithJo
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर निर्मला ने ज्योति से यू-ट्यूब पर वीडियो बनाने से लेकर पाकिस्तान की तीन बार की यात्राओं तक के बारे में जानकारी हासिल की। ज्योति से पहलगाम की घटना के बाद बनाए गए वीडियो के बारे में भी पूछताछ की।

11 of 13
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
इस बीच हिसार के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने एक वक्तव्य में बताया कि अभी तक की पुलिस जांच में पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति के किसी आतंकवादी संगठन से संपर्क होने का सीधे तौर पर कोई साक्ष्य नहीं मिला है। 

 

12 of 13
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
वह पाकिस्तान ऑपरेटिव एजेंसी (पीओआई) से जुड़े लोगों के संपर्क में जरूर थी। आतंकवादी घटनाओं में उसकी संलिप्तता का कोई तथ्य सामने नहीं आया है। एसपी ने बताया कि ज्योति अभी हिसार पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन

13 of 13
पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी के साथ ज्योति - फोटो : वीडियो ग्रैब
उसकी किसी भी सैन्य, रक्षा संबंधी जानकारी तक पहुंच होने के बारे में भी अभी कोई तथ्य सामने नहीं आया है। किसी पीओआई से शादी या उसके धर्म परिवर्तन के कोई साक्ष्य भी अभी नहीं मिले हैं। 

यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra: दानिश से मिलकर बदल गई ज्योति की दुनिया... पाकिस्तान के वीडियो बनाकर बनी फेमस; ये हैं बड़े सपने

यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra: फोन में चौंकाने वाले सबूत... पाकिस्तान के वीडियो अपलोड करने से पहले दानिश को भेजती थी ज्योति


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें