फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyoti Malhotra: एक और बड़ा खुलासा, ज्योति ने हासिल किया था विशेष वीजा, ISI और पाक गृह मंत्रालय ने दी थी मंजूरी

Tue, 27 May 2025 02:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हिसार

सार

जासूसी के शक में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा ने विशेष वीजा हासिल किया था। आईएसआई और पाकिस्तानी गृह मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दी थी। ज्योति ने जानबूझकर आईएसआई का साथ दिया, ताकि उसे विशेष सुविधाएं और वीआईपी ट्रीटमेंट मिले। फॉलोअर्स और व्यूज बढ़ाने के लिए पाकिस्तान की पॉजिटिव छवि बनाने में जुटी थी।
विज्ञापन
1 of 10
Jyoti Malhotra - फोटो : Facebook @TravelWithJo
ज्योति मल्होत्रा ने पहली बार पाकिस्तान यात्रा के बाद विशेष वीजा हासिल किया था, जिसे आईएसआई और पाक गृह मंत्रालय की मंजूरी मिली थी। पुलिस का मानना है कि ज्योति ने जानबूझकर आईएसआई का साथ दिया, ताकि उसे विशेष सुविधाएं और वीआईपी ट्रीटमेंट मिल सके।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ज्योति मल्होत्रा को पता था कि वह आईएसआई के हाथों में खेल रही है, इसके बावजूद फॉलोअर्स व व्यूज बढ़ाने के लिए पाकिस्तान की पॉजिटिव छवि बनाने और भारत में पाकिस्तान विरोधी नैरेटिव बदलने के लिए वीडियो बनाती रही। 

 
विज्ञापन

2 of 10
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
चार पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के संपर्क में थी ज्योति
ज्योति के गैजेट्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक ज्योति चार पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के संपर्क में थी। ज्योति को इनके बारे में पूरी जानकारी थी। डिजिटल सबूतों से यह स्पष्ट हुआ कि ज्योति किसी ग्रुप चैट में नहीं, बल्कि केवल वन-ऑन-वन बातचीत में शामिल थी। 

 
विज्ञापन

3 of 10
Jyoti Malhotra - फोटो : अमर उजाला
ज्योति की दानिश से थी नजदीकी
डिजिटल फॉरेंसिक जांच में पता चला है कि वह पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी आईएसआई की छवि बनाने वाली योजना में एसेट थी। ज्योति की दानिश से नजदीकी थी। हालांकि पुलिस को बेहद संवेदनशील जानकारी के लीक होने के सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस ज्योति को मिलने वाले फंड के स्रोतों की भी जांच कर रही है।

4 of 10
jyoti malhotra - फोटो : Facebook @TravelWithJo
डिजिटल सबूतों की गहराई से जांच करेगी पुलिस
ज्योति मल्होत्रा के मोबाइल-लैपटॉप से 12 टेराबाइट (टीबी) डाटा रिकवर किया गया है। इसमें काफी वीडियो हैं। पुलिस पहले डिजिटल सबूतों की गहराई से जांच करेगी। इसमें कम से कम 10 दिन का समय लग सकता है। इसी को ध्यान में रखते पुलिस की तरफ से अदालत में सोमवार को रिमांड की मांग नहीं की गई।
विज्ञापन

5 of 10
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
ज्योति मल्होत्रा के मोबाइल-लैपटॉप से करीब 12 टेराबाइट (टीबी) डाटा मिला है। इतना डाटा चैक करने में समय लगता है। फिलहाल इससे अधिक कुछ नहीं कहा जा सकता। ज्योति के किसी आतंकवादी संगठन के संपर्क में होने के सबूत नहीं मिले हैं।- शशांक कुमार सावन, पुलिस अधीक्षक,हिसार
 
विज्ञापन

6 of 10
पाकिस्तान सुरक्षाकर्मियों के बीच में ज्योति मल्होत्रा - फोटो : एक्स/@erbmjha
लाहौर में एके-47 लिए 6 गार्ड्स के साथ 52 मिनट घूमी ज्योति
ज्योति मल्होत्रा का पाकिस्तान टूर का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वह लाहौर के अनारकली बाजार में एके-47 लिए 6 गार्ड्स के साथ घूम रही है। साथ वीडियो बना रहे स्कॉटिश यू-ट्यूबर कैलम मिल ने भी इसे अपने चैनल पर अपलोड किया है। ज्योति ने अपने चैनल पर इंडियन गर्ल इन लाहौर पाकिस्तान, हाउ आर पाकिस्तानी टाइटल से इस वीडियो को अपलोड किया है।
 
विज्ञापन

7 of 10
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
वहीं, इंडियन गर्ल एक्सप्लोरिंग अनारकली बाजार ऑफ लाहौर पाकिस्तान थंबनेल नाम दिया है। दो महीने पहले अपलोड 52 मिनट 47 सेकेंड के इस वीडियो के एक मिलियन से ज्यादा व्यूज आए हैं। 15 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं पांच हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किए हैं। ज्योति के साथ दिखाई देने वाले हथियारबंद छह लोग पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी बताए जा रहे हैं।

8 of 10
पुलिस की गिरफ्त में ज्योति - फोटो : Insta @TravelWithJo
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सभी गार्ड्स ज्योति को वीआईपी ट्रीटमेंट दे रहे हैं। वीडियो में यू-ट्यूबर कैलम हैरानी जताते हुए कह रहे हैं कि एक सामान्य यू-ट्यूबर के लिए इतनी भारी सिक्योरिटी देखकर मैं हैरान हूं। आखिर इतनी बंदूकों को जरूरत क्या है।

 

9 of 10
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
पाकिस्तान बहुत पंसद आया: ज्योति
वीडियो में ज्योति, कैलम से पूछती है कि क्या आप पहली बार पाकिस्तान आए हो। इस पर वह कहते हैं कि मैं पांचवीं बार आया हूं। ज्योति पूछती है पाकिस्तान आपको कैसा लगा? कैलम पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाता है। इस पर ज्योति कहती है कि आप कभी इंडिया आए हो? मैं इंडिया से हूं। कैलम इस पर हां में जवाब देते हैं। फिर कैलम पूछता है आपको पाकिस्तान कैसा लगा? इस पर ज्योति कहती है कि बहुत पसंद आया। मालूम हो कि लाहौर में ही ट्रेन से जाने के दौरान पाकिस्तान के पुलिसकर्मी ने ज्योति को चाय पिलाई थी। यह वीडियो भी बहुत चर्चा में रहा था।
विज्ञापन

10 of 10
jyoti malhotra youtuber - फोटो : facebook @TravelWithJo
4 लाख के पार हुए ज्योति के यूट्यूब फॉलोअर्स
ज्योति के यू-ट्यूब चैनल पर फॉलोअर्स की संख्या चार लाख के पार हो गई है। ज्योति की गिरफ्तारी के वक्त 3.77 लाख फॉलोअर्स थे। अब यह संख्या 4.01 लाख हो गई है। ज्योति के फेसबुक पेज पर भी पांच से छह हजार फॉलोअर्स बढ़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra: ज्योति के लैपटॉप और मोबाइल से मिला 12 टीबी डाटा, अदालत में सुनवाई के दौरान कुछ न बोली यूट्यूबर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें