फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyoti Malhotra: 'पापा टेंशन मत लो... मैं जल्द बाहर आऊंगी', पिता से मिली ज्योति ने वकील को लेकर कही ये बात

Mon, 26 May 2025 12:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हिसार

सार

Jyoti Malhotra Case Update: जासूसी के शक में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की रविवार को पिता हरीश से मुलाकात हुई। मुलाकात में ज्योति ने पिता से कहा कि मैं पूरी तरह बेकसूर हूं। जल्द ही बाहर आऊंगी। साथ ही वकील करने को लेकर भी बातचीत हुई।
 
विज्ञापन
1 of 7
Jyoti Malhotra - फोटो : Insta @TravelWithJo
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हिसार की ज्योति मल्होत्रा रिमांड पर है। ज्योति के पिता हरीश ने रविवार को बेटी से बातचीत की। कुछ मिनटों की मुलाकात में ज्योति ने कहा कि पापा टेंशन मत लेना। मैं पूरी तरह बेकसूर हूं। जल्द ही बाहर आऊंगी। ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने रविवार को एसपी से ज्योति से मिलने की गुहार लगाई थी। इस पर एसपी ने उन्हें लघु सचिवालय बुलाया। करीब डेढ़ बजे वह लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उनकी बातचीत ज्योति से करवाई गई। 

इस दौरान ज्योति ने अपने पिता से कहा कि, मेरे खिलाफ पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला है। आप वकील मत करना। जज साहब ने मेरे लिए वकील की व्यवस्था कर दी है। इस पर पिता ने भी हामी भर दी। हालांकि सूत्रों के अनुसार, पुलिस ज्योति के पिता पर निजी वकील न करने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन

2 of 7
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook@TravelWithJo
आपकी बेटी का ध्यान रखने में मैं अपने बच्चे को नहीं दे पा रही समय
सूत्रों के अनुसार, ज्योति से बातचीत के दौरान जांच अधिकारी ने ज्योति के पिता से कहा कि आपकी बेटी का ध्यान रखने के चक्कर में मैं अपने बच्चों का भी ध्यान नहीं रख पा रही हूं। मेरे बच्चे की तबीयत भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

3 of 7
jyoti malhotra - फोटो : सोशल मीडिया
ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के दूसरे टूर के समय ही रडार पर आई
जासूसी के शक में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के दूसरे टूर के समय ही सुरक्षा जांच एजेंसियों की रडार पर आ गई थी। करीब एक साल से ज्योति इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की निगरानी में थी। उसकी सभी तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) के संपर्क में रहने पर ज्योति पर शिकंजा कस दिया गया। 

4 of 7
jyoti malhotra and Danish Pak High Commission Officer - फोटो : facebook
दानिश के दोस्त के कमरे में चार घंटे ठहरी थी ज्योति
सूत्रों के अनुसार, पहली बार ज्योति मल्होत्रा 2023 में पाकिस्तान गई तो उसे सामान्य तौर पर लिया गया। इसके बाद वह 2024 में दूसरी बार पाकिस्तान गई तो वह पाकिस्तानी एंबेसी से जुड़े दानिश के संपर्क में रहने वाले व्यक्ति से मिली। वहां पर दानिश के परिचित के साथ कमरे में चार घंटे तक रही। 
विज्ञापन

5 of 7
jyoti malhotra youtuber - फोटो : facebook @TravelWithJo
इसके बाद जांच एजेंसियों ने ज्योति मल्होत्रा को रडार पर लिया था। तीसरी बार ज्योति करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में पहुंची थी। वहां उसने पाकिस्तान के पंजाब राज्य की सीएम मरियम शरीफ का इंटरव्यू लिया था, जहां ज्योति को वीआईपी ट्रीटमेंट मिला था। इस इंटरव्यू और वीआईपी ट्रीटमेंट के बाद एजेंसियों ने उसकी निगरानी बढ़ा दी थी। इसके बाद उसकी हिस्ट्री को खंगाला जाने लगा। 

 
विज्ञापन

6 of 7
jyoti malhotra youtuber - फोटो : facebook @TravelWithJo
पहलगाम की घटना के बाद भारत ने पाकिस्तानी दूतावास से जुड़े दानिश को अवांछित व्यक्ति घोषित किया। दानिश के संपर्क के लोगों की भी पड़ताल की जाने लगी। इसमें ज्योति की उससे कई बार बातचीत का रिकॉर्ड मिला। ज्योति ने पहलगाम की घटना के बाद भी एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उसने पाकिस्तान की आलोचना के बजाय भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सैलानियों पर ही सवाल उठाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
jyoti malhotra - फोटो : Facebook @TravelWithJo
एजेंसियों को ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के संपर्क में होने के साक्ष्य भी मिले। कॉल डिटेल रिकॉर्ड मिलने के बाद एजेंसियों ने इन सभी साक्ष्यों के बाद पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा को 16 मई को गिरफ्तार कर लिया।


यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra: लग्जरी होटल और हाईप्रोफाइल लोगों से मुलाकात; किसने स्पॉन्सर की ज्योति की पाकिस्तान यात्राएं?


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें