Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
राहुल गांधी की ज्योति के साथ फेक फोटो वायरल, भाजपा नेताओं पर आरोप
जासूसी के आरोप में रिमांड पर चल रही ज्योति मल्होत्रा की फोटो एडिट कर नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी की फोटो के साथ वायरल करने पर हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट ने रोष जताया है। इस सेल के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने हिसार के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर भाजपा नेताओं पर इसका आरोप लगाया और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। खोवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक, भाजपा की झारखंड कार्यसमिति के सदस्य आलोक कुमार तिवारी, मानेसर निवासी धर्मेंद्र मानेसर, अभि अठावले, अरुण यादव, विवेक पांडे व अन्य के खिलाफ लिखित शिकायत की है।