फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Lok Sabha Election: विश्व महिला मुक्केबाज नीतू घनघस और साक्षी ने किया मतदान, पहला वोट डाल निभाया फर्ज

Sat, 25 May 2024 06:01 PM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)

सार

Haryana Lok Sabha Chunav 6th Charan 2024: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए पहले बार वोट डालने वाले मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस कड़ी में विश्व महिला मुक्केबाज नीतू घनघस व साक्षी ढांडा ने भी देश की सरकार चुनने के लिए पहली बार मतदान किया।
विज्ञापन
1 of 10
हरियाणा लोकसभा चुनाव 2024 में नीतू घनघस और साक्षी ढांडा ने पहली बार किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
विश्व महिला मुक्केबाजी में विश्व चैंपियन रह चुकी गांव धनाना की बेटी नीतू घनघस और तीन बार की विश्व चैंपियन बनी साक्षी ढांडा ने गांव के बूथ पर पहुंचकर अपना पहला मतदान किया। नीतू और साक्षी ने अपने परिजनों के साथ मतदान डालने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि ये लोकतंत्र का उत्सव है, इसमें हम सबकी भागेदान बहुत जरूरी है। हमें अपना प्रत्याशी चुनने के लिए अवश्य वोट डालना चाहिए। इस मौके पर नीतू घनघस के ताऊ रणबीर प्रधान ने भी युवाओं से अधिक से अधिक मतदान की अपील की।
विज्ञापन

2 of 10
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
करनाल में 89 साल की रामदेवी अपने पोते आर्यन को पहली बा वोट डलवाने के लिए मतदान केंद्र पर लेकर आते हुए।
विज्ञापन

3 of 10
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
दुर्गा कॉलोनी से वंशिका ने पहली बार मतदान करने के बाद अंगुली पर लगा निशान दिखाकर अपनी खुशी जाहिर की।

4 of 10
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
कैथल के चीका शहर में नन्हे मुन्ने बच्चे पोलिंग बूथ पर बैठे हुए।
विज्ञापन

5 of 10
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
यमुनानगर के राजकीय स्कूल भेड़थल में वोट डालने के बाद उंगली पर लगी स्याही को दिखाती महिलाएं।
विज्ञापन

6 of 10
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के कुटेल गांव में नई नवेली दुल्हन पहली बार अपने ससुराल में मतदान करने के लिए जाती हुई।
विज्ञापन

7 of 10
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
पहली बार मतदान कर बाहर आती किर्ती।

8 of 10
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
पहली बार वोट डालने पहुंची कनिका गोतम।

9 of 10
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुरुक्षेत्र के मोहन नगर की कोमल अपनी मां सरोज के साथ पहली बार मतदान करने पहुंची। वह 4 साल से मतदान करने का इंतजार कर रही थी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट विभाग की फाइनल ईयर की छात्रा कोमल का कहना है कि 4 साल पहले उनका वोटर कार्ड बना था और आज मतदान करने का मौका मिला है इसके लिए वह है बेहद उत्साहित थी। उन्हें गर्व है कि आज अपने देश की सरकार चुनने का मौका मिला है।
विज्ञापन

10 of 10
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली रीतिका खरकड़ा ने रोहतक स्थित माजरा गांव के बूथ नंबर 108 में वोट डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें