फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Lok Sabha Election: सीएम, पूर्व CM, कुलदीप व दुष्यंत सहित कई दिग्गजों ने किया मतदान, लोगों से की अपील

Sat, 25 May 2024 05:06 PM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)

सार

Lok Sabha Chunav 2024: हरियाणा विभिन्न गांवों में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह के देखने को मिल रहा है। सुबह से ही लोग लाइनों में लग मतदान कर रहे हैं। वहीं, दिग्गजों ने भी लाइन में लगकर अपना वोट डाला और लोगों से अधिक मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
1 of 24
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
हिसार, सिरसा और भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह की स्थिति है। लोकतंत्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए लोग घरों से निकल मतदान केंद्र पर पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

2 of 24
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
वहीं, आदमपुर मंडी स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा नेता पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई और विधायक भव्य बिश्नोई ने परिवार समेत मतदान किया है। 
विज्ञापन

3 of 24
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा परिवार सहित पैतृक गांव सांघी पहुंचे। वहीं, आम लोगों से शांतिपूर्ण तरीक से मतदान करने की अपील की। हुड्डा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कांग्रेस के पक्ष में हवा है। वहीं, रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह देश की प्रगति व संविधान बचाने की लड़ाई है। दावा किया कि प्रदेश में इंडिया गठबंधन सभी 10 सीट जीतेगा।

4 of 24
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल पत्नी शालू जिंदल के साथ कुरुक्षेत्र के मोहन नगर स्थित गीता विद्या मंदिर में बने मतदान केंद्र नंबर 66 पर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने प्रदेश के लोगों को पूरे देश में मतदान का रिकॉर्ड बनाने के लिए कहा। मतदान से पहले वह हर रोज की तरह पूजा-पाठ करने गए।
विज्ञापन

5 of 24
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
मतदान करने के बाद परिवार के साथ उंगली पर लगी स्याही दिखाते राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला।
विज्ञापन

6 of 24
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुरुक्षेत्र के गांव मिर्जापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने परिवार के साथ मतदान किया।
विज्ञापन

7 of 24
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
हिसार संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला ने सिरसा से बाल भवन स्थित मतदान केंद्र पर परिवार के साथ मतदान किया है।

8 of 24
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हिसार से जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला, जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला और दिग्विजय चौटाला ने भी सिरसा के बाल भवन स्थित मतदान केंद्र पर परिवार के साथ मतदान किया है।

9 of 24
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
भिवानी में भाजपा प्रत्याशी सांसद धर्मबीर सिंह ने मतदान किया है। फतेहाबाद में भाजपा से राज्य सभा सदस्य सुभाष बराला और फतेहाबाद विधायक दुड़ाराम ने भी मतदान कर लोगों से मतदान का दायित्व निभाने की अपील की है।

10 of 24
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के पूर्व सीएम और करनाल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मनोहर लाल ने वोट डाला।

11 of 24
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
परिवार संग वोट डालने के बाद अंगुली पर निशान दिखाते गुरुग्राम से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह।

12 of 24
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
बूथ नंबर 117 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सासरौली में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता वीरेंद्र उर्फ गूंगा पहलवान ने मतदान किया।

13 of 24
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने परिवार सहित पैतृक गांव सांघी में वोट डाला। इस दौरान रोहतक से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा व परिवार के अन्य सदस्य माैजूद रहे।

14 of 24
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में परिवहन राज्यमंत्री असीम गोयल ने अपने गांव नन्यौला में मतदान किया। इसके बाद पार्टी का एजेंट काउंटर भी संभाला।

15 of 24
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने मतलौडा के बूथ नंबर 49 पर मतदान किया। वहीं हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने भी वोट डाला।

16 of 24
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
रोहतक लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ अरविन्द शर्मा ने झज्जर के बूथ संख्या 71 पर परिवार संग वोट डाला।

17 of 24
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
करनाल लोकसभा से जेजेपी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह कादियान ने अपने पैतृक गांव सिवाह में अपनी माता विमला देवी, पत्नी कपिल कादियान व दोनों बच्चों सहित मतदान किया।

18 of 24
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव व राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल में परिवार सहित वोट किया।

ओमप्रकाश धनखड़ ने मतदान किया।

19 of 24
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने अपनी धर्मपत्नी निरूपा धनखड़ के साथ अपने पैतृक गांव ढाकला में बूथ नंबर 143 पर मतदान किया। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली प्रभारी धनखड़ के पिता 87 वर्षीय वैद्य मोहबत सिंह और 85 वर्षीय  माता छोटो देवी ने भी ढाकला में मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। धनखड़ ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की मतदान प्रक्रिया में भागीदार बनना गौरव और गर्व की बात हैं। खुशी की बात है कि गर्मी के बावजूद मतदाता पूरे जोश और उत्साह के साथ लाइनों में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

20 of 24
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
झज्जर से विधायक गीता भुक्कल ने परिवार के साथ मतदान किया।

21 of 24
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
पूर्व अंतर्राष्ट्रीय पहलवान एवं भाजपा नेत्री बबीता फोगाट अपने पिता द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त महाबीर फोगाट और मां दयाकौर के साथ।

22 of 24
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुरुक्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने अपने पैतृत्र गांव में मतदान केंद्र पर मतदान किया।

23 of 24
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुरुक्षेत्र में लाडवा में ओलंपियन रमीता जिंदल ने वोट डाला।
विज्ञापन

24 of 24
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने बेटी श्रुति के साथ 107 नंबर बूथ पर डाला वोट
कांग्रेस की दिग्गज नेता किरण चौधरी ने अपनी पूर्व सांसद बेटी श्रुति चौधरी को भिवानी शहर के बूथ नंबर 107 पर शनिवार दोपहर बाद पहुंचकर अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेेस की सरकार बनेगी। उन्होंने लोगों से भी कहा कि लोकतंत्र का यह एक ऐसा पर्व है, जिसमें हम सब एक समान हैं और सबको वोट का अधिकार है। उन्होंने गर्मी के बावजूद बूथों पर लाइनों में लगी महिलाओं और लोगों का भी मतदान के लिए उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें