फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: सोनाली फोगाट के घर पहुंची गोवा पुलिस, भाई बोला-औपचारिकता जैसा है

Thu, 01 Sep 2022 01:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली फोगाट हत्याकांड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
सोनाली फोगाट हत्याकांड में गोवा पुलिस की जांच जारी है। गुरुवार को गोवा पुलिस के अधिकारी सोनाली के संत नगर वाले घर पहुंचे। इसके अलावा पुलिस सोनाली की प्रॉपर्टी की लैंड लीज डीड की जांच करेगी। डीड की जांच के लिए पुलिस तहसीलदार ऑफिस भी गई।

सुधीर ने प्रॉपर्टी की लैंड लीज डीड बनवाई थी। हिसार में जांच के बाद गोवा पुलिस गुरुग्राम जाएगी और वहां सोनाली के फ्लैट से सबूत जुटाएगी। गोवा पुलिस सोनाली की उस कार की भी जांच कर सकती है जो ग्रीन सोसाइटी की पार्किंग में खड़ी है।

वहीं सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने कहा कि गोवा पुलिस सिर्फ आर्थिक मामले की जांच के लिए आई थी। हत्या का मुख्य मकसद अभी सामने नहीं आया है, गोवा पुलिस ने कुछ नहीं कहा है। ये औपचारिकता जैसा है। वहीं सोनाली की मौत में राजनीतिक साजिश पूछे जाने पर रिंकू ढाका ने कहा कि हां, यह एक संभावना है। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनाली फोगाट हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
हत्या के आरोपी सुधीर सांगवान की नजर भाजपा नेता सोनाली फोगाट की प्रॉपर्टी पर थी। सुधीर ने सोनाली के फार्म हाउस की करीब सवा छह एकड़ जमीन लीज पर लेने के लिए कागजात तैयार करवा रखे थे। तीन बार हिसार तहसील दफ्तर से टोकन भी ले चुका था, लेकिन हर बार सोनाली तय तारीख पर तहसील नहीं पहुंची। यह खुलासा सोनाली के एडवोकेट राजेश बिश्नोई ने किया। उनका कहना है कि सुधीर की तरफ से तैयार करवाए गए लीज संबंधी कागजात वे गोवा पुलिस को भी देंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुधीर सांगवान फार्म हाउस की जमीन को लीज पर लेने के कागजात तैयार करवा चुका था। सोनाली फोगाट और उसकी बहन के नाम पर 13 एकड़ जमीन है। दोनों बहनों के नाम यह जमीन 99 साल के पट्टे पर है। यह जमीन हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे पर ढंढूर में है। 

सोनाली के पति संजय फोगाट की वर्ष 2016 में मौत हो जाने के बाद जमीन का इंतकाल और गिरदावरी सोनाली के नाम हो गई थी। इसमें से 3 एकड़ में सोनाली का ढंढूर फार्म हाउस और बाकी सवा तीन एकड़ में वेयर हाउस बना है।

4 of 5
गोवा पुलिस के साथ सोनाली की बेटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे पहले गोवा की स्पेशल टीम के दो सदस्य दोपहर करीब एक बजे फार्म हाउस पर पहुंचे। यहां पर परिजनों से बातचीत करने के बाद फार्म हाउस से चले गए। चार बजे दोबारा से टीम फार्म हाउस पर पहुंची। इस बार सोनाली की मां संतोष, बहन रेमन और बेटी यशोधरा के बयान कलमबद्ध किए। सोनाली की बेटी यशोधरा फार्म हाउस में बने आवास में टीम को लेकर गई। वहां पर टीम ने घर के अंदर बने सभी कमरों की जांच की। छत पर भी गए और वहां पर कई देर तक यशोधरा से बातचीत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपनी मां संतोष देवी के साथ सोनाली का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों ने गोवा पुलिस को बताया कि सुधीर सांगवान सोनाली को ब्लैकमेल करता था और हमें शक है कि सुधीर के पास सोनाली का वीडियो भी है। इस दौरान परिजनों ने फोन रिकॉर्डिंग और स्क्रीन शॉट गोवा पुलिस को सौंपे। वहीं, गोवा पुलिस की जांच से असंतुष्ट ढाका खाप प्रतिनिधियों ने ढंढूर स्थित फार्म हाउस पर प्रदर्शन कर सीबीआई जांच की मांग उठाई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें