फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: जांच से संतुष्ट नहीं बेटी, CBI जांच की मांग दोहराई, कहा- CM के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं

Tue, 30 Aug 2022 06:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह एनएनआई, हिसार, हरियाणा
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली की बेटी यशोधरा। - फोटो : ANI
सोनाली फोगाट की मौत के मामले में सोनाली की बेटी ने एक बार फिर सीबीआई से जांच की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा कि वह मौजूदा जांच से संतुष्ट नहीं है। सोनाली की बेटी यशोधरा ने कहा कि 'मैं सीबीआई जांच की मांग कर रही हूं, क्योंकि मैं मौजूदा जांच से संतुष्ट नहीं हूं। कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह मेरी मां के लिए न्याय का सवा है और हम इसमें पीछे नहीं हटेंगे। सीएम ने कहा था कि सीबीआई जांच होगा, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

बता दें कि मां सोनाली फोगाट को मुखाग्नि देने के 33 घंटे बाद न्याय की गुहार लेकर 15 साल की यशोधरा शनिवार को चंडीगढ़ में सीएम मनोहरलाल से मिलीं थी। यशोधरा ने मां की मौत का सच सामने लाने और दोषियों का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच की मांग रखी। इस पर सीएम ने कहा कि गोवा की सरकार से सीबीआई जांच का अनुरोध करेंगे। जिसके अनुसार हरियाणा सरकार ने गोवा सरकार को इस बारे में पत्र लिखने की बात कही।  
विज्ञापन

2 of 5
मुख्यमंत्री से मिले सोनाली फोगाट के परिजन। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
यशोधरा अपने चचेरे भाई मोनिंद्र फोगाट, अपने मामा रिंकू ढाका सहित अन्य परिवारजनों के साथ चंडीगढ़ पहुंची थी। सीएम ने यशोधरा के सिर पर आशीर्वाद का हाथ रखा और परिजनों से बातचीत की। सीएम से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में परिवार के लोगों ने बताया कि सीएम परिवार की मांग के अनुसार गोवा के सीएम को सीबीआई जांच के लिए अनुरोध करेंगे। सोनाली के जेठ कुलदीप फोगाट ने मीडिया में कहा था कि गोवा पुलिस सुशांत सिंह की तरह सोनाली की मौत को ड्रग के मामले में उलझाना चाहती है। पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर दोषियों को सजा दिलाने का काम करे।
विज्ञापन

3 of 5
Sonali Phogat - फोटो : Social Media
गोवा पुलिस हरियाणा में करेगी जांच
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए गोवा पुलिस की दो सदस्यीय टीम मंगलवार (30 अगस्त) को हरियाणा पहुंचेगी। पुलिस इंस्पेक्टर थेरोन डिकोस्टा और पीएसआई फ्रांसिस की टीम गोवा से रवाना हो चुकी है। गोवा सरकार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सोनाली की हत्या से जुड़ी गोपनीय रिपोर्ट भेज चुकी है। 

4 of 5
आरोपी सुखविंद्र, सोनाल फोगाट और आरोपी सुधीर सांगवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तरी गोवा के एसपी शोभित सक्सेना ने कहा है कि दो सदस्यीय टीम हत्या मामले में आगे की जांच करेगी। सूत्रों के अनुसार हत्या के आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सांगवान को साथ लाया जा रहा है। इन्हें तीन जिलों में ले जाकर जांच करने की सूचना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेटी यशोधरा और सोनाली फोगाट। - फोटो : अमर उजाला
गोवा के मुख्यमंत्री जांच से संतुष्ट
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि वह अपनी पुलिस की जांच से संतुष्ट हैं। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच के लिए डीएसपी स्तर के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। हमारी टीम हरियाणा के लिए रवाना हो गई है और वे मामले की गहन जांच सुनिश्चित करेंगे। हरियाणा के सीएम को हमने गोपनीय रिपोर्ट भेजी है, उनसे फोन पर बात भी की है। हमारे और हरियाणा के डीजीपी की भी इस मामले पर बात पर हो रही है। 

गोवा पुलिस ने तैयार की केस हिस्ट्री
सोनाली फोगाट हत्याकांड में गोवा पुलिस ने केस हिस्ट्री तैयार कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार सोनाली को उनके पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर सांगवान ने ही ड्रग्स देकर मारा है। सुधीर ने 12 हजार रुपये में मेथामफेटामाइन ड्रग्स खरीदी थी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि उनके राज्य की पुलिस मामले की सही दिशा में जांच कर रही है। 

हरियाणा सरकार को कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) सौंपी जाएगी। इधर, हरियाणा सरकार ने मामले की सीबीआई जांच के लिए गोवा सरकार को सोमवार को पत्र लिख दिया था। गृह विभाग ने गोवा के गृह सचिव को लिखे पत्र में स्पष्ट किया है कि सोनाली फोगाट भाजपा की नेता थीं और 2019 में भाजपा के टिकट पर आदमपुर से चुनाव लड़ा था, इसलिए इस मामले में सीबीआई जांच की सकारात्मक सिफारिश की जाती है। सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर बताया था कि सुधीर सांगवान और सुखविंदर के नाम तो सामने आ चुके हैं लेकिन कई सफेदपोश इस हत्याकांड में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें