फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: रिजॉर्ट में PA सुधीर को किसने मुहैया कराई थी ड्रग, पुलिस पूछताछ में हुआ ये खुलासा

Sun, 28 Aug 2022 10:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

गोवा पुलिस आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र से पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपी सुधीर सांगवान से सोनाली की प्रॉपर्टी, बैंक डिटेल के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली फोगाट, आरोपी पीए सुधीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा नेता व टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले में रविवार को गोवा पुलिस ने क्लब मालिक एडविन नून्स, ड्रग तस्कर दत्ता प्रसाद और रमाकांत मंद्रेकर को मासूपा अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। दत्ता प्रसाद ने ही सोनाली के पीए सुधीर को रिजॉर्ट में ड्रग दी थी। वहीं, अदालत ने आरोपी क्लब मालिक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। 

गोवा पुलिस आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र से पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपी सुधीर सांगवान से सोनाली की प्रॉपर्टी, बैंक डिटेल के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। गोवा पुलिस की जांच में सामने आया है कि ड्रग तस्कर रमाकांत मंद्रेकर नशा तस्करी का धंधा करता है। वह दत्ता प्रसाद को नशा मुहैया करवाता है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में सामने आया है कि दत्ता प्रसाद उस रिजॉर्ट में वेटर है, जिसमें सोनाली फोगाट, सुधीर सांगवान और सुखविंद्र रुके थे। उसी से सुधीर सांगवान ने ड्रग खरीदी थी। ड्रग खरीदने के बाद वह रिजॉर्ट के अंदर चला गया था। बाद में तीनों क्लब के लिए निकले थे। 
विज्ञापन

3 of 5
Sonali Phogat - फोटो : Social Media
भीड़ में देना चाहता था ड्रग
गोवा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी सुधीर सांगवान ने बताया कि रिजॉर्ट में वे सोनाली को ड्रग नहीं दे सकते थे। इसलिए सुुधीर और सुखविंद्र ने सोनाली को क्लब में ले जाने की साजिश रची। क्लब में भीड़ ज्यादा थी तो आरोपी ने आसानी से सोनाली को ड्रग पिला दी।

4 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
रिजॉर्ट और क्लब में चार किलोमीटर की दूरी 
गोवा के जिस रिजॉर्ट में सोनाली फोगाट रुकी हुई थी। वहां से क्लब की दूरी चार किलोमीटर की है। आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र ने साजिश के तहत इस रिजॉर्ट को चुना, जो कि क्लब के पास हो, जहां आसानी से सोनाली को ले जाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
सोनाली के मोबाइल फोन से कुछ नंबर डिलीट हैं
सोनाली के भाई रिंकू का कहना है कि जब हमें सोनाली का मोबाइल फोन मिला और उसे चेक किया तो उसमें से कुछ नंबर डिलीट मिले। हमें शक है कि सुधीर सांगवान ने मोबाइल फोन से नंबरों के अलावा कुछ और डाटा भी डिलीट किया है। वे चाहते हैं कि सीबीआई जांच हो और जो भी मामले में शामिल हैं उनके चेहरे सामने आएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें