सड़क पर पड़े खाली खोखे।
- फोटो : सोशल मीडिया
दीप्ति गैंग के सदस्यों ने हिसार, दिल्ली, गुरुग्राम, झुंझुनू, भीलवाड़ा, जोधपुर आदि कोर्ट में ट्रायल के दौरान संदीप बिश्नोई की पेशी की रेकी करने लगे। ई कोर्ट एप के जरिये संदीप की अदालत में पेशी मालूम कर उसे ठिकाने लगाने की जुगत में लगे रहे। झुंझुनू में उसकी लगातार 12 से अधिक पेशियों पर वे गए, लेकिन संदीप के न आने से कामयाब नहीं हुए।
सुरक्षा के कारण नहीं लगा था दांव
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 जुलाई और 16 अगस्त को नरेश सांखला हत्याकांड में पेशी पर संदीप के आने की संभावना के चलते सुनील के साथ अनूप, अनिल उर्फ छोटिया आए थे। उस समय सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे। उस दौरान वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। 19 सितंबर को नागौर में तारीख के दौरान मौका मिलते ही संदीप बिश्नोई पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।