गुरुग्राम में सोनाली के फ्लैट पर जांच करती गोवा पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां सुधीर सागवान ने किराये पर फ्लैट लिया हुआ था। फ्लैट की जांच के दौरान टीम के साथ सोनाली का भाई रिंकू पवार, जीजा अमन पूनिया और अन्य मौजूद रहे। रिंकू ढाका का कहना है कि टीम ने वहां पर काफी देर तक जांच की और टीम को वहां से सोनाली का एक मोबाइल फोन, ज्वेलरी, 20 हजार रुपये, पासपोर्ट, एक डायरी, कुछ दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा एक सफारी गाड़ी खड़ी मिली। गोवा पुलिस की टीम ने सभी चीजों को सील कर दिया।