भाजपा नेता सोनाली फोगाट हत्याकांड में प्रॉपर्टी के दस्तावेज जुटाने के बाद गोवा पुलिस अब बैंक खातों की डिटेल तैयार कर रही है। गोवा पुलिस की टीम ने शनिवार को जिंदल चौक स्थित बंधन बैंक में पहुंचकर खाते की जानकारी ली। आरोपी सुधीर सांगवान के खातों के ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है। गोवा पुलिस ने बैंक मैनेजर से सुधीर सांगवान की बैंक डिटेल मांगी है।
सोनाली फोगाट हत्याकांड में जांच के लिए हिसार पहुंची गोवा पुलिस ने चौथे दिन शनिवार को सुधीर के बैंक खातों को खंगाला। गोवा पुलिस के इंस्पेक्टर डेरेन डिकोस्टा अपने सहयोगी के साथ जिंदल चौक स्थित बंधन बैंक पहुंचे। यहां पर टीम ने बैंक मैनेजर को एक एप्लीकेशन दी, जिसमें सुधीर सांगवान के बैंक से संबंधित जानकारी मांगी।