फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: मौत के बाद सुधीर का ऑडियो वायरल, बोला- और क्या, सारी रात राजी खुशी बातचीत की है....

Sat, 27 Aug 2022 09:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

बातचीत में ऐसा लगता है कि सोनाली के मौत के बाद भी सुधीर को कोई मलाल नहीं है। उसे किसी तरह का तनाव महसूस नहीं हो रहा। वह बेहद सामान्य तरीके से जवाब दे रहा है। अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली फोगाट, आरोपी पीए सुधीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनाली फोगाट की मौत मामले में सोनाली के भतीजे तथा उनके पीए सुधीर सांगवान के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। सोनाली की मौत के कुछ देर बाद की यह कॉल बताई जा रही है। यह ऑडियो 1 मिनट 7 सेकेंड का है। इस बातचीत में ऐसा लगता है कि सोनाली के मौत के बाद भी सुधीर को कोई मलाल नहीं है। उसे किसी तरह का तनाव महसूस नहीं हो रहा। वह बेहद सामान्य तरीके से जवाब दे रहा है। अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।


यह है कथित ऑडियो...
सचिन-  हेलो, सचिन बोल रहा हूं
सुधीर-  हां, बोल सचिन 
सचिन- वहीं हो क्या अभी
सुधीर-  गोवा ही हूं
सचिन-  अच्छा, पोस्टमार्टम वगैरह क्या चल रहा है?
सुधीर-  देखो शाम होगा या कल होगा
विज्ञापन

2 of 5
Sonali Phogat - फोटो : Social Media
सचिन- ऐसे कैसे हो गया ये
सुधीर- पता नहीं भाई कैसे हो गया, मेरे तो समझ में नहीं आ रहा
सचिन- अच्छा, आप वहीं थे क्या पास में ही
सुधीर -और क्या, सारी रात राजी खुशी बतलाए हैं
सचिन -अच्छा
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
सुधीर- सुबह सात-साढ़े सात बजे की बात है, मैं पांच से सात मिनट के लिए कमरे से बाहर गया था, इतनी देर में मौत हो गई
सचिन- अच्छा, पोस्टमार्टम शाम को या कल होगा, गए कब थे आप गोवा 
सुधीर-  कल गए थे
सचिन -अच्छा

4 of 5
योगेश्वर दत्त - फोटो : Screengrab from Yogeshwar dutt facebook video
सच्चाई सामने आए 
भाजपा नेता सोनाली की मौत मामले में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। इस दुख की घड़ी में सभी परिवार के साथ हैं।  -योगेश्वर दत्त, ओलंपिक पदक विजेता व भाजपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बबीता फोगाट - फोटो : ट्विटर
आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले
सोनाली फोगाट की मौत मामले में जल्द से जल्द सच्चाई सामने आनी चाहिए। अगर, साथ रहने वाले लोग ऐसा करने लग जाएंगे तो लोगों से विश्वास उठ जाएगा। सरकार आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दें। सोनाली की बेटी को परिवार का साथ मिले इस समय उसे सबसे ज्यादा जरूरत है। -बबीता फोगाट, इंटरनेशनल खिलाड़ी एवं भाजपा नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें