अंबाला में फंदे पर झूलकर आत्महत्या करने वाले सुखविंद्र के माता-पिता, पत्नी व दोनों मासूम बच्चे बेड पर मृत पड़े थे। इस मामले में जांच जारी है और परिजनों की जान कैसे ली गई, इसकी पुष्टि में भी पुलिस जुटी हुई है। इसका खुलासा डॉक्टरों की पोस्टमार्टम व विसरा रिपोर्ट के बाद ही होगा।
दूसरी ओर, पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि पहले परिजनों को कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया गया और उसके बाद गला घोंटकर उनको मारा गया ताकि इस दौरान कोई विरोध न कर सके। साथ ही पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं परिजनों को उनके खाने में जहर देकर तो नहीं मारा गया। इसके लिए सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घर स कुछ चीजें भी अपने कब्जे में ली हैं।
उधर, डॉक्टरी जांच में भी यह बात सामने आई है कि रात को सभी परिजनों ने अच्छे से खाना खाया था और बच्चों ने दूध भी पीया था। रिपोर्ट के अनुसार परिजनाें की मौत भी रात्रि 12 बजे से लेकर 2 बजे के बीच हुई है। यानी उसके बाद ही सुखविंद्र ने फंदा लगाकर जान दी।