जींद में दशहरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रतिया के दशहरा ग्राउंड में फूंका 40 फुट का पुतला
इसके अलावा रतिया शहर में श्रीराम त्रिवेणी नाटक क्लब द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित दशहरा ग्राउंड के सामने 40 फुट का रावण का पुतला फूंका गया। इस दौरान रतिया विधायक लक्ष्मण नापा के बेटे सुमित नापा मुख्य अतिथि रहे। इसके अलावा गांव बुर्ज में भी श्रीराम नाटक एवं वेलफेयर क्लब द्वारा 30 फुट का रावण का पुतला जलाया गया। गांव कलोठा के पंचायत घर में श्रीराम युवा नाटक क्लब द्वारा 25 फुट का रावण का पुतला फूंका गया।
जाखल की रेलवे कमेटी के दशहरे में उमड़ा जनसमूह
जाखल में रेलवे रामलीला ड्रामाटिक क्लब व श्रीबालाजी रामा ड्रामाटिक क्लब द्वारा दशहरा उत्सव मनाया गया। इस दौरान रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतले जलाए गए। बालाजी क्लब के कार्यक्रम में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला मुख्य अतिथि रहे। इससे पहले खूब आतिशबाजियां भी हुई। इस मौके पर हरमेश शर्मा, यशपाल गर्ग, प्रधान सतीश सिंगला, जोगिंद्र पाल गर्ग, किरण शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।