बुधवार को बड़ी संख्या में प्रदेशभर में कांग्रेसी कार्यकर्ता शहर में एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोला। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना कड़ा रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
1 of 10
अंबाला में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कथित अत्याचार और दमनकारी नीतियों के विरोध में अंबाला शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शहर के प्रमुख पॉलिटेक्निक चौक पर एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोला। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना कड़ा रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
2 of 10
फतेहाबाद में नीट पेपर लीक के विरोध में गरजे छात्र संगठन
- फोटो : संवाद
फतेहाबाद में नीट पेपर लीक के विरोध में गरजे छात्र संगठन, लालबत्ती चौक पर किया प्रदर्शन
दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलनरत युवाओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को शहर के लालबत्ती चौक पर छात्र संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया समेत विभिन्न छात्र व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
विज्ञापन
3 of 10
नारनौल के अधिवक्ताओं का मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
- फोटो : संवाद
जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में नारनौल के अधिवक्ताओं का मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने नारनौल में विरोध मार्च निकाला। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संतोख सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता महेंद्रगढ़ रोड से जिला बार मुख्यालय तक पैदल मार्च करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में भगत सिंह की प्रतिमा के पास एकत्र होकर अधिवक्ताओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन में भी नारे लगाए।
4 of 10
भाजपा मंगल कमल कार्यालय के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
भाजपा मंगल कमल कार्यालय के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, छात्रों पर लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम स्थित भाजपा मंगल कमल कार्यालय के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों की ओर से नीट परीक्षा मामले कार्रवाई व आवाज उठाने पर लाठी चार्ज करने के मामले में भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुतला फूँका। विरोध प्रदर्शन में किसान नेता सुमित दलाल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। सुमित दलाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस देश में पुलिस राज स्थापित कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर आवाज उठाता है तो उसके घर पुलिस पहुंच जाती है। क्या संघर्ष करना और आवाज उठाना अपराध हो गया है? संविधान हमें अधिकार देता है, लेकिन सरकार उस पर हमला कर रही है। इन हमलों से हम डरेंगे नहीं, चाहे गिरफ्तारी ही क्यों न हो। सुमित दलाल ने छात्रों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा, हमने आज इस आंदोलन में छात्रों के जायज आंदोलन का समर्थन किया है। विद्यार्थियों की सभी मांगें पूरी की जाएं।
विज्ञापन
5 of 10
बीजेपी ने कांग्रेस भवन के बाहर दिया धरना
- फोटो : संवाद
बीजेपी ने कांग्रेस भवन के बाहर दिया धरना, छात्रों को भड़काने के लगाए आरोप
वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को रोहतक में कांग्रेस और विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस भवन के बाहर धरने पर बैठे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल और राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। धरने के दौरान कांग्रेस भवन के बाहर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की। माहौल को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा पिछले तीन दिन से संसद चल रही है लेकिन सरकार को काम नहीं करने दिया जा रहा। राम मंदिर, नीट पेपर जैसे मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी गई। मनीष ग्रोवर ने आरोप लगाया कि जंतर मंतर पर बैठे युवा देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। कांग्रेस कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
6 of 10
हांसी में कांग्रेस नेता राहुल मक्कड़ को पुलिस ने हिरासत में लिया
- फोटो : संवाद
दिल्ली कूच से पहले हांसी में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, कांग्रेस नेता राहुल मक्कड़ को उनके समर्थकों के साथ हिरासत में लिया
दिल्ली कूच से पहले हांसी में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। विधानसभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता राहुल मक्कड़ को उनके समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया गया। NH-9 पर गीता चौक के पास पुलिस ने काफिला रोकते ही कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। स्थिति को देखते हुए सदर और शहर थाना प्रभारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। आपको बता दे कि दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल मक्कड़ को काफिले के साथ हांसी पुलिस ने हिसार-दिल्ली रोड स्थित गीता चौक के पास रोक लिया। पुलिस ने उनके काफिले को रोकने के बाद राहुल मक्कड़ को वाहन से नीचे उतरने के लिए कहा और हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
7 of 10
कुरुक्षेत्र में बीजेपी के खिलाफ रोष मार्च
- फोटो : संवाद
जंतर-मंतर में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कुरुक्षेत्र में रोष मार्च
जंतर-मंतर पर पेपर लीक और परीक्षा धांधली के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र-युवाओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को जन संघर्ष मंच हरियाणा और स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल डेमोक्रेसी (एसओएसडी) के कार्यकर्ताओं ने शहर में रोष मार्च निकाला। जाट धर्मशाला से शुरू होकर पुराना बस अड्डा तक निकाले गए मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
8 of 10
युवाओं पर लाठीचार्ज व राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
युवाओं पर लाठीचार्ज व राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुलिस से धक्का मुक्की
युवाओं पर लाठीचार्ज व राहुल की गिरफ्तारी के विरोध में भिवानी में कांग्रेस सड़कों पर उतरी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा तानाशाही कर रही है। उन्होंने कहा कि ये युवाओं का आंदोलन दूसरा किसान आंदोलन बनने जा रहा है। भिवानी में प्रदर्शन कर लघु सचिवालय पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देने से पहले पुलिस द्वारा रोके जाने पर इनकी विरोध किया। जिसको लेकर पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच मुख्य गेट पर धक्का मुक्की हुई। इस दौरान पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के युवाओं का भविष्य खराब किया।
9 of 10
इनसो और जेजेपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
- फोटो : संवाद
इनसो और जेजेपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के छात्र संगठन इनसो और युवा कार्यकारिणी ने बुधवार को झज्जर जिला प्रशासन को दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान पदाधिकारियों ने सरकार की छात्र विरोधी नीतियों की कड़ी निंदा की। उन्होंने केंद्र सरकार का पूर्ण बहिष्कार करने का आह्वान किया। प्रवक्ता विकास पाराशर ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज को बेहद शर्मनाक बताया। पाराशर ने इसे सरकार का तानाशाही रवैया करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। युवा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र गहलावत ने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने लाठीचार्ज के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय में किया प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का सोनीपत के लघु सचिवालय में प्रदर्शन
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट समेत परीक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष कमल दिवान और संजीव दहिया ने संयुक्त रूप से किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन नगराधीश सिमरन को सौंपा।