फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra Wedding: कहां हुई ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की डेस्टिनेशन वेडिंग, कितने आए मेहमान?

Mon, 20 Jan 2025 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Neeraj Chopra Himani Mor Marriage : नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद नीरज ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया। वह लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारत के पहले ट्रैक एवं फील्ड एथलीट हैं। वहीं हिमानी मोर भी खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी - फोटो : X @Neeraj_chopra1
स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और डबल ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा हिमानी के साथ विवाह बंधन में बंध गए हैं। गुपचुप तरीके से हुई शादी की जानकारी नीरज ने ही अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी। हिमानी सोनीपत की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नीरज चोपड़ा - फोटो : https://www.instagram.com/neeraj____chopra/
नीरज ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- 'जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस पल में एक साथ लाया।'  

विज्ञापन

3 of 5
नीरज चाेपड़ा की शादी - फोटो : X @Neeraj_chopra1
नीरज चोपड़ा की शादी के बारे में न तो फैंस और न ही मीडिया को कोई भनक लग पाई। रविवार शाम को नीरज चोपड़ा की पोस्ट के बाद खेल जगत में खुशी की लहर दाैड़ गई।

4 of 5
नीरज चोपड़ा की शादी - फोटो : X @Neeraj_chopra1
नीरज का परिवार पिछले कई दिन से शादी की तैयारी कर रहा था। हालांकि शादी कहां हुई, इस बारे में परिवार की तरफ से कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन अब सामने आया है कि हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित रिजाॅर्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई है। शादी में केवल परिवार और करीबी लोग ही थे। कुल मिलाकर 66 लोग शादी में माैजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीरज चोपड़ा - फोटो : X @Neeraj_chopra1
पानीपत के खंडरा गांव के रहने वाले नीरज चोपड़ा दोहरे ओलंपिक पदक विजेता हैं हालांकि वे लो प्रोफाइल रहते हैं। नीरज चोपड़ा के चाचा भीम सिंह ने बताया कि नीरज चोपड़ा ने हिमानी के साथ शादी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें