फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 12 बजे राष्ट्रपति भिवानी में: स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजा गांव सूई, सीएम मनोहर लाल पहुंचे

Wed, 17 Nov 2021 01:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 12 बजे भिवानी के गांव सूई पहुंचेंगे। उनके आगमन को देखते हुए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। राष्ट्रपति के साथ हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी मौजूद रहेंगे। करीब 1700 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी सुरक्षा के लिए लगाई गई है। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल भिवानी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पहुंचे सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के भिवानी जिले में 14 साल छह माह बाद दूसरी बाद किसी राष्ट्रपति के आगमन को लेकर उत्सुकता बनी है। वहीं गांव सूई को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं ग्रामीणों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वागत के लिए भी पलक पांवड़े बिछा दिए हैं। राष्ट्रपति के आगमन से पहले रातोंरात विकास कार्य पूरे कराने में अधिकारी भी देर रात तक काम पर जुटे हुए थे। पिछले एक पखवाड़े से राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां चल रही हैं। गांव सूई में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमने से पहले ही अन्य पड़ोसी जिलों से भी भारी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंच गया। मंगलवार को समारोह स्थल व आसपास के क्षेत्र में पुलिस ने भी मोर्चाबंदी कर दी। वहीं सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को भी विशेष जगहों पर तैनात किया गया है। गांव के मुख्य रास्तों को भी राष्ट्रपति के स्वागत में सजाया गया है। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल भिवानी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
गांव सूई में बन रहा हेलीपैड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी के साथ गांव सूई के रास्ते पर भी ट्रैफिक पुलिस रास्ते को साफ करा रही है। अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को भी क्रेन की मदद से हटाया गया। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की भी कार्यक्रम को लेकर विशेष ड्यूटियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गांव में सड़क किनारे खड़े वाहनों को क्रेन से उठवाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति या कर्मचारी व अधिकारी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे में परमिशन लेने वाली मीडिया ही कार्यक्रम की नजदीक से कवरेज कर पाएगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई हैं, जबकि 14 साल पहले 2007 भिवानी के कलिंगा गांव में आए तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के कार्यक्रम में कड़े सुरक्षा प्रबंध तो थे, मगर उनके नजदीक जाने से किसी को नहीं रोका गया था, क्योंकि खुद राष्ट्रपति लोगों से गले मिल रहे थे।

4 of 6
व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं समाज सेवी श्रीकृष्ण जिंदल की पत्नी कृष्णा जिंदल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुरक्षा एजेंसी के जवानों को भी उनके आसपास रहने के लिए कभी इधर तो कभी उधर दौड़ना पड़ रहा था। मगर इस बार हालत काफी बदल गए हैं। राष्ट्रपति के साथ हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी मौजूद रहेंगे। जो कुछ देर बाद भिवानी पहुंचेंगे। वीवीआईपी की मौजूदगी से सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा भी कई स्तर पर की गई है। कार्यक्रम को लेकर करीब 1700 पुलिस कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
गांव में तैनात पुलिस बल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिंदल परिवार ने भी लिया तैयारियों का जायजा
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर जिंदल परिवार के सदस्यों ने भी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम के लिए ऑडिटोरियम  में पहुंचकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। समारोह में जिंदल परिवार राष्ट्रपति के आवभगत और उनके आगमन की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति के स्वागत में सूई गांव में सजे रास्ते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें