फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से नृत्य प्रतियोगिता: एकल और सामूहिक नृत्य स्पर्धाओं में वैश्य मॉडल स्कूल रहा ओवरऑल चैंपियन

Wed, 10 May 2023 10:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

प्रतियोगिता में वैश्य मॉडल स्कूल की टीम ने एकल और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताओं में ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा किया। सामूहिक नृत्य में वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, हलवासिया विद्या विहार द्वितीय और भिवानी पब्लिक स्कूल भिवानी तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
1 of 7
नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमर उजाला की ओर से बुधवार को दिनोद गेट स्थित टिबडेवाल सभागार में एकल एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों की टीमों ने खूब धमाल मचाया। प्रतियोगिता में जिलेभर के 15 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। रंगारंग कार्यक्रमों में पंजाबी, हरियाणवी, गुजराती, राजस्थानी संस्कृति को समेटते आकर्षक पोशाकों में बच्चों ने मंच पर प्रतिभा के रंग बिखेरे।

प्रतियोगिता में वैश्य मॉडल स्कूल की टीम ने एकल और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताओं में ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा किया। सामूहिक नृत्य में वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, हलवासिया विद्या विहार द्वितीय और भिवानी पब्लिक स्कूल भिवानी तीसरे स्थान पर रहा। जबकि एकल नृत्य में वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, सैनिक हाई स्कूल द्वितीय और भिवानी पब्लिक स्कूल भिवानी तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

2 of 7
नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार्यक्रम में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरत्न गुप्ता ने की। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में त्रिवेणी डेंटल क्लीनिक के डॉ कपिल शर्मा व जिला लोक संपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंगल मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 7
नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉ. वीपी यादव ने बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि अमर उजाला की ओर से इस तरह के आयोजनों में बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच मिला है ये प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए भी अमर उजाला हमेशा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सराहनीय प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए भी बेहतरीन कदम उठाने जा रहा है।

4 of 7
नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार्यक्रम में वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरत्न गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों को आगे लाने के लिए अमर उजाला का ये बेहतरीन प्रयास है।

उन्होंने कहा कि वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अंतर्गत आने वाली सभी शिक्षण संस्थाओं में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के आयोजनों पर हमेशा बल दिया जाता है, ताकि बच्चे अपने अंदर की झिझक दूर कर आगे बढ़ने के लिए रास्ता प्रशस्त कर सकें।
विज्ञापन

5 of 7
नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार्यक्रम के प्रायोजक त्रिवेणी डेंटल क्लीनिक के संचालक डॉ. कपिल शर्मा ने कहा कि उनका संकल्प है कि वे जिले भर के स्कूलों में बच्चों के दंत चिकित्सा कैंपों के जरिये उनकी सेहत और मुस्कान को बरकरार रखे, इसमें उनका क्लीनिक अग्रणी भूमिका निभा रहा है।


डॉ. कपिल शर्मा ने घोषणा की कि सभी प्रतिभागियों की एक माह के लिए त्रिवेणी डेंटल क्लीनिक में मुफ्त दंत जांच होगी।
विज्ञापन

6 of 7
नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका मेें आदर्श महिला महाविद्यालय से सेवानिवृत्त प्राध्यापिका डॉ. इंदु शर्मा, मिसेज हरियाणा 2018 खिताब विजेता प्रिया असीजा, कोरियोग्राफर शुभम मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन शिक्षाविद् अनीता नाथ ने किया।


नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।

नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।

इस मौके पर वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के ट्रस्टी विजय किशन अग्रवाल धारेडू, हलवासिया विद्या विहार विद्यालय के प्रशासक दीवानचंद रहेजा, प्राचार्य विमलेश आर्य, पीआईपी स्कूल संचालक संदीप शास्त्री, विकास हाई स्कूल से नरेंद्र स्वामी, अग्रसेन स्कूल तोशाम से संजय मंगल मौजूद रहे। इस मौके पर आदर्श स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चों की टीम ने भी सामूहिक नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी। जिस पर मुख्य अतिथि ने उन्हें सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सम्मानित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन स्कूलों की टीमों ने मंच पर मचाया धमाल
जिले के शिवम स्कूल लोहानी, एसईडी स्कूल ढाणी शंकर, एसएसडी स्कूल सराय चौपटा, अग्रसेन स्कूल तोशाम, वीआईपी स्कूल आसलवास मरहेटा, विकास हाई स्कूल राजगढ़, भिवानी पब्लिक स्कूल भिवानी, शिशु भारती स्कूल भिवानी, सैनिक हाई स्कूल भिवानी, आदर्श पुनर्वास केंद्र एवं स्पेशल स्कूल भिवानी, केएम पब्लिक स्कूल भिवानी, हलवासिया विद्या विहार स्कूल भिवानी, सेंट जेवियर्स स्कूल भिवानी, वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी की एकल एवं सामूहिक नृत्य की टीमों ने मंच पर बेहतरीन प्रस्तुति दी।


अपने विचार रखते हुए।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें