भिवानी
- फोटो : रवीना/ इंस्टाग्राम
पुराना बस स्टैंड गुजरों की ढाणी निवासी प्रवीण की हत्या में उसकी पत्नी रवीना को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। रिमांड के बाद आरोपी सुरेश को भी पुलिस ने जेल भेज दिया है। रिमांड के दौरान सामने आया कि प्रवीण ने पत्नी रवीना को यूट्यूबर प्रेमी सुरेश के साथ अपने घर पर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद दिन में ही उसकी चुन्नी से गला घोंटकर दोनों ने हत्या की थी, रात को शव को बाइक पर ले जाकर ठिकाने लगाया था। - नरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, एसएचओ सदर पुलिस थाना भिवानी।